मेनू

×

खोजें

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने सिलीगुड़ी में किया पूर्वी भारत की पहली पीएमएवाय नोडल शाखा का उद्घाटन; पीएमएवाय-यू 2.0 के तहत किफायती आवास तक पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने सिलीगुड़ी में किया पूर्वी भारत की पहली पीएमएवाय नोडल शाखा का उद्घाटन; पीएमएवाय-यू 2.0 के तहत किफायती आवास तक पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य

·       समर्पित पीएमएवाय नोडल शाखा पूर्वी भारत में किफायती आवास ऋण तक पहुंच का करेगी विस्तार

सिलीगुड़ी: भारत की प्रमुख आवास वित्त कंपनियों में से एक, पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में, पूर्वी भारत की अपनी पहली पीएमएवाय नोडल शाखा का उद्घाटन किया। यह नई पहल आवास ऋण तक पहुंच बढ़ाने और पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (पीएमएवाय-यू 2.0) के तहत लाभ उठाने में मदद करने के लिए शुरू की गई है। उद्घाटन समारोह में सिक्किम सरकार की सामाजिक कल्याण विभाग की सचिव, आईएएस, श्रीमती सारिका प्रधान मुख्य अतिथि और नेशनल हाउसिंग बैंक के प्रबंध निदेशक, श्री संजय शुक्ला विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस महत्वपूर्ण शाखा का उद्घाटन 17 सितंबर को मनाए जाने वाले पीएमएवाय आवास दिवस के अवसर पर हो रहा है। इस पहल से सरकार के 'सभी के लिए आवास' के दृष्टिकोण के अनुरूप किफायती घर के मालिकाना हक को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता रेखांकित होती है। सिलीगुड़ी में पीएमएवाय नोडल शाखा अपना घर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खास संपर्क केंद्र होगी, हां वे पीएमएवाय - यू 2.0 के लाभों और घर के लिए वित्तीय सहायता की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधा वेतनभोगी और स्वरोज़गार करने वाले, दोनों ही तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, श्री अजय शुक्ला ने कहा, "पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में, हम इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि देश भर में परिवारों के लिए घर का स्वामित्व हक हासिल करना आसान हो, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां किफायती आवास वित्त की मांग बढ़ रही है। सिलीगुड़ी में हमारी पीएमएवाय नोडल शाखा इस क्षेत्र के ग्राहकों की आकांक्षा पूरी करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। देश में, यह हमारी ऐसी दूसरी और पूर्वी भारत में पहली शाखा है। यह इस क्षेत्र के ग्राहकों तक अपनी प्रतिबद्धता के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के लिए उभरता हुआ शहरी और आर्थिक केंद्र होने के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत का रणनीतिक प्रवेश द्वार है, जो घर खरीदने के इच्छुक परिवारों के लिए नए अवसर प्रदान करता है। हमारी समर्पित शाखा संगठित आवास वित्त तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे इस क्षेत्र में पहली बार घर खरीदने वालों के लिए घर का स्वामित्व हासिल कर पाना आसान हो जाएगा।"

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के पास देश भर में 400 से अधिक शाखाओं का मज़बूत नेटवर्क है, जिसमें से 230+ से अधिक शाखाएं इसके किफायती आवास वित्त खंड, 'रोशनी' के लिए काम करती हैं। कंपनी सरकार के 'सभी के लिए घर' के दृष्टिकोण के अनुरूप, अधिक से अधिक परिवारों को अपना घर हासिल करने का सपना पूरा करने में मदद करने के लिए इस बढ़ते नेटवर्क और अपनी विशिष्ट पहलों का इस्तेमाल करती रहेगी।

ADVERTISEMENT