·
अभय देओल के साथ लाए नया कैंपेन- जिसमें फ्रेगरेंस
को गर्मियों के उस अहसास के रूप में पेश किया जो हमेशा आपके साथ बना रहता है
मुंबई: 2019 में
लॉन्च किए गए अमालफ़ी कलेक्शन को मिली शानदार सफलता के बाद टाइटन के ब्राण्ड स्किन फाइन
फ्रेगरेंसेज़ लेकर आए हैं नया युनिसेक्स ‘यू डे परफ्यूम- अमालफ़ी रिविएरा’ जिसे धूप से सराबोर तटीय सैरगाहों के सार को समेटने
के लिए डिजाइन किया गया है।
इस लॉन्च
के साथ ब्रांड की यूनिसेक्स और जेंडर-न्यूट्रल फ्रेगरेंस की दुनिया में प्रवेश किया
है। अमालफ़ी रिविएरा गर्मियों के उस एहसास को अपने आप में समेटे हुए है जो आपके साथ
बना रहता है। धूप से सराबोर समुद्री तटों, सिट्रस, समुद्र की नमकीन हवा, और समुद्र
की लहरों की शांत लय से प्रेरित, अमालफ़ी रिविएरा गर्मी की छुट्टियों के बेहतरीन अहसास
को जीवंत कर देता है। यह लॉन्च उन उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरता है जो गर्म
मौसम और आधुनिक जीवनशैली के अनुसार फ्रेगरेंस पसंद करते हैं।
इस लॉन्च
के साथ ब्राण्ड एक कैंपेन भी लेकर आया है। कैंपेन की फिल्म में अभय देओल समुद्र के
किनारे गर्मी के दृश्य में दिखाई देते हैं। अपने आकर्षण के लिए विख्यात अभय अमालफ़ी
रिविएरा की भावना को दर्शाते हैं- जो आज़ाद ख्यालों से युक्त, आधुनिक और आत्मविश्वास
से भरपूर है।
यह फिल्म
अमालफ़ी के किनारे गर्मियों के उन लम्बे दिनों को दर्शाती है, जो इस फ्रेगरेंस के साथ
यादगार बन जाते हैं। 
इस फ्रेगरेंस
को परफ्यूमर संतोष शिंदे ने तैयार किया है, जिन्हें दिल को छू लेने वाले क्रिएशन्स
के लिए जाना जाता है। अमालफ़ी रिविएरा वे ऐसी जीवंत और ताजगी भरी खुशबू लेकर आए हैं
जो गर्मियों में समुद्र किनारे मौजूद स्फूर्ति को दर्शाती है। साथ ही, इसमें स्किन
फ्रेगरेंसेज़ की वो नजाकत भी बरकरार रखी गई है, जिसके लिए इसे जाना जाता है।
लॉन्च के
अवसर पर बात करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड में फ्रेगरेंस और एक्सेसरीज डिवीजन के सीईओ
मनीष गुप्ता ने कहा, ‘‘अमालफ़ी रिविएरा हमारी अमालफ़ी रेंज का स्वाभाविक विस्तार है।
इस लॉन्च के साथ, हम न केवल अपनी सफल फ्रैंचाइजी का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि ताज़गी
से भरपूर, अभिव्यक्तिशील और युनिसेक्स फ्रेगरेंस के साथ उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर
खरे उतरने के लिए भी तैयार है। यह आधुनिक सिट्रस-मरीन फ्रेगरेंस आज के दौर की गर्मी
को ताज़गी और संभावनाओं से भरपूर बनाता है।
यह फ्रेगरेंस
डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है, आईएफआरए के नियमों के मुताबिक है, और ईयू के सुरक्षा मानकों
का पालन करती है। इसके 90 एमएल पैक की कीमत रु 3,095 है। अमालफ़ी रिविएरा ब्रांड की
वेबसाइट, देश भर में टाइटन वर्ल्ड स्टोर्स, शॉपर्स स्ऑप, लाईफस्टाइल स्टोेर्स एवं अग्रणी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।