मेनू

×

खोजें

एक्सिस बैंक के बर्गंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने '2025 बर्गंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500' की पांचवीं सूची जारी की

एक्सिस बैंक के बर्गंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने '2025 बर्गंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500' की पांचवीं सूची जारी की
  • टॉप 500 कंपनियों का संयुक्त मूल्य 3.4 ट्रिलियन डॉलर के पार
  • 95 नई कंपनियां शामिल, अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार पांचवें वर्ष शीर्ष स्थान पर कायम
  • केवल 198 कंपनियों के मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज
  • सर्वम AI सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय LLM कंपनी बनी
  • KKR, CSK, RCB, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी IPL फ्रेंचाइजी पहली बार सूची में शामिल
  • Groww (+430%) सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी रही
  • आईटी सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर का दबदबा कायम
  • मुंबई 141 कंपनियों के साथ देश की कॉर्पोरेट राजधानी बनी रही

 

कुल प्रभाव:

  • 89 लाख रोजगार
  • ₹3.23 लाख करोड़ कर योगदान
  • ₹13,433 करोड़ CSR खर्च

 

मुंबई: एक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग व्यवसाय बर्गंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने ‘2025 बर्गंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ रिपोर्ट का पांचवां संस्करण जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 500 सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों का संयुक्त मूल्य 3.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो कई प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बराबर है। रिपोर्ट बताती है कि भारतीय कॉर्पोरेट जगत में अब केवल आकार नहीं, बल्कि मजबूत वित्तीय आधार, नकद सृजन क्षमता और बेहतर बैलेंस शीट वाली कंपनियों को निवेशकों का भरोसा मिल रहा है। इस वर्ष 95 नई कंपनियां सूची में शामिल हुई हैं, जबकि 2021 के बाद से सूची की एक-तिहाई से अधिक कंपनियां बदल चुकी हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहे संरचनात्मक बदलावों को दर्शाता है। साथ ही, मूल्य सृजन अब महानगरों से निकलकर टियर-2 और टियर-3 शहरों तक फैल रहा है।

रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार पांचवें वर्ष सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही, जबकि भारती एयरटेल ने 2021 के बाद से अपने मूल्य में 7.6 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की। ग्रो, अदाणी प्रॉपर्टीज, एथर एनर्जी और मीशो जैसी कंपनियों ने उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की। वहीं, सर्वम एआई ‘इंडिया 500’ सूची में शामिल होने वाला पहला स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडल डेवलपर बना है। रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र भी तेजी से उभरे हैं, जबकि पहली बार आईपीएल फ्रेंचाइजी जैसे चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी इस सूची में जगह बनाई है, जो खेलों के एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में उभरने का संकेत है।

इस अवसर पर एक्सिस बैंक की ग्रुप हेड – कार्ड्स, पेमेंट्स एंड वेल्थ मैनेजमेंट, अर्निका दीक्षित ने कहा कि रिपोर्ट भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य में हो रहे निरंतर बदलाव और विकास को दर्शाती है। उनके अनुसार, अब मूल्य सृजन के अवसर पारंपरिक व्यावसायिक केंद्रों से आगे बढ़कर नए क्षेत्रों और शहरों तक पहुंच रहे हैं। वहीं, हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि सूची में शामिल कंपनियां भारत के निजी क्षेत्र की रीढ़ हैं और देश की आर्थिक दिशा को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि एआई, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और खेल जैसे नए क्षेत्रों का उभार इस बात का प्रमाण है कि भारत का निजी क्षेत्र तेजी से विविध और मजबूत हो रहा है तथा देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।करने पर गर्व है।

ADVERTISEMENT