मेनू

×

खोजें

एक्सिस फाइनेंस ने डेटा-आधारित ऋण संबंधी निर्णय प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए पेश किया 'दृष्टि' प्लेटफॉर्म

एक्सिस फाइनेंस ने डेटा-आधारित ऋण संबंधी निर्णय प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए पेश किया 'दृष्टि' प्लेटफॉर्म

 

·                     यह ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेज़ी तथा एकरूपता लाने और डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कॉन्फिगर करने योग्य डिजिटल प्लेटफॉर्म है

·                     इसका उद्देश्य है, खुदरा (रिटेल) और एमएसएमई ऋण के मामले में टर्नअराउंड टाइम कम करना और जोखिम की निगरानी बढ़ाना

 

मुंबई: भारत की तेज़ी से वृद्धि दर्ज करती गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक, एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड (एएफएल) ने आज अपना आंतरिक 'बिज़नेस रूल्स इंजन' (बीआरई) - एक्सिस फाइनेंस दृष्टि लॉन्च करने की घोषणा की। इस प्लेटफॉर्म का निर्माण, ऋण से जुड़े फैसले लेने की प्रक्रिया में अधिक तेज़ी, एकरूपता और इंटेलिजेंस को शामिल करने के लिए किया गया है। 'दृष्टि' को पहले चरण में, व्यक्तिगत ऋण, व्यवसाय ऋण, संपत्ति के ऋण और 'दिशा' होम लोन के लिए पेश किया गया है।

 

कॉन्फिगर करने योग्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित, 'दृष्टि' अंडरराइटिंग वर्कफ्लो को डेटा-आधारित जानकारी और सांख्यिकीय स्कोरकार्ड के साथ जोड़कर स्वचालन और नीति-आधारित ऋण मूल्यांकन में मदद करता है। यह प्लेटफॉर्म वास्तविक समय के आधार पर फैसले लेने, गतिशील नीति लागू करने और वैकल्पिक डेटा समेत कई डेटा स्रोतों  के साथ एकीकरण की सुविधा प्रदान करता है, ताकि 'स्ट्रेट-थ्रू प्रोसेसिंग' (एसटीपी) और असिस्टेड क्रेडिट प्रोसेस (सहायता प्राप्त ऋण प्रक्रिया), दोनों का समर्थन किया जा सके।

 

इस पहल को एएफएल की मुख्य रणनीति 'ग्रो द गुड' के तहत शुरू किया गया है, ताकि इसकी डिजिटल ऋण वितरण तथा तकनीकी क्षमता बढ़ाई जा सके और ग्राहकों के लिए ऋण लेने के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। उम्मीद है कि इससे तेज़ी से, समझदारी से और बड़े पैमाने पर ऋण संबंधी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कामकाज में दक्षता आएगी और ऋण लेने की प्रक्रिया अधिक आसानी से बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकेगी।

 

एएफएल, 'दृष्टि' के ज़रिए ऋण मूल्यांकन में, अधिक मानकीकरण लाना चाहती है, ताकि ऋण वितरण से जुड़े फैसलों में एकरूपता आए और संचालन बेहतर हो। यह एक्सिस फाइनेंस का महत्वपूर्ण कदम है, जिसके ज़रिये वह ऋण प्रदान करने की प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए टेक्नोलॉजी और एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर रही है, साथ ही अनुशासित जोखिम प्रबंधन और परिचालन दक्षता भी बढ़ा रही है।

 

एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ, साई गिरिधर ने इस घटनाक्रम पर अपनी टिप्पणी में कहा, "एक्सिस फाइनेंस ऋण वितरण प्रक्रिया को अधिक चुस्त और एनालिटिक्स-आधारित बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। हम 'एक्सिस फाइनेंस दृष्टि' के लॉन्च के साथ, अपने मुख्य निर्णय लेने वाले ढांचे में इंटेलिजेंस, एडवांस्ड एनालिटिक्स और ऑटोमेटेड क्रेडिट वर्कफ्लो को शामिल कर तेज़ी से और अधिक एकरूपता वाले ऋण संबंधी फैसले लेने की क्षमता बढ़ा रहे हैं, साथ ही प्रभावी संचालन (गवर्नेंस) और जोखिम अनुशासन भी बनाए रख रहे हैं। हम अपने दायरे का विस्तार कर रहे हैं, ऐसे में इन क्षमताओं में निवेश ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने, पोर्टफोलियो की गुणवत्ता बढ़ाने और पोर्टफोलियो की निरंतर वृद्धि का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।"

 

एक्सिस फाइनेंस टेक्नोलॉजी और प्रक्रिया में सुधार पर निरंतर निवेश के साथ ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रही है। पिछले साल, कंपनी ने ऋण आकलन में निष्पक्षता लाने के लिए एबीसी स्कोरकार्ड और संग्रह के लिए एआई सहायता प्राप्त गुणवत्ता निगरानी ढांचे जैसी पहलें शुरू कीं, जिससे ग्राहकों के साथ निष्पक्ष और पारदर्शी संवाद को बढ़ावा मिला है। एएफएल इन सभी प्रयासों को एनालिटिक्स, टेक्नोलॉजी और संचालन के साथ मिलाकर अधिक कुशल और ग्राहक-केंद्रित ऋण प्रक्रिया तैयार करने पर विशेष ज़ोर देती है।

ADVERTISEMENT