मेनू

×

खोजें

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2,811 करोड़ के लाभांश का चेक प्रदान किया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2,811 करोड़ के लाभांश का चेक प्रदान किया

मुंबई : भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने दिनांक 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री को श्रीमती निर्मला सीतारमण ₹2,811 करोड़ के लाभांश का चेक प्रदान किया। डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्त मंत्री को लाभांश राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर श्री संजय लोहिया, (IAS), सचिव, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफ़एस) तथा श्री ललित त्यागी, श्री संजय मुदालियर, श्री लाल सिंह और सुश्री बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे।

 

लाभांश का यह भुगतान बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सुदृढ़ वित्तीय कार्यनिष्पादन और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक ने ₹2 प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर ₹8.50 प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की घोषणा की, जो अंकित मूल्य का 425% है।

 

वित्त वर्ष 2025-26 बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा, जिसमें बैंक ने पहली बार वार्षिक लाभ में ₹20,000 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए ₹20,021 करोड़ का स्टैंडअलोन निवल लाभ दर्ज किया। दिनांक 31 मार्च, 2026 तक बैंक का वैश्विक कारोबार भी ₹30 लाख करोड़ से अधिक हो गया है।

 

ADVERTISEMENT