मुंबई: टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड
(“टर्टलमिंट”) (बीएसई: 544799 | एनएसई: टर्टलमिंट) ने आज 31 मार्च, 2026 को समाप्त
हुई तिमाही और वित्त वर्ष के वित्तीय परिणाम की घोषणा की। कंपनी ने लाभ के साथ उल्लेखनीय
वृद्धि दर्ज की।
कंपनी
के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, धीरेंद्र मह्यावंशी ने कहा, "समीक्षाधीन
तिमाही के दौरान हमारी वृद्धि से हमारे प्लेटफॉर्म और परितंत्र की वितरण क्षमता रेखांकित
होती है। हम सूचीबद्ध कंपनी के तौर पर अपने सफर की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं,
जिससे हमारे व्यवसाय मॉडल और अनुशासित तरीके से काम करने के तरीके की मज़बूती ज़ाहिर
होती है। आज, 6.5 लाख से अधिक डिजिटल भागीदार - जिन्हें 46 बीमाकर्ता के साथ भागीदारी
और 19,000 से अधिक पिन कोड में मौजूदगी का समर्थन प्राप्त है - लाखों भारतीयों के लिए
बीमा को सुलभ बनाने में मदद कर रहे हैं।"
कंपनी
के कार्यकारी निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी, आनंद प्रभुदेसाई ने कहा, "हम टेक्नोलॉजी
और एआई में निरंतर निवेश कर अपने भागीदारों को सशक्त बनाने, ग्राहकों को बेहतर अनुभव
प्रदान करने और भारत का सबसे भरोसेमंद डिजिटल बीमा वितरण प्लेटफॉर्म बनाने पर विशेष
रूप से ध्यान दे रहे हैं। व्यवसाय बेहद अच्छी स्थिति में है, हमारी वृद्धि के मुख्य
तत्वों में मज़बूत मोमेंटम है, और हम अपने सभी संबद्ध पक्षों के लिए निरंतर मूल्य निर्माण
की अपनी दीर्घकालिक रणनीति लागू करने पर ज़ोर दे रहे हैं।"
वित्त वर्ष ’26 की चौथी तिमाही के मुख्य आंकड़े:
•
कंपनी ने पहला मुनाफे वाला तिमाही परिणाम दर्ज
किया; कर पश्चात मुनाफा (पैट) ₹3 करोड़ रहा
•
व्यवसाय की गति मज़बूत रही और आय में 42% की
बढ़ोतरी हुई
•
सेवा एबिट्डा मार्जिन में बढ़ोतरी के साथ, सेवा
एबिट्डा सालाना आधार पर 60% बढ़कर ₹60 करोड़ हो गया
पूरे वित्त वर्ष ‘26 की मुख्य आंकड़े:
•
परिचालन से आय में 57% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी
हुई और यह ₹1,098 करोड़ तक पहुंच गया
•
इस साल के दौरान 1.1 लाख से ज़्यादा डिजिटल भागीदार
जुड़े
•
सेवा एबिट्डा मार्जिन बढ़ने से सेवा एबिट्डा
सालाना आधार पर 70% बढ़कर ₹142 करोड़ हो गया
•
प्लेटफॉर्म प्रीमियम सालाना आधार पर 31% बढ़कर
₹3,868 करोड़ हो गया
•
रिन्यूअल से होने वाली आय 51% बढ़कर ₹224 करोड़
हो गई
•
आय के प्रतिशत के तौर पर समायोजित एबिट्डा में
बढ़ोतरी हुई; यह वित्त वर्ष ’25 में दर्ज 27% के स्तर से बेहतर होकर वित्त वर्ष ’26
में 10% हो गया
•
मज़बूत परिचालन लिवरेज का असर जारी रहा; आय के
प्रतिशत के तौर पर विभिन्न कॉर्पोरेट ओवरहेड वित्त वर्ष ’25 के 38% के स्तर से घटकर
वित्त वर्ष ’26 में 23% रह गए
• 31 मार्च 2026 तक कुल डिजिटल भागीदारों की संख्या 6.5 लाख से अधिक रही