माननीय
प्रधानमंत्री Narendra
Modi जी को West Bengal और Assam में मिली शानदार
जीत के लिए हार्दिक
अभिनंदन और बधाई।
पूरब
के इन राज्यों - बिहार,
ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम ने
मोदी जी के 'विकसित
भारत' के vision पर अपना पूरा
भरोसा जताया है।
ये राज्य प्राकृतिक और मानवीय संसाधनों
के मामले में भारत के
सबसे समृद्ध हिस्से रहे हैं। अब
ये GDP, per capita
income, job creation और
ग़रीबी उन्मूलन की दिशा में
ना सिर्फ़ तेज़ी से आगे बढ़ेंगे,
बल्कि बाकी भारत के
साथ कदम से कदम
मिलाकर भी चलेंगे। यहाँ
की महिलाएँ बहुत ही प्रतिभाशाली
और सशक्त हैं और मेरा
विश्वास है कि वे
इस विकास यात्रा में सबसे बड़ी
भागीदार होंगी।
जैसे
सूरज का उदय पूरब
से होता है, वैसे
ही भारत के superpower बनने
की शुरुआत भी इसी पूरब
से होगी।
अपने
12 वर्षों के कार्यकाल में
प्रधानमंत्री मोदी जी ने
वह सब मुमकिन कर
दिखाया है जो पहले
असंभव लगता था। आज
देश के सबसे ज़रूरतमंद
लोगों को उनका हक़
direct cash transfer के
ज़रिये सीधे उनके बैंक
अकाउंट्स में मिल रहा
है। भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर
वर्ल्ड क्लास हो रहा है।
हमारे बहुत से एक्सप्रेसवे,
सड़कें और एयरपोर्ट्स विकसित
देशों से भी बेहतर
हैं। और अब सरकार
के deregulation agenda
ने हमारे युवाओं की entrepreneurial energy को भी नई
उड़ान दे दी है।
यह भारत का समय
है। हमारे पास युवाओं की
शक्ति है और अपार
संसाधन भी हैं। हम
सौभाग्यशाली हैं कि हमें
मोदी जी जैसा दूरदर्शी
नेतृत्व मिला है जिनके
पास काम करने की
अद्भुत क्षमता है।
मुझे
गर्व होता है जब
आज मैं लंदन में
बैठकर देखता हूँ कि पूरी
दुनिया भारत को नई
नज़र से देख रही
है और उसकी तरफ़
ध्यान दे रही है।
एक बार फिर, प्रधानमंत्री
मोदी जी और गृह
मंत्री Amit Shah जी को इस
ऐतिहासिक सफलता के लिए हृदय
से बधाई। हमारे 'ग्रेटर पूर्वांचल' के अपार संसाधन
भारत का growth engine बनें, यही मेरी कामना
है।