·
वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ (PAT): ₹7,071 करोड़
रहा जो पिछली तिमाही के मुकाबले 9% ज्यादा है। यह वृद्धि तिमाही आधार पर 8% फीस इनकम बढ़ने और एसेट क्वालिटी स्थिर रहने के कारण हुई; जमा और लोन
दोनों में तिमाही आधार पर 6% की मजबूत वृद्धि देखी गई, जिसमें CASA में तिमाही आधार पर 7% की
अच्छी बढ़त का योगदान रहा।
मुंबई: भारत में
निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, एक्सिस
बैंक ने वित्त वर्ष 26 का समापन मजबूत प्रदर्शन के साथ किया। वित्त
वर्ष 26 की चौथी
तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ ₹7,071 करोड़ रहा, जो तिमाही
आधार पर 9%
की
वृद्धि दर्शाता है। बैंक ने बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन दिखाया, जहां लोन
सालाना आधार पर 19% बढ़े और कुल जमा में सालाना आधार पर 14% की बढ़ोतरी
हुई। यह वृद्धि 40% के मंथ एंड
बैलेंस CASA
अनुपात
से समर्थित रही। राजस्व भी मजबूत बना रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में सालाना
आधार पर 5% की वृद्धि हुई, जबकि फीस
इनकम तिमाही आधार पर 8% बढ़ी, जिसमें
रिटेल फीस में 11%
की
बढ़ोतरी मुख्य कारण रही। बैलेंस शीट को मजबूत बनाए रखने के लिए बैंक ने वैश्विक
आर्थिक अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए ₹2,001 करोड़ का
अतिरिक्त एकमुश्त प्रावधान किया। तिमाही के दौरान बैंक ने लेंडिंग और कार्ड बिजनेस
में मजबूत प्रदर्शन बनाए रखा। वित्त वर्ष 26 की चौथी
तिमाही में बैंक ने लगभग 10 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए और
कुल सक्रिय कार्ड्स में लगभग 14% का बाजार हिस्सा बनाए रखा। एसएमई लोन
वार्षिक आधार पर 24% और तिमाही आधार पर 6% बढ़े, जबकि
कॉरपोरेट लोन वार्षिक आधार पर 38% और तिमाही आधार पर 10% की मजबूत
वृद्धि के साथ बढ़े। मिड-कॉरपोरेट सेगमेंट में वार्षिक आधार पर 33% की वृद्धि
दर्ज की गई।
इस साल एक्सिस बैंक ने ग्राहकों की सुरक्षा, साझेदारी और कर्मचारियों
के विकास की दिशा में बड़े कदम उठाए, जिससे भविष्य की
चुनौतियों के लिए बैंक और मजबूत हुआ है। बैंक ने डिजिटल सुरक्षा को और बेहतर बनाने
के लिए अपने 'open'
ऐप
पर 'Safety
Centre'
शुरू
किया। साथ ही,
बैंक
ने 'SMS
Shield'
नाम
की एक नई सुविधा पेश की, जो एसएमएस भेजने वाले की पहचान की
पुष्टि (ID
authentication) करती
है—ऐसी तकनीक
लाने वाला यह बैंकिंग इंडस्ट्री का पहला बैंक है।
बैंक भारत में टेस्ला (Tesla) का पसंदीदा
फाइनेंसर बना और इंडिगो के साथ दो को-ब्रांडेड कार्ड लॉन्च किए। प्रतिभा विकास के
लिए Adda247
के
साथ मिलकर 'Hire
Train Deploy' प्रोग्राम
शुरू किया,
ताकि
प्रशिक्षित टैलेंट तैयार किया जा सके। बैंक DP World
Professional Golf Tour of India का आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर भी बना।
समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बैंक ने एमएसएमई के लिए
गोल्ड लोन के जरिए आसान क्रेडिट उपलब्धता बढ़ाई, जिसमें
ज्यादा LTV
और
उसी दिन लोन वितरण की सुविधा दी गई। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर शाखा का विस्तार भी
किया गया और BDPO
पहल
के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच मजबूत की। एक्सिस बैंक ने ‘Missing
Half: Women and India’s Growth Challenge’ रिपोर्ट के जरिए
विचार नेतृत्व भी पेश किया और SPLASH तथा ‘Dil Se
Open – ASLI KYC’ अभियान
के जरिए ब्रांड कनेक्शन मजबूत किया।
एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ, अमिताभ
चौधरी ने कहा: "जैसे-जैसे बैंकिंग डिजिटल हो रही है, भरोसा और
सुरक्षा
सबसे ज़रूरी हो गए हैं। इस तिमाही में हमने जो भी कदम उठाए हैं, उनका मकसद
ग्राहकों को ताकत देना, साझेदारियों को बढ़ाना और अपनी टीम
को और बेहतर बनाना है। हमने इस साल को बहुत मजबूती के साथ खत्म किया है और अपने
लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहे हैं। हम नए साल की शुरुआत पूरे भरोसे और उत्साह
के साथ कर रहे हैं। हमारा ध्यान बैंक को और मजबूत बनाने पर है, लेकिन हम
दुनिया भर में हो रही उथल-पुथल और आर्थिक बदलावों पर भी पूरी नजर रख रहे
हैं।"