मेनू

×

खोजें

सात्विक ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी को ₹20.84 करोड़ का सोलर EPC ऑर्डर मिला

सात्विक ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी को ₹20.84 करोड़ का सोलर EPC ऑर्डर मिला

गुरुग्राम : सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, Saatvik Cleantech EPC Private Limited, को एक प्रतिष्ठित सोलर डेवलपर से ₹20.84 करोड़ का महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह ऑर्डर एक turnkey Engineering, Procurement and Construction (EPC) सोलर प्रोजेक्ट के लिए है, जिसे मार्च 2026 के अंत तक पूरा किया जाना निर्धारित है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत सोलर पावर प्रोजेक्ट का पूरा दायरा शामिल है, जिसमें Design, Engineering, Procurement, Supply, Testing और Commissioning शामिल हैं। यह ऑर्डर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सात्विक क्लीनटेक की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं और निष्पादन दक्षता को दर्शाता है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, प्रशांत माथुर, CEO, Saatvik Green Energy Limited, ने कहा:हमें अपनी सहायक कंपनी Saatvik Cleantech EPC Private Limited के लिए इस महत्वपूर्ण ऑर्डर की घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह माइलस्टोन हमारे तकनीकी कौशल और end-to-end सोलर सॉल्यूशंस को प्रभावी ढंग से लागू करने की हमारी क्षमता में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। जैसे-जैसे भारत स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हम देश की renewable energy ambitions को साकार करने के लिए विश्वस्तरीय सोलर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्रोजेक्ट हमारे order book को मजबूत करता है और तेजी से बढ़ते solar EPC सेक्टर में हमारी आगे की ग्रोथ के लिए हमें बेहतर स्थिति में रखता है।

यह नया ऑर्डर हाल के महीनों में सात्विक ग्रीन एनर्जी की मजबूत प्रगति को और आगे बढ़ाता है। कंपनी ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें एक प्रतिष्ठित IPP/EPC प्लेयर से ₹486 करोड़ का सोलर मॉड्यूल ऑर्डर प्राप्त करना और PM-KUSUM scheme के तहत MSEDCL से लगभग ₹30.24 करोड़ के सोलर पंप ऑर्डर शामिल हैं। मैन्युफैक्चरिंग के मोर्चे पर, सात्विक ने 2 GW की in-house EPE film manufacturing facility को सफलतापूर्वक कमीशन किया है, जिससे vertical integration को मजबूती मिली है और ‘Make in India’ पहल के तहत कंपनी की लीडरशिप और सुदृढ़ हुई है।

ADVERTISEMENT