मेनू

×

खोजें

एलएंडटी के मेटल्स एंड मिनरल्स बिजनेस को मिले बड़े (मेगा*) ऑर्डर

एलएंडटी के मेटल्स एंड मिनरल्स बिजनेस को मिले बड़े (मेगा*) ऑर्डर

मुंबई : एलएंडटी (L&T) के मेटल्स एंड मिनरल्स (M&M) बिजनेस वर्टिकल ने देश की अग्रणी घरेलू मेटल्स और माइनिंग कंपनियों से कई बड़े ऑर्डर हासिल किए हैं। ये ऑर्डर मेटल्स और मिनरल्स वैल्यू चेन में विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) समाधान प्रदान करने में एलएंडटी के नेतृत्व को और मजबूत करते हैं

पहला ऑर्डर सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) की एक कंपनी से मिला है, जो भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क (आयरन ओर) उत्पादक है। साल 2030 तक 100 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) लौह अयस्क उत्पादन क्षमता हासिल करने के अपने विस्तार कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, इस कंपनी ने एलएंडटी को छत्तीसगढ़ में 18 MTPA आयरन ओर हैंडलिंग प्लांट का पैकेज #BE-01C सौंपा है। इसके तहत कार्यक्षेत्र (स्कोप) में डाउनहिल कन्वेयर सिस्टम, स्क्रीनिंग प्लांट, स्टॉकपाइल, यार्ड इक्विपमेंट, रैपिड वैगन लोडिंग सिस्टम (RWLS) और उससे जुड़े सहायक उपकरणों (ऑक्सिलरीज) का डिजाइन और इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन और कमिशनिंग शामिल है

दूसरा ऑर्डर सार्वजनिक क्षेत्र की ही एक अन्य नवरत्न कंपनी से मिला है, जिसने पश्चिम बंगाल में स्थित अपने स्टील प्लांट की क्षमता को 2.5 MTPA से बढ़ाकर 7.1 MTPA करने का काम शुरू किया है। एलएंडटी ने इसके लिए विभिन्न 'डिजाइन एंड बिल्ड' और 'बैलेंस ऑफ प्लांट' पैकेज हासिल किए हैं

इसके साथ ही, एलएंडटी ने एक प्रमुख निजी क्षेत्र के मेटल्स उत्पादक के साथ जुड़ाव को जारी रखते हुए, जिंक प्रोसेसिंग प्लांट (जस्ता प्रसंस्करण संयंत्र) के लिए एक ईपीसी (EPC) ऑर्डर हासिल किया है। इस काम के दायरे में डिजाइन और इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन, कमिशनिंग और संबंधित साइट सेवाएं शामिल हैं, जो जटिल नॉन-फेरस (अलोह) मेटलर्जिकल परियोजनाओं को पूरा करने में एलएंडटी की विशेषज्ञता को दोबारा साबित करती हैं

इन ऑर्डर्स पर टिप्पणी करते हुए एलएंडटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री एस एन सुब्रह्मण्यन ने कहा: "यह मिनरल्स और मेटल्स ईपीसी (EPC) क्षेत्र में एलएंडटी के स्थायी नेतृत्व की पुष्टि करता है और असाधारण पैमाने व जटिलता वाली परियोजनाओं को पूरा करने की हमारी क्षमता पर ग्राहकों के गहरे भरोसे को दर्शाता है। चूंकि भारत अपनी दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए मेटल्स और मिनरल्स की क्षमता बढ़ाने में निवेश तेज कर रहा है, इसलिए एलएंडटी विश्व स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विकास में देश के अग्रणी उद्यमों के साथ साझेदारी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

एलएंडटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड – यूटिलिटीज एंड मेटल्स, श्री टी कुमारेशन ने आगे कहा: "माइनिंग, फेरस (लौह) और नॉन-फेरस (अलोह) क्षेत्रों में मिले ये ऑर्डर्स एलएंडटी की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और प्रोजेक्ट निष्पादन क्षमताओं में हमारे ग्राहकों के विश्वास को दोहराते हैं। ये भारत के मेटल्स और मिनरल्स इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करते हैं। हम गुणवत्ता, सुरक्षा और निरंतरता (सस्टेनेबिलिटी) के उच्चतम मानकों के साथ इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ADVERTISEMENT