मेनू

×

खोजें

एमजी मैजिस्टर का 4x2 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम ₹ 40.99 लाख में लॉन्च (एक्स-शोरूम कीमत)

एमजी मैजिस्टर का 4x2 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम ₹ 40.99  लाख में लॉन्च (एक्स-शोरूम कीमत)

•             देती है अपने सेगमेंट में सबसे बढ़िया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (2WD में) और दमदार 4WD

•             इंजन है 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल, जो सेगमेंट में सबसे ताकतवर है: 215.5 PS और 478.5 Nm टॉर्क

•             अपने सेगमेंट में बेजोड़: 2950 mm का व्हीलबेस, सबसे लंबी (5046 mm), सबसे चौड़ी (2016 mm) और सबसे ऊंची (1870 mm) बॉडी

•             भारत की पहली डी प्लस एसयूवी जिसमें लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ) और कॉलम गियर शिफ्टर दिया गया है

•             सबसे मजबूत एसयूवी: पहली बार इस सेगमेंट में ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक (फ्रंट, रियर और सेंटर)

•             दमदार 4WD सिस्टम के साथ 10 ऑफ-रोड मोड और क्रॉल कंट्रोल मोड (बेहद कठिन रास्तों के लिए)

•             219 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 810 mm तक पानी में चलने की क्षमता

•             आगे की सीटों में वेंटिलेशन और मसाज सुविधा, ड्राइवर मेमरी और वेलकम फंक्शन

•             थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 220V पावर आउटलेट, दो वायरलेस चार्जर और 12 JBL सराउंड-साउंड स्पीकर

गुरुग्राम-जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आज एमजी मैजिस्टर लॉन्च की – जो भारत की पहली डी प्लस एसयूवी  है। भारत की पहली D+ SUV के रूप में पेश की गई MAJESTOR उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो अपनी अगली SUV में दमदार रोड प्रेजेंस, एडवांस्ड इंजीनियरिंग और बेहतरीन ऑल-टेरेन क्षमता चाहते हैं।

एमजी मैजिस्टर 4x2 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम की कीमत 40.99 (एक्स-शोरूम कीमत) लाख रखी गई है। (6 और 7-सीटर)
एमजी मैजिस्टर 4x4 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम की कीमत 44.99  (एक्स-शोरूम कीमत) लाख रखी गई है। (केवल 7-सीटर)

लॉन्च के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए अनुराग मेहरोत्रा, एमडी, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा, “एमजी मेजस्टर हमारे पोर्टफोलियो में एक दमदार एसयूवी है। यह भारत की पहली डी प्लस एसयूवी है, जो ताकत, आराम, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंदी का बेहतरीन मिश्रण देती है। अपने सबसे बड़े आकार, ऑफ-रोड दमखम और कई सेगमेंट-पहली सुविधाओं के साथ मैजिस्टर नए मानदंड स्थापित करती है।"

कैसा है इसका परफॉर्मेंस?

इसके 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन से 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क मिलता है। साथ में मिलता है सबसे बढ़िया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (2WD और 4WD दोनों में)। इसका 4WD सिस्टम 10 ऑफ-रोड मोड देता है। ऑटो मोड में यह सामान्य सड़क पर 2WD (दो पहिया ड्राइव) चलता है, लेकिन फिसलन भरी जगह पर झट से 4WD (चारों पहिए ड्राइव) में बदल जाता है।

मैजिस्टर अपने ऑफ-रोड प्रदर्शन को और मजबूत बनाते हुए अपने सेगमेंट में पहली एसयूवी है, जिसमें फ्रंट, रियर और सेंटर डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं, जो पहियों की पकड़ खत्म होने की स्थिति में भी वाहन को दोबारा चलने में सक्षम बनाते हैं। क्रॉल कंट्रोल मोड, 219mm ग्राउंड क्लीयरेंस** और 810 mm वॉटर वेडिंग क्षमता के साथ, यह वाहन सबसे कठिन रास्तों पर भी मजबूती, टिकाऊपन और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए तैयार है।

आकार और लुक:

2950 mm के प्रभावशाली व्हीलबेस वाला, मैजिस्टर 5046 mm लंबाई, 2016 mm चौड़ाई और 1870 mm ऊंचाई के साथ अपने सेगमेंट में बेजोड़ है। इसका मोज़ेक मैट्रिक्स ग्रिल, ड्रैगन आईज़ डीआरएल्स, ट्राई-बीम हेडलैम्प्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स, उठा हुआ हुड लाइन और 19-इंच अलॉय व्हील्स इसे एक दमदार, परिष्कृत और आकर्षक लुक प्रदान करते हैं।

अंदर का आराम और सुविधाएं:

अंदर काला थीम वाला केबिन, शानदार लेदर, हवादार (वेंटिलेटेड) और मसाज वाली सीटें (ड्राइवर के लिए 12 तरह का एडजस्टमेंट, पैसेंजर के लिए 8), पैनोरमिक सनरूफ, 64 रंगों की अंबियंट लाइटिंग और थ्री-ज़ोन एसी। यह 6 या 7 सीटर विकल्प में आती है। इसमें दो 12.3-इंच के डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो / एप्पल कारप्ले, 12 जेबीएल सराउंड साउंड स्पीकर, दो वायरलेस चार्जर, 220V का आउटलेट और 75+ iSMART कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी (सुरक्षा):

लेवल 2 ADAS मिलता है, जो स्टीयरिंग, ब्रेक और एक्सीलेटर में मदद करता है। इसके अलावा 360° एचडी कैमरा, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, टीसीएस और आरएमआई  जैसे फीचर्स हर ड्राइव में कंट्रोल और भरोसा देते हैं। यह एसयूवी चार रंगों में मिलती है – पर्ल व्हाइट, कंक्रीट ग्रे, मेटल ब्लैक और मेटल ऐश।

एमजी शील्ड प्रोग्राम:

ग्राहकों को तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, तीन साल का रोडसाइड असिस्टेंस और तीन फ्री सर्विस (सिर्फ लेबर के) मिलते हैं। चाहें तो वारंटी बढ़वा सकते हैं, या प्रोटेक्ट प्लान (प्री-पेड मेंटेनेंस पैकेज) ले सकते हैं।

बुकिंग कैसे करें?

अब आप MG MAJESTOR को अधिकृत डीलरशिप पर या वेबसाइट www.mgmotor.co.in पर ₹41,000 की बुकिंग राशि देकर बुक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT