मुंबई : मोबाइल-फर्स्ट,
शॉर्ट सीरियल वाले कंटेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता
वी के कंटेंट एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म वी मुवीज़ एंड टीवी ने आज माइक्रोड्रामा कैटेगरी
में प्रवेश की घोषणा की है। ये माइक्रोड्रामा, बुलेट माइक्रोड्रामा ऐप के साथ साझेदारी
में पहली बार वी मुवीज़ एंड टीवी पर उपलब्ध होंगे और उन्हें वी मुवीज़ एंड टीवी ऐप के
ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है।
देश भर में
स्मार्टफोन पर कंटेंट देखने वाले दर्शकों में माइक्रोड्रामा की लोकप्रियता तेज़ी से
बढ़ रही है। उद्योग जगत की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली तिमाही के दौरान दुनिया
भर में डाउनलोड किए गए माइक्रोड्रामा में भारत की भागीदारी 11 फीसदी रही, जो 35 मिलियन
के आंकड़े तक पहुंच गई। एक अनुमान के अनुसार भारत में माइक्रोड्रामा मार्केट तेज़ी से
विकसित होते हुए 2026 तक 1.5 बिलियन डॉलर और 2030 तक 4.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।
इसमें खासतौर पर टियर 2 और टियर 3 मार्केट्स में बढ़ाता अडॉप्शन, युवा दर्शकों एवं कंटेंट
देखने की बदलती आदतों का मुख्य योगदान होगा। रोज़ाना तकरीबन 40-90 मिनट के वॉचटाईम और
90 फीसदी से अधिक कम्प्लीशन रेट के साथ यह कैटेगरी दर्शकों में तेज़ी से मशहूर हो रही
है।
यह लॉन्च
इस बात की भी पुष्टि करता है कि वी अपने फ्री कंटेंट पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने पर
भी ध्यान दे रहा है। इसके साथ वी मुवीज़ एंड टीवी के सब्सक्राइबर एक ही प्लेटफॉर्म पर
20 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे जियो हॉटस्टार, सोनीलिव, ज़ी5, एमज़ॉन एमएक्स प्लेयर
और 400 से अधिक लाईव टीवी चैनलों के फ्री एवं प्रीमियम कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं,
इसके लिए उन्हें मल्टीपल सब्सक्रिप्शन्स रखने की ज़रूरत नहीं होगी।
वी मुवीज़
एंड टीवी पर माइक्रोड्रामा कैटलॉग में विभिन्न श्रेणियों जैसे रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर
और कॉमेडी में विविध और बहुभाषी टाइटल्स का मिश्रण शामिल होगा। इनमें रिक्शॉ रोमियो
(हिंदी और अंग्रेज़ी), ऑटोराजा (तेलुगु, कन्नड, हिंदु और अंग्रेज़ी), लेडी बॉस (तमिल,
तेलुगु, मलयालम और अंग्रेज़ी), कॉमेडी कपल (हिंदी) और स्वीट 16 (बंगाली) आदि शामिल हैं,
जोे विभिन्न क्षेत्रों और भाषाओं के दर्शकों को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
इस लॉन्च
के साथ वी ने एक ही प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेन्ट फोर्मेट की व्यापक रेंज के साथ कंटेंट
एग्रीगेटर के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया है, और उपभोक्ताओं की बदलती
पसंद के अनुसार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है।