पूर्व फिनटेक CXO विकास चांडक को पार्टनर नियुक्त किया
मुंबई: शुरुआती चरण की
कंपनियों में निवेश करने वाली संस्थागत वेंचर कैपिटल फर्म जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने
अपने फंड III के लॉन्च से पहले
नेतृत्व टीम को मजबूत करते हुए वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ विकास चांडक को पार्टनर नियुक्त
किया है।
विकास के पास कंज्यूमर, फिनटेक और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में दो दशक से अधिक
का अनुभव है। उन्होंने कई व्यवसायों को स्थापित करने, उनका विस्तार करने और उनके पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाई है। आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए करने वाले विकास ने CRED, एतिहाद और आईसीआईसीआई बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ काम
किया है।
जेएसडब्ल्यू वेंचर्स से जुड़ने से पहले विकास भारत के कुछ प्रमुख फिनटेक
और उपभोक्ता व्यवसायों में रणनीति,
उत्पाद
विकास और बिजनेस संचालन का नेतृत्व कर चुके हैं। वह पिछले पांच वर्षों से सक्रिय
एंजेल निवेशक भी रहे हैं।
जेएसडब्ल्यू वेंचर्स में वे फंड की निवेश रणनीति, पूंजी जुटाने, निवेश, पोर्टफोलियो प्रबंधन
तथा फिनटेक और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्र की निवेश प्राप्त कंपनियों से निकास
(एग्जिट) से जुड़े कार्यों की संयुक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस अवसर पर जेएसडब्ल्यू वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर सचिन
टैगरा ने कहा, "विकास के पास
व्यावसायिक समझ और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसायों को सफलतापूर्वक संचालित व विस्तार
देने का बेहतर अनुभव है। यह हमारी
पोर्टफोलियो प्रबंधन की सक्रिय कार्यशैली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनका अनुभव
निवेश के मूल्यांकन को और बेहतर बनाएगा तथा हमारी पोर्टफोलियो कंपनियों को
महत्वपूर्ण लाभ पहुंचाएगा।"
जेएसडब्ल्यू वेंचर्स के पार्टनर विकास चांडक ने कहा: "जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने स्टार्टअप संस्थापकों (फाउंडर्स) के लिए एक मजबूत
पार्टनर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। स्टार्टअप्स, बड़े उद्योगों और एक एंजेल इन्वेस्टर के रूप में दो दशकों से
अधिक के काम के दौरान, मैंने खुद देखा है कि
महत्वपूर्ण मोड़ों (inflection
points) पर
लिए गए निर्णय समय और बदलते दौर के साथ कितना बड़ा असर डालते हैं। इस फर्म से
जुड़ना मुझे एक ऐसा बेहतर इन्स्टीट्यूशनल प्लेटफॉर्म देता है, जहाँ मैं अपने इन अनुभवों का उपयोग अनुशासित निवेश और अगली पीढ़ी
के मजबूत, टेक्नोलॉजी-संचालित
व्यवसायों की मदद के लिए कर सकूँ।"