योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने की मुहिम
मुंबई : भारत की
प्रमुख सामान्य बीमा कंपनियों में शामिल और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
के
तहत प्रमुख बीमाकर्ता एसबीआई जनरल इंश्योरेंस देशभर में चलाए जा रहे ‘फसल बीमा
माह’
अभियान
में सक्रिय रूप से भाग लेगा। खरीफ 2026 सीजन के लिए यह
एक महीने का नामांकन अभियान 1 जुलाई से शुरू हुआ और यह 31 जुलाई 2026 तक
चलेगा। यह अभियान पीएमएफबीवाई की उस पहल का हिस्सा है, जिसका
उद्देश्य किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाना और देशभर में फसल बीमा का दायरा बढ़ाना
है।
इस अभियान के तहत
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस 9 प्रमुख राज्यों—मध्य
प्रदेश,
कर्नाटक, उत्तर
प्रदेश,
ओडिशा, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड, तमिलनाडु
और झारखंड—में
व्यापक जागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियां चलाएगा। इन प्रयासों के माध्यम से कंपनी
का उद्देश्य फसल बीमा की समझ को बेहतर बनाना, पीएमएफबीवाई
के तहत किसानों का नामांकन बढ़ाना और खरीफ 2026 सीजन के
लिए किसानों को सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने में सहायता करना है।
एसबीआई जनरल
इंश्योरेंस ने किसानों को फसल बीमा के लाभों के बारे में जानकारी देने के लिए
जमीनी स्तर पर कई तरह की गतिविधियों की योजना बनाई है। इनमें फसल बीमा पाठशाला, बड़े
स्तर पर किसान कार्यशालाएं और किसान मेले शामिल हैं। महिला किसानों के लिए विशेष
कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही, युवाओं में
शुरुआती स्तर से जागरूकता विकसित करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता
सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, कृषि विस्तार
कार्यकर्ताओं और बैंकिंग प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए
जाएंगे। पीएमएफबीवाई में नामांकन और दावों से जुड़ी सहायता के लिए विशेष शिविर भी
लगाए जाएंगे,
ताकि
किसानों के लिए योजना तक पहुंच और इसमें भागीदारी को आसान बनाया जा सके।
जमीनी स्तर पर
पहुंच को और मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और शैक्षिक
सामग्री वितरित की जाएगी। बाइक रैलियां, नुक्कड़ नाटक, दीवारों
पर चित्रकारी और ग्राम सभा में घोषणाओं जैसी सामुदायिक गतिविधियों के जरिए भी
जागरूकता को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, अधिक से अधिक
किसानों तक पहुंच बनाने और समुदाय के स्तर पर अभियान की दृश्यता बढ़ाने के लिए
होर्डिंग,
बैनर
और पोस्टर सहित आउटडोर मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
इस पहल पर
टिप्पणी करते हुए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ, नवीन
चंद्र झा ने कहा, "कृषि भारत की
अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए
किसानों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया
है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में हम खेती-किसानी से जुड़े समुदायों के सामने आने
वाली चुनौतियों और अनिश्चितताओं को समझते हैं और हमारा मानना है कि फसल बीमा कृषि
जोखिमों से निपटने और किसानों की आजीविका की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता
है। खरीफ 2026 के लिए अपने जागरूकता अभियान के
माध्यम से हमारा उद्देश्य फसल बीमा के बारे में जागरूकता को मजबूत करना और किसानों
के लिए इससे जुड़ी जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है। हम किसानों को आवश्यक जानकारी
और ज्ञान से सक्षम बनाना चाहते हैं, ताकि वे
सही निर्णय ले सकें और पीएमएफबीवाई के तहत कृषि जोखिमों का अधिक प्रभावी ढंग से
प्रबंधन कर सकें।"
जमीनी स्तर पर
संपर्क,
डिजिटल
माध्यमों से जागरूकता और विभिन्न हितधारकों के साथ सहयोग को एकीकृत करते हुए
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस किसान समुदायों के बीच फसल बीमा को लेकर जागरूकता बढ़ाने
के प्रयास जारी रखे हुए है। इन समन्वित प्रयासों के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य
किसानों तक जानकारी की पहुंच बेहतर बनाना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सही
जानकारी के आधार पर उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।