मुंबई: हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को क्रिसिल
ईएसजी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स लिमिटेड द्वारा " क्रिसिल ईएसजी 62" की
पर्यावरण, सामाजिक
एवं सुशासन रेटिंग प्रदान की गई है, जिससे कंपनी को
"'स्ट्रांग" श्रेणी में स्थान मिला है। यह मूल्यांकन किसी कंपनी के
पर्यावरण, सामाजिक
और सुशासन संबंधी जोखिमों के प्रति उसके एक्सपोज़र, पर्यावरण एवं समाज पर उसके प्रभाव, आंतरिक
गवर्नेंस प्रक्रियाओं तथा ईएसजी से
जुड़े जोखिमों और अवसरों के प्रभावी प्रबंधन की क्षमता का आकलन करता है।
क्रिसिल ईएसजी मूल्यांकन
ढांचा पर्यावरण, सामाजिक
और सुशासन के तीनों स्तंभों में
500 से अधिक प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को शामिल करता है। इनमें उत्सर्जन, ऊर्जा एवं
संसाधनों का उपयोग, जल एवं
अपशिष्ट प्रबंधन, कर्मचारियों
एवं हितधारकों का प्रबंधन,
उत्पाद गुणवत्ता, सामुदायिक
प्रभाव, बोर्ड
की संरचना एवं कार्यप्रणाली,
कॉर्पोरेट डिसक्लोजर्स तथा शेयरधारकों के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं।
क्रिसिल ईएसजी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स
लिमिटेड, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के साथ पंजीकृत कैटेगरी-1 ईएसजी रेटिंग
प्रदाता है।
इसकी ईएसजी रेटिंग
सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित होती है, जिनमें वार्षिक रिपोर्ट, सस्टेनेबिलिटी एवं बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड
सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट,
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग्स,
निवेशक प्रस्तुतियां तथा नियामक एवं सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रकाशित जानकारी
शामिल होती है।
यह रेटिंग क्रिसिल ईएसजी रेटिंग्स द्वारा
स्वतंत्र रूप से प्रदान की गई है। हिंदुस्तान जिंक ने स्पष्ट किया है कि इस
मूल्यांकन के लिए उसने एजेंसी को नियुक्त नहीं किया था और यह रिपोर्ट पूरी तरह
सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं एवं प्रकटीकरणों के आधार पर तैयार की गई है।
हिंदुस्तान
जिंक ने 22 जुलाई 2026 को सेबी नियमों के प्रासंगिक
प्रावधानों के अनुरूप इस ईएसजी रेटिंग
की जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को उपलब्ध कराई।