मेनू

×

खोजें

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस की नई डिजिटल फिल्म, भारत के एमएसएमई के जज़्बे, मजबूत संकल्प और उद्यमशीलता का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस की नई डिजिटल फिल्म, भारत के एमएसएमई के जज़्बे, मजबूत संकल्प और उद्यमशीलता का सम्मान

·         अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस अभियान उन व्यवसायों और मेहनतकश लोगों को सम्मान देता है, जिनका योगदान अक्सर अनदेखा रह जाता है, लेकिन जिनका असर हर दिन महसूस किया जाता है

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने भारत के छोटे और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के जज़्बे, मजबूत संकल्प और उद्यमशीलता को सम्मान देने के लिए एक नई डिजिटल फिल्म लॉन्च की है। इस अभियान के माध्यम से कंपनी उन लाखों व्यवसायों को सम्मानित करना चाहती है, जो लगातार रोज़गार के अवसर पैदा कर रहे हैं, लोगों के सपनों को साकार करने में मदद कर रहे हैं और लगातार बदलते कारोबारी माहौल के बावजूद भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस अभियान के मूल में एक सरल लेकिन सशक्त विश्वास हैकि हर सफल उद्यम के पीछे मजबूत इरादों और कड़े संघर्ष की एक कहानी होती है। चाहे वह एक छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हो, परिवार द्वारा चलाया जाने वाला व्यवसाय हो, कोई लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर हो, हस्तशिल्प उद्यमी हो या कोई स्थानीय सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) हो, एमएसएमई उस महत्वाकांक्षा और आशावाद का प्रतिनिधित्व करते हैं जो भारत की विकास यात्रा को आकार देना जारी रखे हुए हैं।

यह फिल्म भारत के एमएसएमई इकोसिस्टम की रफ्तार को दिखाती हैकार्यशालाओं (वर्कशॉप) और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से लेकर लॉजिस्टिक्स ऑपरेटरों, डेयरी व्यवसायों, हस्तशिल्प उद्यमियों और सेवा प्रदाताओं तक। आकर्षक दृश्यों और कहानी के माध्यम से, यह फिल्म उस महत्वाकांक्षा, कड़ी मेहनत और सकारात्मकता को दर्शाती है जो देश भर के लाखों उद्यमों को आगे बढ़ाती है। साथ ही, यह हमारे रोजमर्रा के अनुभवों को बेहतर बनाने और आजीविका को सहारा देने में उनकी भूमिका को जीवंत करती है।

यह अभियान केवल एमएसएमई के आर्थिक योगदान तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मजबूती और संघर्षशीलता को भी सामने लाता है। आर्थिक मंदी, बाज़ार में बदलाव, वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और महामारी जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत के एमएसएमई लगातार खुद को बदलते रहे, नए समाधान अपनाते रहे और आगे बढ़ते रहे। अभियान इसी अटूट जज़्बे और प्रगति की भावना को सम्मान देता है।

इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के 'फॉरवर्ड टुगेदर' (Forward Together) दर्शन पर आधारित यह अभियान कंपनी के इस विश्वास को दर्शाता है कि वास्तविक प्रगति का आधार संघर्षों का डटकर सामना करने की क्षमता है। एमएसएमई की यात्रा को सम्मान देकर यह फिल्म इस बात पर ज़ोर देती है कि व्यवसायों को अनिश्चित परिस्थितियों से निपटने, अपने कारोबार की निरंतरता बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सहयोग देना कितना महत्वपूर्ण है।

अभियान लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=Kd08hM0r5Jk 

इस अभियान के माध्यम से इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ने एक बार फिर भारत के एमएसएमई के साथ खड़े रहने, उनकी विकास यात्रा को प्रोत्साहित करने और उन्हें अधिक मजबूत एवं सक्षम भविष्य की ओर बढ़ने में सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

ADVERTISEMENT