मुंबई: जाने-माने
दूरसंचार सेवा प्रदाता वी के कंटेंट एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म वी मुवीज़ एंड टीवी ने आज
एक वैल्यू एंटरटेनमेन्ट पैक पेश किया है, जो एक ही रीचार्ज के साथ 200 टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स,
200 से अधिक लाईव टीवी चैनलों और 30 GB डेटा एवं अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस देता
है।
28 दिनों
की वैलिडिटी के साथ मात्र रु 200 में उपलब्ध यह नया वी मुवीज़ एंड टीवी प्रीपेड पैक
एंटरटेनमेन्ट को बेहद सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उपभोक्ता को कई
ओटीटी सब्सक्रिप्शन नहीं लेने पड़ते। वे ज़्यादातर केबल टीवी या डीटीएच सेवाओं के मासिक
खर्च की तुलना में बेहद कम कीमत पर एंटरटेनमेन्ट का अनुभव पा सकते हैं।
उपभोक्ता
आजकल एक साथ कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, यह नया पैक एक ही रीचार्ज के
साथ कई तरह के एंटरटेनमेंट को एक प्लेटफॉर्म पर ले आता है। जिससे अलग-अलग सब्सक्रिप्शन
और पेमेंट को मैनेज करने की परेशानी खत्म हो जाती है। यह पैक जाने-माने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स
जैसे जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, लायन्सगेट प्ले, शेमारोमी, मनोरमामैक्स, फैनकोड,
प्लेफ्लिक्स, क्लिक, अतरंगी, चौपाल, ओटीटी प्ले लाईव, पॉकेट फिल्स, यपटीवी, अड्डाटाइम्स,
कंचा लंका, टाइम्सप्ले, नेक्टजीटीवी आदि का आसाान एक्सेस देता है।
16 अलग-अलग
भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराने वाला वी मुवीज़ एंड टीवी, एक ही सब्सक्रिप्शन के ज़रिए
नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल कंटेंट का बेहतरीन मिश्रण पेश करके देश भर के दर्शकों की
मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न ज़रूरतों को को पूरा करता है।
इस पैक में
बड़ी कंटेंट लाइब्रेरी के साथ-साथ 30GB हाई-स्पीड
डेटा और अनलिमिटेड 5G भी मिलता है, तो अब यूज़र कहीं भी बिना रुकावट के स्ट्रीमिंग का
आनंद उठा सकते हैं।
एक ही रीचार्ज
में प्रीमियम ओटीटी कंटेंट, 200 से अधिक लाइव टीवी चैनल और डेटा के फ़ायदे देकर, वी
मुवीज़ एंड टीवी ने उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल एंटरटेनमेंट को और भी आसान, सुविधाजनक
और किफ़ायती बना दिया है। यह रीचार्ज प्लान चार डिवाइस पर बिना किसी रुकावट के एंटरटेनमेंट
देता है। इससे यूज़र सोनीलिव के अलावा सभी मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ दो स्क्रीन
पर अपना पसंदीदा कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।
उपभोक्ता
वी ऐप और अन्य रीचार्ज चैनलों के ज़रिए नए रु200 वाले वी मुवीज़ एंड टीवी पैक को रीचार्ज
करवा सकते हैं।