मुंबई : देश के सबसे
बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ने 76वां संविधान दिवस देशभर में कई तरह के कार्यक्रमों के
साथ मनाया। इसका मुख्य आकर्षण बैंक के कॉर्पोरेट सेंटर, मुंबई में एसबीआई के
चेयरमैन, श्री चाल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी द्वारा "भारत के संविधान का
निर्माण" विषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन रहा।
भारत के संविधान को अपनाए जाने के
76 साल पूरे होने के मौके पर लगाई गई यह प्रदर्शनी, विजिटर्स को राष्ट्र की
संवैधानिक यात्रा से रूबरू करा रही थी। इस शोकेस में संविधान में समाहित विजन,
वैल्यूज (मूल्यों) और बुनियादी भावना पर फोकस किया गया।
इस अवसर पर एसबीआई के चेयरमैन,
श्री चाल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने कहा, “भारत का संविधान सिर्फ एक कानूनी
दस्तावेज नहीं है, यह वह गाइडिंग लाइट (मार्गदर्शक प्रकाश) है जो हमारी
जिम्मेदारियों, आकांक्षाओं और सामूहिक प्रगति को दिशा देती है। इसके अपनाने के 76
साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, यह जरूरी है कि हममें से हर कोई उन कर्तव्यों पर
विचार करे जो यह हमें नागरिक के तौर पर सौंपता है। इस प्रदर्शनी और देशभर में हो
रहे प्रोग्राम्स के जरिए, हम अधिक संवैधानिक जागरूकता,
नागरिक जिम्मेदारी और अपनी डेमोक्रेटिक हेरिटेज पर गर्व की भावना को प्रेरित
करने की उम्मीद करते हैं।”
बैंक के पूरे नेटवर्क में, लीडरशिप
टीम (प्रबंधन दल) और कर्मचारियों ने, जिनमें लोकल हेड ऑफिस (एलएचओ),
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस (एओ), रीजनल बिजनेस ऑफिस (आरबीओ), सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी)
और 23,000 से अधिक ब्रांचों के कर्मचारी शामिल थे,
संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने और अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और जिम्मेदारी के
साथ निभाने की सामूहिक शपथ ली।
संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को
भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है, जिसे 26 जनवरी, 1950 को
लागू किया गया था।
एसबीआई का संविधान
दिवस मनाना, बैंक की अपने वर्कफोर्स और जिन कम्युनिटीज को यह सर्विस देता है,
उनमें संवैधानिक मूल्यों और नागरिक जागरूकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को मजबूत
करता है।