मेनू

×

खोजें

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ साझेदारी की, 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल का प्रिंसिपल पार्टनर बना

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ साझेदारी की, 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल का प्रिंसिपल पार्टनर बना

यह साझेदारी भारत के पैरा-एथलीटों के सफर का समर्थन करती है और लोगों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाने की एसबीआई लाइफ की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है

भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आज भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की घोषणा की है। एसबीआई लाइफ 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल का प्रिंसिपल पार्टनर बन गया है।

कंपनी आगामी ग्लासगो राष्ट्रमंडल पैरा खेल 2026 और आइची-नागोया (जापान) में होने वाले एशियाई पैरा खेल 2026 में जाने वाले भारतीय पैरालंपिक दल के लिए ऑफिशियल लाइफ इंश्योरेंस पार्टनर होगी।

एसबीआई लाइफ ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के दौरान भारत के पैरा-एथलीटों के साथ अपने सफल सहयोग को आगे बढ़ाया है। कंपनी ने खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प, उनकी तैयारी और उत्कृष्टता की उन कहानियों को बढ़ावा देना जारी रखा है जो लोगों को आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस साझेदारी के जरिए एसबीआई लाइफ का मकसद भारत के बेहतरीन पैरा-खिलाड़ियों की मेहनत और उनके सफर को पहचान देना और उसे दुनिया के सामने लाना है। ये एथलीट अपने पक्के इरादे और लगन से यह साबित कर रहे हैं कि नामुमकिन कुछ भी नहीं है। उनकी जिंदगी हमें यह सिखाती है कि अगर इंसान के पास आत्मविश्वास हो, सही तैयारी हो और अपनों का साथ मिले, तो वह किसी भी सपने को सच कर सकता है।

इस साझेदारी के बारे में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ, ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर, श्री रवींद्र शर्मा ने कहा, "एसबीआई लाइफ में हमारा मानना है कि आत्मविश्वास ही इंसान को जीवन की अनिश्चितताओं से निपटते हुए अपने सपनों को पूरा करने की ताकत देता है। यही सोच हमारी ब्रांड फिलॉसफी अपने लिए, अपनों के लिए का मूल आधार है, और यही बात भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ हमारे जुड़ाव को इतना खास बनाती है।

भारत के पैरा-एथलीट इस बात की बेहतरीन मिसाल हैं कि सही तैयारी, लक्ष्य पर ध्यान और मजबूत इरादों के साथ कैसे आगे बढ़ा जाता है। उनका सफर दिखाता है कि जब सही सपोर्ट मिले, तो इंसान हर रुकावट को पार करके बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर सकता है।

2026 के पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल के प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में पीसीआई के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए, हमें इन शानदार खिलाड़ियों के साथ खड़े होने पर गर्व है, जो दुनिया के सामने भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलों का समर्थन करने के साथ-साथ, यह साझेदारी लोगों में भरोसा जगाने की हमारी बड़ी सोच को भी दर्शाती है, ताकि परिवार और व्यक्ति बेफिक्र होकर भविष्य की तैयारी कर सकें और अपने सपनों को पूरा करने पर ध्यान दे सकें।"

पद्म भूषण, पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तथा भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष श्री देवेंद्र झाझरिया ने कहा, "हम 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल के प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में एसबीआई लाइफ के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए बेहद खुश हैं। हम पैरालंपिक आंदोलन पर एसबीआई लाइफ के निरंतर विश्वास के लिए उनके आभारी हैं। इससे पहले भी उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के दौरान हमारा साथ दिया था, जहाँ भारत ने 29 पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी।

इस तरह की कॉर्पोरेट साझेदारियाँ एक ऐसा माहौल बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं जहाँ हमारे पैरा-एथलीट अपना पूरा ध्यान खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लगा सकें। हमारे खिलाड़ियों पर एसबीआई लाइफ का अटूट विश्वास यह दिखाता है कि हम मिलकर उन्हें बड़े सपने देखने, उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने के लिए सशक्त बना रहे हैं।

जैसे-जैसे हम कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स और एशियाई पैरा गेम्स की तैयारी कर रहे हैं, हमें पूरा भरोसा है कि यह साझेदारी हमारे एथलीटों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और भारत के लिए और भी बड़ी सफलताएँ लाने के लिए प्रेरित करेगी।"

भारत के पैरा-एथलीट राष्ट्रमंडल पैरा खेल 2026 और एशियाई पैरा खेल 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में एसबीआई लाइफ सफलता की इस दौड़ में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। यह साझेदारी इस साझी सोच को और मजबूत करती है कि आत्मविश्वास, सही तैयारी और सही सहारे के बल पर इंसान अपनी सीमाओं को तोड़कर नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

ADVERTISEMENT