•
गोदरेज फाइनेंस
लिमिटेड के ज़रिए हुए इस अधिग्रहण से गोदरेज कैपिटल की रिटेल लेंडिंग क्षमताएँ और
मजबूत होंगी।
•
यह कदम गोदरेज कैपिटल
के ₹1 लाख करोड़ एसेट्स अंडर मैनेजमेंट वाला वित्तीय सेवा कारोबार खड़ा करने के
लक्ष्य को मज़बूती देगा।
मुंबई: गोदरेज
इंडस्ट्रीज़ ग्रुप की वित्तीय सेवा इकाई गोदरेज कैपिटल ने अपनी सहायक कंपनी गोदरेज
फाइनेंस लिमिटेड के माध्यम से आज कनकदुर्गा फाइनेंस लिमिटेड के गोल्ड लोन कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की। यह कंपनी का पहला रणनीतिक अधिग्रहण है और भारत में
एक बड़ा तथा विविधीकृत वित्तीय सेवा कारोबार
खड़ा करने की उसकी यात्रा का अहम पड़ाव भी है।
यह अधिग्रहण 2031 तक ₹1 लाख करोड़ एसेट्स अंडर मैनेजमेंट वाला कारोबार खड़ा करने और 10 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ देने के कंपनी के लक्ष्य के अनुरूप है। कंपनी
लगातार अपने उत्पाद पोर्टफोलियो और ग्राहकों के लिए पेशकश का दायरा बढ़ा रही है।
ऐसे में यह अधिग्रहण भविष्य के लिए एक अधिक विविधीकृत ऋणदाता संस्थान तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है।
पिछले पाँच वर्षों में कंपनी ने प्रौद्योगिकी, अनुशासित जोखिम प्रबंधन और ग्राहक-प्रथम सोच के दम पर एमएसएमई लेंडिंग और
हाउसिंग फाइनेंस के क्षेत्र में मज़बूत नींव तैयार की है। यह अधिग्रहण उसी आधार को
आगे बढ़ाते हुए कंपनी के लेंडिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा, उसके कंज्यूमर फाइनेंस कारोबार को स्थापित करेगा और दीर्घकालिक एवं टिकाऊ
विकास
के लिए एक और मज़बूत मंच तैयार करेगा।
गोदरेज कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष शाह ने कहा, "कनकदुर्गा फाइनेंस के गोल्ड लोन कारोबार का अधिग्रहण गोदरेज कैपिटल की विकास
यात्रा का एक अहम पड़ाव है। यह हमारा पहला रणनीतिक अधिग्रहण है, क्योंकि हम अगले पाँच वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट वाला बड़ा और विविधीकृत वित्तीय
सेवा कारोबार खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह हमारे कारोबार को
सोच-समझकर और उद्देश्यपूर्ण ढंग से विस्तार देने की मंशा को भी दर्शाता है। आने
वाले समय में हम अपने मंच को और मज़बूत करेंगे, अपनी क्षमताओं का विस्तार करेंगे और ऐसे अवसरों की तलाश जारी रखेंगे, जो ग्राहकों, साझेदारों और सभी
हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने की हमारी क्षमता को और बेहतर
बनाएँगे।"
कनकदुर्गा फाइनेंस लिमिटेड के जॉइंट एमडी जयप्रकाश नारायण और श्रीमन नारायण ने
कहा, "हमने अपने मार्केट में एक मजबूत गोल्ड लोन बिजनेस खड़ा किया है। अब जब हम अपने
मुख्य व्हीकल फाइनेंस बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं, तो हमने गोल्ड लोन बिजनेस को गोदरेज फाइनेंस लिमिटेड को
सौंपने का फ़ैसला किया है। हमारा मानना है कि मजबूत इंस्टीट्यूशनल आधार और
ग्राहकों पर केंद्रित नजरिए के साथ यह कंपनी इस बिजनेस को विकास के अगले चरण तक ले
जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमें भरोसा है कि इस बदलाव से हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों और सभी
स्टेकहोल्डर्स के लिए लंबे समय तक चलने वाली वैल्यू बनेगी।"
इस अधिग्रहण के साथ गोदरेज कैपिटल के पोर्टफोलियो में लगभग ₹280 करोड़ एसेट्स अंडर मैनेजमेंट, क़रीब 12,000 ग्राहक,
आंध्र प्रदेश में संचालित 54 शाखाएँ और लगभग 250 अनुभवी कर्मचारियों
की टीम शामिल हो जाएगी। इससे कंपनी को बड़े पैमाने पर गोल्ड लोन कारोबार विकसित
करने के लिए एक मज़बूत आधार मिलेगा।
भारत में ऋण व्यवस्था के तेज़ी से औपचारिक होने, उपभोक्ताओं की बढ़ती आकांक्षाओं और भरोसेमंद वित्तीय साझेदारों की बढ़ती मांग
के बीच गोदरेज कैपिटल का मानना है कि उसकी मज़बूत ब्रांड विरासत, प्रौद्योगिकी आधारित परिचालन मॉडल, अनुशासित जोखिम प्रबंधन और
ग्राहक-प्रथम सोच उसे गोल्ड लोन सहित कई वित्तीय सेवा क्षेत्रों में एक अलग पहचान
वाला वित्तीय सेवा कारोबार खड़ा करने की मज़बूत स्थिति में रखती है।