मेनू

×

खोजें

जेएसडब्ल्यू समूह बना भारत का सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करने वाला कॉन्गलोमरेट ब्रांड; ब्रांड मूल्य में 55% की बढ़ोतरी

जेएसडब्ल्यू समूह बना भारत का सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करने वाला कॉन्गलोमरेट ब्रांड; ब्रांड मूल्य में 55% की बढ़ोतरी

·         ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100, 2026 की रिपोर्ट में कहा गया कि जेएसडब्ल्यू के ब्रांड मूल्य में बढ़ोतरी की मुख्य वजह रही - क्षमता विस्तार, मूल्यवर्द्धित उत्पादों और वहनीयता के संबंध में किया गया व्यापक निवेश।

 

मुंबई: भारत के प्रमुख बहु-व्यवसायी समूह ब्रांड (डाइवर्सिफाइड कॉन्गलोमरेट) में से एक, जेएसडब्ल्यू समूह को ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100, 2026 की रिपोर्ट में भारत का सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करने वाला कॉन्गलोमरेट ब्रांड करार दिया गया है। इसका ब्रांड मूल्य सालाना स्तर पर 55% बढ़कर 2.3 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर, ब्रांड मूल्यांकन से जुड़ी परामर्श कंपनी, ब्रांड फाइनेंस की ओर से जारी इस रैंकिंग से क्षमता विस्तार, विभिन्न किस्म के मूल्यवर्द्धित उत्पाद और वहनीयता पर व्यापक निवेश के मद्देनज़र समूह की मज़बूत होती बाज़ार स्थिति रेखांकित होती है।

समूह को यह स्थान उस साल मिला है जब भारत की ब्रांडेड अर्थव्यवस्था में ज़बरदस्त मज़बूती दर्ज हुई है। ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के शीर्ष 100 ब्रांड का कुल ब्रांड मूल्य सालाना आधार पर 7% की बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड 252.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी डिजिटल बदलाव, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण, वित्तीय समावेश और मुख्य क्षेत्रों में नवोन्मेष में लगातार निवेश की वजह से हुई है। इस परिदृश्य में, जेएसडब्ल्यू समूह की 55% की वृद्धि देश के विभिन्न कॉन्गलोमरेट ब्रांड में सबसे अधिक है।

ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100, 2026 की रिपोर्ट में भारत के शीर्ष 100 सबसे अधिक मूल्य वाले और मज़बूत ब्रांड की रैंकिंग की गई है। इसमें बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा, आतिथ्य और अन्य उद्योगों से जुड़ी 10 उप-क्षेत्रों की रैंकिंग भी शामिल हैं। ब्रांड वैल्यू का अर्थ है, वह कुल आर्थिक लाभ, जो ब्रांड के स्वामी खुले बाज़ार में ब्रांड के लाइसेंस के ज़रिये हासिल करते हैं, जबकि ब्रांड की मज़बूती यह दिखाती है कि ब्रांड अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में गुणात्मक (इनटैंजिबल) मानकों पर कैसा प्रदर्शन कर रहा है।

ADVERTISEMENT