मुंबई: दुनिया के नंबर 1 बेबी और चाइल्डकेयर ब्रांड 'जॉनसन्स बेबी' ने मुंबई में अपनी नई 'मिल्क एंड राइस' रेंज लॉन्च की है। लॉन्च की थीम
- 'पोषण का पहला स्पर्श',
अपनी तरह की पहली सांस्कृतिक अवधारणा के माध्यम से, बच्चों की त्वचा को सही आहार देने का दुनिया का
पहला अनोखा तरीका है। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और इस रेंज की ब्रांड
एम्बेसडर परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुईं, जिन्होंने 30 माताओं और उनके बेबीज़ के साथ मिलकर इस नए स्किनकेयर रिचुअल की शुरूआत का
जश्न मनाया।
भारत में जब बेबी पहली बार ठोस
खाना शुरू करते हैं, तो हम अन्नप्राशन संस्कार मनाते
हैं। ठीक इसी परंपरा से प्रेरणा लेकर 'जॉनसन्स बेबी' ने स्किनकेयर के नज़रिए से बेबी की त्वचा के लिए एक अनोखा 'फूड फॉर स्किन रिचुअल' शुरू किया है। बेबी के विकास की नींव शुरू से ही पोषण पर टिकी होती है, और हर माँ अपने बेबी के पहले आहार
के लिए दूध और चावल जैसे सबसे , कोमल, आरामदायक और पौष्टिक तत्वों पर भरोसा करती है। इसी सदियों पुराने विश्वास को समेटकर
ब्रांड ने अपनी नई रेंज में दूध और चावल की खूबियाँ मिलाई हैं। यह पहल सिर्फ बाहरी
देखभाल नहीं, बल्कि पहले दिन से ही बेबी की
नाजुक त्वचा को अंदर से पोषण देने, उसकी प्राकृतिक कोमलता को बनाए
रखने और उसे सेहतमंद रखने का एक अनोखा वादा है। यह सिर्फ स्किनकेयर नहीं, बल्कि पोषण से भरी सच्ची देखभाल है।
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार
पर बात करते हुए, केनव्यू में बेबी एंड वीमेंस
हेल्थ, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के हेड, डॉ. दिलीप त्रिपाठी ने कहा, “आज के माता-पिता अपने बेबी के लिए जो भी विकल्प चुनते है, उनके बारे में अधिक जागरूक
होते हैं। वे ऐसे प्रोडक्ट्स चाहते हैं
जिनमें इंग्रेडिएंट्स के साथ-साथ और सुरक्षा की पूरी गारंटी भी है। हमारी 'मिल्क एंड राइस' रेंज के ज़रिए हम दूध और चावल जैसे उन पारंपरिक तत्वों की अच्छाइयों को साथ
लाए हैं, जिन पर हमारे परिवारों ने पीढ़ियों से भरोसा किया
है, ऐसे फॉर्मूलेशन के साथ जो सौम्य, पौष्टिक और विज्ञान द्वारा प्रमाणित हैं। 'फूड फॉर स्किन रिचुअल',बेबी के त्वचा के पहले स्किनकेयर रिचुअल को सेलिब्रेट करने का हमारा तरीका है
और जॉनसन्स की भरोसेमंद देखभाल
के एक सार्थक क्षण में बदल देने का एक मौका है|
यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब
भारतीय माता-पिता बेबी की देखभाल के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स चुन रहे हैं जो
जाने-पहचाने हों, सुरक्षित हों और विज्ञान द्वारा
प्रमाणित हों। बाज़ार के रुझान बताते हैं कि पारंपरिक रूप से भरोसेमंद तत्वों से
बने और क्लिनिकली टेस्टेड बेबी केयर प्रोडक्ट्स की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। खास
तौर पर मिलेनियल और पहली बार माता-पिता बनने वाले लोग बेबी के जन्म के समय से ही
उनकी त्वचा की सुरक्षा और विशेष देखभाल को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।
ब्रांड
एम्बेसडर, बॉलीवुड अभिनेत्री और नई माँ परिणीति चोपड़ा ने इस अनोखे समारोह का हिस्सा बनने पर कहा, “एक नई माँ होने के नाते, मैंने यह महसूस किया है कि बेबी की ज़िंदगी का हर 'पहला पल'
एक बेहद खूबसूरत याद बन जाता है।
वैसे तो हम अक्सर बेबी के पहले शब्द या उसके पहले अन्नप्राशन जैसी खुशियों को
मनाते हैं, लेकिन अब मुझे यह भी समझ आया है
कि शुरूआती समय में बेबी की त्वचा की देखभाल करना कितना ज़रूरी है। बेबी की त्वचा
बहुत नाजुक होती है और इसे शुरूआत से ही
कोमल पोषण की ज़रूरत होती है। मुझे 'जॉनसन्स बेबी' की 'फूड फॉर स्किन' सोच बहुत पसंद आई क्योंकि यह दूध और चावल जैसे
भरोसेमंद तत्वों से प्रेरित है, जिन्हें हम हमेशा से पोषण और
देखभाल से जोड़ते हुए देखते हैं। मुझे इस बेहतरीन पहल का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो
रही है, जो इस अनोखे रिचुअल के ज़रिए
बेबी की स्किनकेयर को हमारी परंपराओं और भावनाओं से जोड़कर एक उत्सव बनाती है।”
मिल्क प्रोटीन और राइस
एक्सट्रैक्ट्स (दूध और चावल के अर्क) की खूबियों से भरपूर, नई 'जॉनसन्स बेबी मिल्क एंड राइस' रेंज को खास तौर पर नवजात बेबी की नाजुक त्वचा की सुरक्षा परत को पोषण देने और संरक्षण करने के लिए बनाया
गया है ,जो बेबी
के त्वचा को लम्बे समय तक नमी दे| इस पूरी रेंज में जॉनसन्स बेबी नरिशिंग मिल्क सोप, नरिशिंग मिल्क एंड राइस वॉश एंड शैम्पू, नरिशिंग मिल्क एंड राइस लोशन, और नरिशिंग मिल्क एंड राइस फेस एंड बॉडी क्रीम शामिल हैं। इसे बेबी की त्वचा
को 24 घंटे नमी देने और बहुत ही कोमल व असरदार देखभाल प्रदान करने के लिए तैयार
किया गया है।
नवजात बेबी की नाजुक त्वचा के
लिए यह फॉर्मूला क्लिनिकली माइल्डनेस प्रोवेन, हाइपोएलर्जेनिक और pH (पीएच) बैलेंस्ड है। यह पूरी रेंज
पैराबेन्स, सल्फेट्स, थैलेट्स और डाइज से पूरी तरह मुक्त है। पीडियाट्रिशियन्स और
डर्मेटोलॉजिस्ट्स की अंतर्दृष्टि से में तैयार किए गए इसके क्लींज़र्स
बेबी की त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखते हुए 99.9%
तक कीटाणुओं को दूर करने के लिए
डिज़ाइन किए गए हैं।
'जॉनसन्स बेबी' पिछले 130 से भी अधिक वर्षों से, बेबी की त्वचा, बालों और आँखों की अनोखी ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझने के लिए अनुसंधान में अग्रणी रहे है| 'मिल्क एंड राइस' रेंज को लॉन्च करके, ब्रांड ने आज के माता-पिता की बदलती ज़रूरतों के अनुसार कोमल, सुरक्षित और विज्ञान पर आधारित बेबीकेयर प्रोडक्ट्स
बनाने के अपने वादे को और भी मज़बूत किया है।