TVS
NTORQ अब नए रंगों और बेहतर स्टाइल के साथ आती है
बेंगलुरु : टीवीएस वेनु के एक भाग और दुनिया भर में दो-पहिया और तीन-पहिया वाहनों की जानी-मानी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज TVS NTORQ 125 डिस्क और रेस एडिशन वेरिएंट्स के लिए शानदार नए रंगों और ग्राफिक्स को पेश करने की घोषणा की। TVS NTORQ 150 के सफल लॉन्च और पिछले साल TVS NTORQ Race XP में किए गए फ़ीचर अपग्रेड के बाद, यह नया अपडेट त्योहारों के सीज़न से पहले ज्टै छज्व्त्फ पोर्टफोलियो को नया रूप देता है। स्कूटर सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मशहूर, नई TVS NTORQ रेंज के स्टाइल में भी शानदार बदलाव किए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी और युथफुल लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं।
TVS NTORQ 125 रेस एडिशन तीन
नए बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन - ड्रिफ्ट
ब्लू, इन्फर्नो रेड और रश
ग्रीन - में आएगा। इनके
साथ कलर्ड एलॉय व्हील्स इसके
स्पोर्टी स्टाइल को और भी
शानदार बनाते हैं। रेसिंग और
ट्रैक की एनर्जी से
प्रेरित, ये नए कलर
टीवीएस रेसिंग के जोश और
फुर्ती को दर्शाते हैं।
परफोर्मेन्स और युथफुल एनर्जी
को पसंद करने वाले
राइडरों के लिए बने
ये आकर्षक नए शेड्स और
ग्राफिक्स ज्टै TVS NTORQ की ज़बरदस्त स्टाइल
और स्पोर्टी अंदाज़ को और बेहतर
बना देेते हैं, साथ ही
रेस एडीशन की खास अपील
को और भी आकर्षक
बनाते हैं।
TVS NTORQ 125 डिस्क वैरिएंट का स्टाइल दो नए कलर ऑप्शन - मिडनाइट ब्लैक और स्पीति व्हाइट - के आने से और भी बेहतर हो गया है। इसके अलावा, मौजूदा नार्डो ग्रे कलर में अब पहले से अधिक शार्प ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे इस वैरिएंट का लुक और भी आधुनिक और डायनामिक हो गया है।
परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी पैकेज को बरकरार रखते हुए, इसमें TVS SmartXonnectTM ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फुली डिजिटल आरएलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी शामिल है, जो ज्टै छज्व्त्फ के सभी वेरिएंट्स में मिलता है। नए रंग और ग्राफ़िक एलिमेंट्स स्कूटर के शानदार स्ट्रीट लुक को और भी बेहतर बनाते हैं।
लॉन्च के बाद से ही, भारत का नंबर 1 स्पोर्टी स्कूटर TVS NTORQ, अपने स्पोर्टी स्टाइल और परफॉर्मेंस के संयोजन के साथ ग्राहकों को खूब लुभा रहा है। टीवीएस रेसिंग की पहचान से प्रेरित, यह स्कूटर 125सीसी स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय पेशकशों में से एक है। TVS NTORQ ने वर्तमान में चल रहे वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के साथ साझेदारी भी की है।
नए कलर और स्टाइल
में TVS NTORQ
125 डिस्क और रेस एडिशन
वेरिएंट टीवीएस मोटर की सभी
डीलरशिप पर क्रमशः रु
82,500 और रु87,950 (एक्स-शोरूम दिल्ली)
की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध
होंगे।