अहमदाबाद
:
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी द्वारा शुरू किए गए बुनियादी स्तर के इनोवेशन
मुवमेंट वंदे भारतम के लिए ग्रुप का देशव्यापी आउटरीच अभियान इस सप्ताह भी जारी रहा।
इसके तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, पुडुचेरी, ओडिशा, असम, तेलंगाना, मेघालय, महाराष्ट्र,
हरियाणा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें की
गईं। ग्रुप के प्रतिनिधियों ने हर नेता को वंदे भारतम किट भेंट की। इस किट में एक मोमेंटो,
संबंधित राज्य की भाषा में एक व्यक्तिगत अपील और श्री गौतम अदाणी का एक पत्र शामिल
था।
यह आउटरीच
अभियान देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भागीदारी को बढ़ावा देने और
यह सुनिश्चित करने की एक राष्ट्रीय कोशिश का हिस्सा है कि हर इलाके के होनहार इनोवेटर्स
को इस अवसर के बारे में पता चले। बैठकों के दौरान इनोवेशन, उद्यमिता और युवाओं की प्रतिभा
को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया। साथ ही, इस बात पर भी चर्चा हुई कि ‘वंदे भारतम’ किस
तरह युवा इनोवेटर्स को ज़रूरी मेंटरशिप और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर दे सकता है।
उनके आइडियाज़ को स्टार्ट-अप में बदलने के लिए उन्हें एक राष्ट्रीय मंच प्रदान कर सकता
है। विभिन्न राज्यों के नेताओं ने इस पहल तथा स्थानीय इनोवेशन को बढ़ावा देने की इसकी
क्षमता का स्वागत किया।
25 जून,
2026 को शुरू किए गए इस अभियान- वंदे भारतम का उद्देश्य भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम
में मौजूद एक बड़ी कमी को दूर करना हैः दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में
से एक होने के बावजूद, भारत के 80 फीसदी से ज़्यादा संस्थापक सिर्फ़ पाँच शहरों से
आते हैं, ऐसे में देश के 800 से अधिक ज़िलों की प्रतिभा नज़रअंदाज़ हो जाती है। यह पहल
हर उम्र और हर पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों के लिए खुली है; इसके लिए किसी रजिस्टर्ड स्टार्टअप
की ज़रूरत नहीं है - प्रतिभागी युवा के पास बस एक आइडिया और कुछ करने का मजबूत इरादा
होना चाहिए। कई चरणों वाली प्रक्रिया के बाद चुने गए 75 फाइनलिस्ट्स को अहमदाबाद बुलाया
जाएगा, जहाँ उन्हें एक शानदार मेंटरशिप प्रोग्राम में शामिल होने और निवेशकों से मिलने
का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले स्वतन्त्रता दिवस के आस-पास होगा।
इस अवसर
पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी ने कहाः “वंदे भारतम को मिले रिस्पॉन्स
ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। 25,000 से ज़्यादा आवेदन मिलना सिर्फ़ एक आंकड़ा नहीं
है, बल्कि यह देश और देश के बाहर हर कोने में मौजूद उस असाधारण प्रतिभा एवं महत्वाकांक्षा
का सबूत है, जो सही मंच का इंतज़ार कर रहे हैं। देश भर के मुख्यमंत्रियों का समर्थन
इस बात की पुष्टि करता है कि जब सरकार और उद्योग जगत साथ आते हैं, तो हम हर युवा इनोवेटर
को अवसर प्रदान कर सकते हैं, फिर चाहे वे किसी भी कोने से आएं।’’
अपनी शुरूआत
के बाद से ही वंदे भारतम को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब तक अलग-अलग सेक्टरों, क्षेणियों,
देशों, राज्यों और सामाजिक वर्गों से 25,000 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं और यह संख्या
लगातार बढ़ रही है। इस शानदार प्रतिक्रिया और कार्यक्रम के माध्यम से सामने आ रही प्रतिभा
की गुणवत्ता को देखते हुए, आवेदन करने की अंतिम दिनांक को 30 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दिया
गया है।