मेनू

×

खोजें

जेएसडब्ल्यू सीमेंट का मुनाफा चौथी तिमाही में 46% उछला, राजस्व 1,895 करोड़ रुपये पहुंचा

जेएसडब्ल्यू सीमेंट का मुनाफा चौथी तिमाही में 46% उछला, राजस्व 1,895 करोड़ रुपये पहुंचा

मुंबई: जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2026 के वित्तीय नतीजों की घोषणा करते हुए मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का चौथी तिमाही का राजस्व 11 प्रतिशत बढ़कर 1,895 करोड़ रुपये रहा, जबकि ऑपरेटिंग एबिटा 46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 365 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 361.7 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के अनुसार, जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कुल बिक्री वॉल्यूम 7 प्रतिशत बढ़कर 3.99 मिलियन टन हो गया। सीमेंट बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 2.35 मिलियन टन रही, जबकि जीजीबीएस बिक्री 5 प्रतिशत बढ़कर 1.57 मिलियन टन पहुंची। तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग एबिटा मार्जिन बढ़कर 19.3 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 14.6 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल वॉल्यूम बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 13.96 मिलियन टन रही। वार्षिक राजस्व 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,512 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि ऑपरेटिंग एबिटा 44 प्रतिशत बढ़कर 1,240.3 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का समायोजित कर पश्चात लाभ 667.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। निदेशक मंडल ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 0.50 रुपये लाभांश की सिफारिश की है।

कंपनी ने बताया कि अगस्त 2025 में उसका आईपीओ सफलतापूर्वक एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध हुआ। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने राजस्थान के नागौर में अपने पहले उत्तर भारतीय ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट में उत्पादन शुरू किया। इस यूनिट में 3.3 एमटीपीए क्लिंकर क्षमता और शुरुआती 2.5 एमटीपीए ग्राइंडिंग क्षमता है। कंपनी ने नागौर यूनिट में अतिरिक्त 2.5 एमटीपीए ग्राइंडिंग क्षमता विस्तार को भी मंजूरी दी है, जिसके लिए 430 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 1,962 करोड़ रुपये का कैपेक्स खर्च किया। साथ ही, असम के दिमा हसाओ जिले में सिकिलांगसो लाइमस्टोन ब्लॉक्स के लिए उसेपसंदीदा बोलीकर्ताघोषित किया गया है।

सस्टेनेबिलिटी के मोर्चे पर कंपनी ने दावा किया कि वित्त वर्ष 2026 में उसका कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन उद्योग में सबसे कम, 268 किलोग्राम CO प्रति टन सीमेंटिशियस मटेरियल रहा। कंपनी की विभिन्न इकाइयों को सुरक्षा, नवाचार और औद्योगिक उत्कृष्टता के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।

ADVERTISEMENT