मेनू

×

खोजें

‘द बिग ब्लिंग फेस्ट’: मिआ बाए तनिष्क का अब तक का सबसे भव्य डायमंड फेस्टिवल

‘द बिग ब्लिंग फेस्ट’: मिआ बाए तनिष्क का अब तक का सबसे भव्य डायमंड फेस्टिवल

 

उत्सवों की रौनक और शादियों की शान से लेकर, हर रोज़ के अंदाज़ तक...अनमोल चमक सदियों से भारत की संस्कृति में रची-बसी है। चाहे किसी ख़ास महफ़िल के लिए हो, या दोस्तों के संग ब्रंच पर ख़ास अंदाज़ में सजाना हो, या घर से बाहर कदम रखने से पहले ख़ुद को निखारना हो, आभूषणों की चमक हर पल को ख़ास बनाती है।

 

चमकते हीरों और आभूषणों के प्रति भारतीयों के इसी गहरे लगाव को देखते हुए, देश के प्रमुख फाइन ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, 'मिआ बाए तनिष्क' ने ' बिग ब्लिंग फेस्ट' की घोषणा की है। यह इस सीज़न का ब्रांड का सबसे बड़ा फेस्टिवल है, जो मिआ बाए तनिष्क के सफर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरूआत कर रहा है।

 

आभूषणों के प्रति भारतीयों के सदाबहार प्यार को हर साल एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए ' बिग ब्लिंग फेस्ट' की परिकल्पना की गई है। 16 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस फेस्टिवल में, मिआ के सबसे नए आधुनिक कलेक्शन्स के साथ बेहतरीन ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जो आपके हर रोज़ के अंदाज़ को और भी ख़ास और आकर्षक बना देंगे।

 

' बिग ब्लिंग फेस्ट' के दौरान, ग्राहक हीरों के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की छूट और चांदी के आभूषणों पर 30%* तक की छूट का आनंद ले सकते हैं। मात्र ₹4,999 से शुरू होने वाले आकर्षक गिफ्टिंग ऑप्शंस के साथ, यह अपने हर दिन पहनने के आभूषणों का अंदाज़ बदलने, किसी खास मौके का जश्न मनाने या किसी को परफेक्ट गिफ्ट देने के लिए सबसे सही हैं।

 

मिआ के आभूषण 9, 14 और 18 कैरेट सोने में बने हैं। ये वज़न में हल्के हैं जिन्हें आप रोज़ पहन सकते हैं, और साथ ही सोने के होने की वजह से इनका मूल्य हमेशा बना रहता है। इस रेंज में इयररिंग्स, अंगूठियां, ब्रेसलेट, नेकलेस और पेंडेंट शामिल हैं, जिन्हें किसी भी लुक के साथ आसानी से मिक्स, मैच और लेयर किया जा सकता है। इसके साथ ही, चांदी के आभूषणों की एक शानदार रेंज भी उपलब्ध है, जो मिआ के सिग्नेचर मॉडर्न डिज़ाइन्स को और अधिक किफायती हर दिन पहनने के अनुकूल कलेक्शन के रूप में पेश करती है।

 

इस फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए, 'मिआ बाए तनिष्क' के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड कैटेगरी, श्री अजय मौर्य ने कहा: "युवा महिलाओं के दिलों में हीरों के लिए हमेशा से एक खास जगह रही है, लेकिन लंबे समय तक हीरों के आभूषणोंको सिर्फ खास मौकों के लिए ही संभालकर रखा जाता था। मिआ बाए तनिष्क में हमारा मानना है कि आभूषणों की चमक सिर्फ खास दिनों तक सीमित नहीं होनी चाहिए; हमारे मॉडर्न और स्टाइलिश आभूषण आपके हर रोज़ के अंदाज़ में बेहद आसानी से घुलमिल जाती है। ' बिग ब्लिंग फेस्ट' के ज़रिए हम हर रोज़ हीरे पहनने के इसी शौक का जश्न मना रहे हैं। यह हमारे ग्राहकों के लिए अपने आभूषणों के कलेक्शन को अपग्रेड करने का एक बेहतरीन मौका है, ताकि वे ऐसे आभूषण चुन सकें जिन्हें वे पूरे आत्मविश्वास के साथ रोज़ाना मिक्स-मैच करके पहन सकें।"

 

' बिग ब्लिंग फेस्ट' में मिआ की अंगूठियां, इयररिंग्स, ब्रेसलेट्स, नेकलेस और पेंडेंट्स जैसे कई नए कलेक्शन्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। इन आभूषणों को सोने में बनाया और प्राकृतिक हीरों आकर्षक जेमस्टोन्स से सजाया गया है। फेस्ट में आपके लिए प्रस्तुत है - 'सनकिस्ड कलेक्शन', जो मखमली सुनहरी धूप की खूबसूरत रोशनी से प्रेरित है। इसमें 9 14 कैरेट सोने के वज़न में हल्के डिज़ाइन्स के साथ आकर्षक, रंग-बिरंगे जेमस्टोन्स धूप में रंग बदलने वाली अनोखी मीनाकारी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही 'मैनिफेस्ट कलेक्शन' भारत के शाही पारंपरिक प्रतीकों को आज के आधुनिक फेस्टिवल ज्वैलरी के रूप में नए अंदाज़ में पेश करता है। मधुमक्खियों और उनके छत्ते से प्रेरित 'बी माए वैलेंटाइन कलेक्शन' अपने वर्सटाइल और मॉडर्न डिज़ाइन्स के ज़रिए प्यार के अहसास की खुशियां मनाता है।

 

इन चुनिंदा कलेक्शन्स के साथ ही, मिआ ने आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किए गए, हर दिन पहनने के आभूषणों की एक विस्तृत रेंज भी पेश की है।

 

देश भर के सभी 'मिआ बाए तनिष्क' स्टोर्स में 16 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक इस शानदार ' बिग ब्लिंग फेस्ट' में आप शामिल हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT