• पीओएस
और
ई-कॉमर्स पर किए गए यूएसडी ट्रांजैक्शन पर शून्य
मार्कअप शुल्क,
दुनिया
भर में मंजूरी
• उन्नत सुरक्षा
नियंत्रणों के साथ वीज़ा इनफिनिट की विशेष सुविधा
मुंबई: आईसीआईसीआई बैंक ने वीज़ा के
साथ साझेदारी में गुजरात स्थित उभरते वैश्विक वित्तीय और आईटी सेवा केंद्र गिफ्ट सिटी
में अपनी आईएफएससी बैंकिंग यूनिट (आईबीयू) से भारत का पहला
अमेरिकी डॉलर (यूएसडी) आधारित डेबिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह
पहल बैंक की एनआरआई ग्राहकों के लिए नवाचारपूर्ण वैश्विक बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता
को और मजबूत करती है।
यह अपनी तरह का
पहला डेबिट कार्ड है, जिसे आईसीआईसीआई बैंक के आईबीयू के माध्यम से
उपलब्ध यूएसडी ग्लोबल सेविंग्स अकाउंट से जोड़ा गया है। वीज़ा के प्रीमियम इनफिनिट
प्लेटफॉर्म पर
आधारित यह कार्ड दुनिया भर में आसान और निर्बाध लेनदेन की सुविधा देता है। इसके
जरिए एनआरआई ग्राहक अपने बैंक खाते में जमा अमेरिकी डॉलर बचत का उपयोग दुनिया भर
में ATM, PoS और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं।
यह लॉन्च एनआरआई ग्राहकों के लिए सुरक्षित, आसान और प्रीमियम ऑफशोर भुगतान समाधान को बढ़ावा देने की
दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस लॉन्च पर आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड्स और पेमेंट सॉल्यूशंस के प्रमुख श्री विपुल अग्रवाल ने कहा, “आईसीआईसीआई
बैंक लगातार ऐसे नए और आधुनिक बैंकिंग समाधान विकसित करने पर ध्यान दे रहा है, जो एनआरआई ग्राहकों की बदलती वैश्विक
वित्तीय जरूरतों को पूरा करें। वैश्विक गतिशीलता बढ़ने के साथ एनआरआई ग्राहकों को
अक्सर करेंसी कन्वर्जन लागत और बिखरे हुए अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग अनुभव जैसी
चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह यूएसडी आधारित डेबिट कार्ड ग्राहकों को उनकी
डॉलर बचत तक आसान पहुंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वीज़ा के साथ हमारी
साझेदारी हमें वैश्विक स्वीकार्यता के साथ प्रीमियम सुरक्षा और सेवा मानक उपलब्ध
कराने में सक्षम बनाती है, साथ ही गिफ्ट सिटी को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय
केंद्र के रूप में मजबूत करती है।”
वीज़ा के इंडिया कंट्री
मैनेजर, श्री ऋषि छाबड़ा ने कहा: "वीज़ा को आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी
करके GIFT सिटी के IFSC से जारी होने वाला पहला
USD आधारित डेबिट कार्ड लॉन्च करने पर गर्व है, जिसे हमारे प्रीमियम वीज़ा इन्फिनिट (Visa Infinite) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जैसे-जैसे सीमा पार वित्तीय ज़रूरतें बढ़ रही हैं, यह समाधान अनिवासी भारतीयों (NRIs) को उनकी अमेरिकी
डॉलर की बचत को अधिक सुविधा, पारदर्शिता और नियंत्रण के साथ वैश्विक
स्तर पर खर्च करने में सक्षम बनाता है। आईसीआईसीआई बैंक की व्यापक पहुँच और वीज़ा के वैश्विक
नेटवर्क का लाभ उठाकर, हम विश्व स्तरीय वित्तीय बुनियादी ढाँचा
तैयार करने और GIFT सिटी से वैश्विक स्तर पर जुड़े भुगतान
अनुभवों का विस्तार करने के भारत के विज़न का समर्थन कर रहे हैं।"
डेबिट
कार्ड के प्रमुख लाभ:
• वैश्विक उपयोग:
o दुनिया
भर में पीओएस और ई-कॉमर्स पर किए
गए USD ट्रांजैक्शन पर शून्य
मार्कअप शुल्क
o घरेलू
और अंतरराष्ट्रीय एटीएम, पीओएस टर्मिनल तथा ई-कॉमर्स
प्लेटफॉर्म पर स्वीकार्यता
o दुनिया
भर में आसान खरीदारी के लिए मल्टी-करेंसी उपयोग सुविधा
• सुरक्षा और नियंत्रण:
o नियामकीय
मानकों के अनुरूप EMV चिप आधारित तकनीक
o GIFT सिटी
नेट बैंकिंग के जरिए एटीएम, पीओएस, ई-कॉमर्स और कॉन्टैक्टलेस उपयोग को सक्षम या अक्षम करने की
सुविधा
o अधिक
लचीलापन के लिए दैनिक ट्रांजैक्शन लिमिट तय करने का विकल्प
• विशेष सुविधाएं:
Visa Infinite विशेषाधिकारों
के तहत भागीदार वैश्विक ब्रांड्स के एक्सक्लूसिव ऑफर, साथ ही विशेष यात्रा और लाइफस्टाइल लाभों की सुविधा।
आईसीआईसीआई बैंक के नए और मौजूदा USD ग्लोबल सेविंग्स अकाउंट धारक इस डेबिट
कार्ड के लिए पात्र होंगे।
कार्ड
के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें: GIFT
City ICICI Bank FAQs
GIFT सिटी स्थित आईसीआईसीआई बैंक की IFSC इंटरनेशनल बैंकिंग यूनिट (IBU) एनआरआई ग्राहकों के लिए कई सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें विभिन्न मुद्राओं में ग्लोबल
सेविंग्स अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट, लोन अगेंस्ट डिपॉजिट (LAD) और निवेश सुविधाएं शामिल हैं।