·
100
करोड़ रुपये के
बजट वाली इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को सालाना 15,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी
जाएगी।
·
“एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा
स्कॉलरशिप भारत की सबसे बड़ी ताकत—उसकी
युवा प्रतिभा—में निवेश के जरिए राष्ट्र
निर्माण के प्रति एसबीआई की स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” – श्री चल्ला श्रीनिवासुलु
सेट्टी, चेयरमैन, भारतीय स्टेट बैंक
मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक की सीएसआर शाखा
एसबीआई फाउंडेशन ने एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026 शुरू करने की घोषणा की है- यह भारत की सबसे बड़ी कॉरपोरेट
छात्रवृत्ति योजनाओं में से एक है। इस पहल के जरिए एसबीआई समूह ने गुणवत्तापूर्ण
शिक्षा तक समान पहुंच बढ़ाने और भारत की अगली पीढ़ी के नेताओं, नवाचारकर्ताओं और राष्ट्र निर्माताओं
को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
भारतीय स्टेट बैंक के प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत 2022 में शुरू की गई एसबीआई
प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप भारत की सबसे बड़ी कॉरपोरेट छात्रवृत्ति योजनाओं में
से एक बन गई है। इसके वर्ष 2026
के संस्करण के
तहत देशभर के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 25,707 मेधावी छात्रों को सहायता दी जाएगी।
इसका उद्देश्य छात्रों को आर्थिक बाधाओं के बिना बेहतर शिक्षा हासिल करने और अपने
सपनों को पूरा करने में मदद करना है।
इस छात्रवृत्ति योजना के तहत श्रेणी के आधार पर सालाना 15,000 रुपये से लेकर 15,00,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता
दी जाएगी। चयनित पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के दौरान यह सहायता जारी रहेगी, बशर्ते छात्र निर्धारित नवीनीकरण
मानदंडों को पूरा करते रहें।
एसबीआई
प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026
के तहत विभिन्न
शैक्षणिक क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सहायता दी जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
·
स्कूल
के छात्र (कक्षा 9
से 12 तक)
·
एनआईआरएफ
की टॉप 300 रैंकिंग वाले या NAAC A-रेटेड संस्थानों में स्नातक
और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्र
·
मेडिकल
(एमबीबीएस) के छात्र
·
आईआईटी
और आईआईएम में पढ़ाई कर रहे छात्र
·
विदेशों
में मास्टर डिग्री कार्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे छात्र, जहां संबंधित विश्वविद्यालय QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप 200 में शामिल हैं।
छात्रवृत्ति
योजना की शुरुआत के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन श्री चल्ला श्रीनिवासुलु
सेट्टी ने कहा,
“एसबीआई
प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप भारत की सबसे बड़ी ताकत—उसकी युवा प्रतिभा—में निवेश के जरिए राष्ट्र निर्माण
के प्रति एसबीआई की स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा मानना है कि हर योग्य
छात्र को आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने और
अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिलना चाहिए। विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों
में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाकर हम नेताओं, नवाचारकर्ताओं और पेशेवरों की अगली
पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं,
जो भारत के
विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाएंगे। इस पहल के जरिए हमारा लक्ष्य 25,000 से अधिक स्कॉलर्स को सशक्त
बनाना है, ताकि वे प्रगति के अग्रदूत
बनें और 2047
तक विकसित भारत
के विजन को साकार करने में सार्थक योगदान दें।”
यह पहल एसबीआई फाउंडेशन के व्यापक मिशन के तहत शिक्षा के
क्षेत्र में एक प्रमुख कार्यक्रम है जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका के अवसरों के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास
में निवेश के जरिए स्थायी सामाजिक प्रभाव पैदा करने के लिए काम करता है। इस
कार्यक्रम को एसबीआई समूह की अन्य संस्थाओं—एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ, एसबीआई सिक्योरिटीज, एसबीआई पेंशन फंड, एसबीआई वेंचर्स, एसबीआई ट्रस्टी और एसबीआई ऑपरेशंस
सपोर्ट—से भी वित्तीय सहयोग प्राप्त
हुआ है।
एसबीआई
प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप भारतीय स्टेट बैंक के इस लंबे समय से चले आ रहे
विश्वास को दर्शाती है कि शिक्षा सामाजिक उन्नति और देश की प्रगति के सबसे प्रभावी
माध्यमों में से एक है। शिक्षा और युवाओं के विकास में लगातार निवेश के जरिए बैंक
प्रतिभाशाली छात्रों के लिए अपनी पूरी क्षमता को विकसित करने और भारत की विकास
यात्रा में योगदान देने के अवसरों को मजबूत कर रहा है।
एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन 22 जुलाई 2026 से 4 सितंबर 2026 तक खुले रहेंगे।
पात्र
छात्र आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल www.sbiashascholarship.co.in
के माध्यम से
आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पात्रता मानदंड, छात्रवृत्ति की श्रेणियां, लाभ और आवेदन से संबंधित
दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।