·
भारत के 17 शहरों में 1,000 से अधिक राइडर्स ने
मोटरसाइकिलिंग की भावना का उत्सव मनाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए
एकजुट होकर भाग लिया।
बेंगलुरु: टीवीएस वेणु समूह का हिस्सा और
वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित दोपहिया एवं तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर
कंपनी
(टीवीएसएम) ने विश्व मोटरसाइकिल दिवस के अवसर पर भारत के 17 शहरों में 1,000 से अधिक
राइडर्स को एक साथ जोड़ते हुए एक अनूठी राष्ट्रव्यापी राइड का आयोजन किया। इस पहल
का उद्देश्य मोटरसाइकिलिंग की भावना का उत्सव मनाने के साथ-साथ सुरक्षित और
जिम्मेदार राइडिंग को बढ़ावा देना था।
इस पहल में टीवीएस अपाचे ओनर्स ग्रुप (एओजी) और टीवीएस रोनिन समुदायों के उत्साही सदस्यों ने
बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन राइडर्स ने खुली सड़कों के प्रति अपने साझा जुनून और
सुरक्षित राइडिंग के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के
माध्यम से टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में एक मजबूत, जिम्मेदार, सुरक्षित और उत्साही
राइडिंग संस्कृति विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
टीवीएस मोटर कंपनी ने राइडर सुरक्षा के प्रति अपनी निरंतर
प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। कंपनी ने राइडर्स को सुरक्षात्मक उपकरणों को
प्राथमिकता देने, जिम्मेदारी से वाहन चलाने और सभी के लिए सुरक्षित सड़कों के
निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह पहल इस विश्वास को दर्शाती है कि
मोटरसाइकिलिंग की वास्तविक भावना केवल रोमांचक सफर में नहीं, बल्कि हर सफर को
सुरक्षित बनाने में भी निहित है।
इस मौके पर विमल
सुंबली, हेड – प्रीमियम बिजनेस, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, आज मोटरसाइकिलिंग केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करने का माध्यम
नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्रता, अनुशासन, जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे से जुड़ी एक
जीवनशैली बन चुकी है। यह देखना प्रेरणादायक था कि पूरे भारत के राइडर्स एक साथ आए
और राइडिंग की भावना का उत्सव मनाते हुए यह संदेश दिया कि सच्ची मोटरसाइकिलिंग
सड़क, साथी राइडर्स और उन समुदायों के प्रति सम्मान से शुरू होती है जिनसे होकर हम
गुजरते हैं। इस वर्ष का विश्व मोटरसाइकिल दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि
हम टीवीएस अपाचे के दो दशक पूरे होने का उत्सव भी मना रहे हैं। यह एक ऐसा ब्रांड
है जो हमारी रेसिंग डीएनए से जन्मा और आज दुनिया भर में 60 लाख से अधिक ग्राहकों
द्वारा अपनाया गया है। वर्षों के दौरान टीवीएस अपाचे और टीवीएस रोनिन केवल
मोटरसाइकिल नहीं रहे, बल्कि ऐसे समुदाय बन गए हैं जो प्रदर्शन, अनुभवों और
मोटरसाइकिलिंग के प्रति साझा प्रेम के माध्यम से उत्साही राइडर्स को जोड़ते हैं। ऐसी
पहलों के माध्यम से हम मजबूत राइडिंग संस्कृति विकसित करने और हर यात्रा को
सुरक्षित, जिम्मेदार तथा यादगार बनाने वाले अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
हैं।”
देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत बेंगलुरु
में प्रमुख फ्लैगशिप राइड आयोजित की गई, जिसमें 100 से अधिक ग्राहकों ने भाग लिया।
यह आयोजन मोटरसाइकिलिंग के प्रति अपने उत्साह का जश्न मनाने के लिए राइडर्स को एक
मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से तैयार किए गए राइडिंग अनुभव,
टीवीएस अपाचे ओनर्स ग्रुप (एओजी) और टीवीएस रोनिन कल्ट समुदायों के साथ
संवाद तथा उद्योग के अग्रणी मोटरसाइकिल चालकों के साथ विचार-विमर्श सत्र आयोजित
किए गए। इन गतिविधियों ने सड़क से परे भी राइडर्स के बीच मजबूत संबंधों को और
सुदृढ़ किया।
यह राष्ट्रव्यापी राइड इस बात का सशक्त संदेश थी कि
जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग और रोमांच, प्रदर्शन तथा खोज की भावना एक साथ चल सकते
हैं। राइडर्स ने गर्व के साथ प्रदर्शित किया कि सुरक्षा, अनुशासन और यातायात
नियमों का सम्मान भारत की विविध भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का आनंद
लेने का अभिन्न हिस्सा हैं। जैसे-जैसे टीवीएस अपाचे प्रदर्शन-आधारित मोटरसाइकिलिंग
के दो दशक पूरे होने का जश्न मना रहा है, विश्व मोटरसाइकिल दिवस की यह पहल देशभर
में एक सशक्त, सक्रिय और जिम्मेदार राइडिंग इकोसिस्टम विकसित करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता
को और मजबूत करती है।
• विश्व मोटरसाइकिल दिवस मनाने के लिए भारत के 17 शहरों में
1,000 से अधिक राइडर्स ने भाग लिया।
• इस पहल का मुख्य विषय सुरक्षित एवं जिम्मेदार राइडिंग रहा।
• जागरूकता आधारित राइड्स के माध्यम से निम्नलिखित संदेशों को
बढ़ावा दिया गया:
o
सुरक्षात्मक राइडिंग गियर और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग
o
यातायात नियमों और सड़क शिष्टाचार का पालन
o
शहरी और राजमार्ग मार्गों पर जिम्मेदार राइडिंग व्यवहार
o
स्थानीय समुदायों और सार्वजनिक स्थानों के प्रति सम्मान
• टीवीएस अपाचे ओनर्स ग्रुप (एओजी) और टीवीएस रोनिन राइडिंग समुदायों की मजबूत भागीदारी रही।
• टीवीएस अपाचे ने अपनी रेसिंग विरासत के 20 वर्ष पूरे किए हैं और
इसके वैश्विक स्तर पर 65 लाख से अधिक ग्राहक हैं।
• टीवीएस अपाचे राइडिंग समुदाय में 5 लाख से अधिक पंजीकृत सदस्य
शामिल हैं।