मेनू

×

खोजें

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग उत्कृष्टता में नया मानक स्थापित किया, सीएमएमआई मैच्योरिटी लेवल 5 हासिल किया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग उत्कृष्टता में नया मानक स्थापित किया, सीएमएमआई मैच्योरिटी लेवल 5 हासिल किया

मुंबई: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सीएमएमआई डेवलपमेंट और सीएमएमआई सर्विसेज मॉडल, संस्करण 3.0 के अंतर्गत कैपैबिलिटी मेच्यौरिटी मॉडल इंटीग्रेशन (सीएमएमआई) मैच्योरिटी लेवल 5 हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ, बैंक भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है जिसने यह मान्यता प्राप्त की है, जो इसकी तकनीकी और डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस उपलब्धि के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, देश का पहला बैंक भी है जिसने सीएमएमआई डेवलपमेंट और सीएमएमआई सर्विसेज के दोनों मॉडल, संस्करण 3.0 को कवर करने वाले संयुक्त मूल्यांकन के माध्यम से यह मान्यता प्राप्त की। सीएमएमआई मैच्योरिटी लेवल 5 वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त सीएमएमआई ढांचे के तहत उच्चतम स्तर है और यह संगठन की उच्च प्रक्रिया मानकों को बनाए रखने, कार्यनिष्पादन में सुधार और डेटा-आधारित निर्णय लेने तथा निरंतर सुधार के माध्यम से सुसंगत परिणाम देने की क्षमता को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर अपने विचार प्रकट करते हुए, श्री कबीर भट्टाचार्य, वर्टिकल प्रमुख - आईटी और मुख्य महाप्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कहा, "सीएमएमआई मैच्योरिटी लेवल 5 प्राप्त करना यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह प्रक्रिया उत्कृष्टता, मापने योग्य कार्यनिष्पादन, सेवा गुणवत्ता और निरंतर नवाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मान्यता सुरक्षित, विश्वसनीय और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमता को और सुदृढ़ करेगी।" 

सीएमएमआई मैच्योरिटी लेवल 3 से लेवल 5 तक बैंक की प्रगति तकनीकी शासन को मजबूत करने, आंतरिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और सॉफ्टवेयर विकास तथा सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। केपीएमजी ने परामर्श भागीदार के रूप में कार्य किया, बैंक को मूल्यांकन यात्रा के दौरान समर्थन प्रदान किया और इसके प्रथाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में सहायता प्रदान की।

यह उपलब्धि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक सुदृढ़, कुशल और भविष्योन्मुखी बैंकिंग इकोसिस्टम बनाने के दृष्टिकोण को और समर्थन देती है। बैंक अपनी डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने, विश्वसनीय परिचालन सुनिश्चित करने और ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता रहेगा।


ADVERTISEMENT