- 70 साल की विरासत के भरोसे के
साथ, अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटोमेशन में निवेश को दी रफ्तार
मुंबई: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (GEG) के
स्टोरेज सॉल्यूशंस बिजनेस ने अपनी चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी (उत्पादन इकाई)
के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। यह इकाई भारत के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने
और इसकी लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने में एक अहम स्तंभ रही है। इंट्रा-लॉजिस्टिक्स
(आंतरिक लॉजिस्टिक्स) में 70 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, कंपनी ने इनोवेशन, ऑटोमेशन
और अगली पीढ़ी के वेयरहाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने के लिए अपनी चेन्नई और बेंगलुरु
इकाइयों में लगातार निवेश करने की घोषणा की है।
जैसे-जैसे ई-कॉमर्स, क्विक-कॉमर्स और
मैन्युफैक्चरिंग के दम पर भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, वेयरहाउसिंग (गोदाम प्रबंधन)
सप्लाई चेन को मजबूत, कुशल और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर
उभरा है। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने स्टोरेज और इंट्रा-लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस में
एक मजबूत नेतृत्व की स्थिति बनाई है, जो उद्योगों के लिए एक आधार की तरह काम कर रहा
है और भारत के आर्थिक विस्तार व सप्लाई चेन के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ा रहा है।
समय के साथ चेन्नई संयंत्र एक प्रमुख
विनिर्माण और इंजीनियरिंग केंद्र के रूप में विकसित हुआ है, जिसकी नींव परिचालन उत्कृष्टता
और क्षमताओं के निरंतर विस्तार पर आधारित है। इसने जटिल और बड़े पैमाने की इंट्रालॉजिस्टिक्स
परियोजनाओं को तेज़ी और सटीकता के साथ पूरा करने की क्षमता विकसित की है। ग्राहकों,
साझेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के मजबूत नेटवर्क के सहयोग से यह आज क्षेत्र की सबसे बड़ी
और उन्नत इंट्रालॉजिस्टिक्स विनिर्माण इकाइयों में शामिल है, जहां उच्च-सटीकता वाले
सिस्टम तैयार किए जाते हैं जो स्वचालित और उच्च-घनत्व वाले वेयरहाउसिंग वातावरण को
सक्षम बनाते हैं।
यह बिजनेस ऑटोमेशन आधारित मैन्युफैक्चरिंग,
प्रिसिजन इंजीनियरिंग और इंटीग्रेटेड डिजिटल डिजाइन-टू-डिलीवरी सिस्टम के माध्यम से
अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। साथ ही, चेन्नई फैसिलिटी में लगातार सुधार
और बेंगलुरु में क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। ये निवेश जटिल और बड़े पैमाने के
इंट्रा-लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस को तेजी से, अधिक सटीकता के साथ और बड़े स्तर पर पूरा
करने में मदद कर रहे हैं।
गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के स्टोरेज
सॉल्यूशंस के बिजनेस हेड, श्री विकास चौधाहा
ने कहा: "हमारी चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के 25 साल पूरे होना यह
दिखाता है कि कैसे हमने भारत के तेजी से बदलते लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग इकोसिस्टम
को संभालने के लिए अपनी क्षमताओं को लगातार बढ़ाया है। आज, यह सेक्टर एक महत्वपूर्ण
मोड़ पर है, जहाँ ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग और थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स के कारण लगातार
ग्रोथ हो रही है। सालाना मांग 3.9 करोड़ वर्ग फुट को पार कर रही है, जो मजबूत और कुशल
सप्लाई चेन बनाने में इसके बढ़ते महत्व को रेखांकित करती है।
जैसे-जैसे सप्लाई चेन तेज और अधिक जटिल
होती जा रही है, वैसे-वैसे समझदार, टेक्नोलॉजी आधारित और भविष्य के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर
की जरूरत बढ़ती जा रही है। गोदरेज एंटरप्राइजेस ग्रुप में हम एडवांस इंजीनियरिंग, इनोवेशन
और ऑटोमेशन-संचालित क्षमताओं में निवेश के जरिए इस बदलाव को सक्रिय रूप से आकार दे
रहे हैं। 'मेक इन इंडिया' की मजबूत बुनियाद और हमारी 70 साल की विरासत के दम पर हमने
बाजार में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आज भारत के हर तीन में से एक वेयरहाउस में गोदरेज
के रैकिंग सॉल्यूशंस (सामान रखने वाले रैक) का इस्तेमाल होता है, और हमने पिछले पांच
वर्षों में 17% की लगातार सीएजीआर (वार्षिक वृद्धि दर) दर्ज की है। जैसे-जैसे हम वैश्विक
स्तर पर विस्तार कर रहे हैं, हम उस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध
हैं जो भारत के औद्योगिक और आर्थिक विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाएगा।"
इस बिजनेस ने एडवांस इंट्रा-लॉजिस्टिक्स
सॉल्यूशंस डिलीवर किए हैं, जैसे कि ऑटोमेटेड रैकिंग सिस्टम और रैक-क्लैड वेयरहाउस।
इन्हें अधिक क्षमता और तेजी से काम करने वाले माहौल के लिए डिजाइन किया गया है, जो
ऊर्ध्वाधर जगह (vertical space) का पूरा इस्तेमाल करते हैं, काम की कुशलता बढ़ाते हैं
और जमीन पर निर्भरता को कम करते हैं। इसके मैन्युफैक्चरिंग कार्यों में पर्यावरण के
अनुकूल तौर-तरीकों को भी शामिल किया गया है, जिसमें बिजली और पानी के उपयोग की रियल-टाइम
मॉनिटरिंग और उनका सही इस्तेमाल शामिल है, जो दीर्घकालिक पर्यावरणीय लक्ष्यों के अनुकूल
है।
अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट, आसियान
(ASEAN) और ऑस्ट्रेलिया सहित 40 से अधिक देशों में निर्यात के साथ, गोदरेज एंटरप्राइजेस
ग्रुप वैश्विक स्तर पर जटिल, इंजीनियरिंग-आधारित इंट्रा-लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस डिलीवर
करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना जारी रखे हुए है।
भविष्य की ओर देखते हुए, यह बिजनेस
ऑटोमेशन, डिजिटल बदलाव और स्थिरता (sustainability) पर ध्यान केंद्रित रखेगा। भारत
जब एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स हब बनने की ओर
बढ़ रहा है, तो यह बिजनेस भारत की सप्लाई चेन को प्रतिस्पर्धी बनाने में एक निर्णायक
भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।