·
ब्राण्ड का नया वॉच कलेक्शन उन कपल्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है जो एक साथ मिलकर प्यार, महत्वाकांक्षा और इनके बीच आने वाले हर पल के साथ आगे बढ़ते हैं
मुंबई: आज के ज़माने में शादियां सिर्फ परम्पराओं से ही
परिभाषित नहीं होतीं, बल्कि दो लोगों के एक साथ
मिलकर आगे बढ़ने, मिलजुल कर सपने देखने तथा रोज़मर्रा के पलों एवं एक
दूसरे की महत्वाकांक्षाओं को सहयोग देने से पहचानी जाती हैं। रिश्तों की इसी
बदलती भावना को दर्शाते हुए, भारत के सबसे ज़्यादा बिकने वाले वॉच ब्राण्ड सोनाटा लेकर आए हैं
अपना वैडिंग कैंपेन ‘ग्रो, टुगेदर’। साथ
ही ब्राण्ड ने अपने विशेष रूप से
डिज़ाइन किए गए
नए वैडिंग वॉच कलेक्शन का भी
लॉन्च किया है। शादी से जुड़ी आम अवधारणाओं से आगे बढ़कर, यह कैंपेन आज के
दौर में
रिश्तों की उस
भावना को दर्शाता है, जहां कपल्स-व्यक्तिगत, पेशेवर एवं भावनात्मक रूप से- एक
साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। यह आज
के ज़माने के रिश्तों तथा शादियों में दिए जाने वाले उपहारों पर एक
नया नज़रिया पेश करता है।
सोनाटा वॉचेज़ के पिछले कैंपेन ‘ड्रीम, टुगेदर’ की भावनात्मक विरासत को आगे
बढ़ाते हुए यह
नया कैंपेन शादी के दिन
से आगे
बढ़कर उन जोड़ों का जश्न मनाता है जो
जीवन की यात्रा एवं व्यक्तिगत विकास में एक
दूसरे को सहयोग प्रदान करते हैं। इस कैंपेन के केन्द्र है फोटोग्राफर जोसेफ़ राधिक एवं वैडिंग डिज़ाइनर देविका नारायण की कहानी, जिन्होंने पार्टनर्स के रूप
में एक
साथ बढ़ते हुए अपने लिए खास
पहचान और सफल
करियर बनाया है। कई
एपिसोड्स की डिजिटल स्टोरीटैलिंग सीरीज़ के साथ
यह कैंपेन, मजबूती और विकास के वास्तविक पलों को दर्शाता है और इस
बात पर
रोशनी डालता है कि
किस तरह
आज के
दौर में
शादियां ‘एक होने’ के बजाए ‘एक साथ
मिलकर कुछ करने’ के बारे में हैं।
‘‘भारत के वैडिंग मार्केट की बात
करें तो आज
के कपल्स की बदलती महत्वाकांक्षाओं के साथ
इस मार्केट में भी बदलाव आ रहे हैं’’
पुलक नारायण-ब्राण्ड हैड, सोनाटा ने कहा। ‘ग्रो, टुगेदर’ के साथ
हम इस
नई पीढ़ी के साथ जुड़ना चाहते हैं, जो
शादी को सतत
विकास की यात्रा के रूप में
देखते हैं, जहां पार्टनर्स एक साथ
मिलकर व्यक्तिगत एवं साझा सपनों का हासिल करते हैं। हमारा नया वैडिंग कलेक्शन बड़ी ही
खूबसूरती के साथ
इन्हीं मूल्यों को दर्शाता है और ऐसी
घड़ियां पेश करता है जो न
सिर्फ समय बताती हैं बल्कि एक साथ
मिलकर हुए विकास की यात्रा का अनमोल प्रतीक भी हैं।’’
इस
कैंपेन को और
भी खास
बनाता है सोनाटा का नया वैडिंग कलेक्शन जिसमें आज की
शादियों को ध्यान में रखते हुए कपल
वॉचेज़ और त्योहारों से प्रेरित डिज़ाइन पेश किए
गए हैं। इस कलेक्शन में खासतौर पर गोल्ड-टोन्ड सिलहूट, मल्टी-फंक्शन डायल, रिफाइन्ड मैटेलिक स्ट्रैप शामिल किए गए
हैं, जो
त्योहारों और शादियों के मौकों पर खूब
जंचते हैं।
स्टेटमेन्ट स्टाइलिंग एवं बहुमुखी प्रतिभा के तालमेल के साथ डिज़ाइन की गई इन
घड़ियों में मल्टीफंक्शन डायल, टेक्सचर्ड मैटेलिक ब्रेसलेट, स्लीक राउंड केस और
आधुनिक डायल डिटेलिंग है, जो
शादी-उत्सव से लेकर रोज़मर्रा में भी
खूब जंचती है। जहाँ पुरुषों की रेंज में मल्टीफ़ंक्शन हरे और
नीले डायल, गोल्ड फ़िनिश और शार्प मेटैलिक बनावट के साथ
शानदार फेस्टिव स्टाइल पर ज़ोर
दिया गया है,
वहीं महिलाओं का कलेक्शन मिनिमलिस्ट सफ़ेद और शैम्पेन डायल, स्लिम ब्रेसलेट और ज्वैलरी से प्रेरित डिज़ाइन के साथ
एक कोमल एवं भव्य अंदाज़ पेश करता है।
आपसी तालमेल में बनी
घड़ियों का पेयर आधुनिक डिज़ाइनों के ज़रिए एकजुटता की भावना को दर्शाता है, जो
एक समान न होते हुए भी
एक दूसरे का प्रतिबिम्ब हैं- यह
आधुनिक रिश्तों की भावना को दर्शाता है जहां व्यक्तित्व और साझेदारी एक साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। यादगार के तौर
पर डिज़ाइन किया गया यह
कलेक्शन महत्वाकांक्षा एवं सुलभता के बीच संतुलन बनाता है- ऐसे
में यह
शादियों के इस
सीज़न शादी-शुदा जोड़ों, परिवारों एवं प्रियजनों के लिए उपहार का बेहतरीन विकल्प है।
सोनाटा वैडिंग कलेक्शन की कीमत रु 1495 से रु
4495 के बीच
है, ऐसे
में यह
सुलभ कीमतों पर उपहार का बेहतरीन विकल्प है। यह
देश भर
में सोनाटा स्टोर्स, टाइटन वर्ल्ड आउटलेट्स और अग्रणी रीटेल चैनलों तथा ऑनलाईन सोनाटा वॉचेज़ पर उपलब्ध है।