फोन (4a) सीरीज़
की कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए फोन (4b) एक
ऐसा ऑलराउंड एक्सपीरियंस देता है, जो नथिंग की अलग पहचान है। इसमें स्नैपड्रैगन
प्रोसेसर (Snapdragon Processor), 120Hz सुपर AMOLED
डिस्प्ले और 50MP OIS मेन
कैमरा दिया गया है। यह सब नथिंग OS
और एसेंशियल AI टूल्स
के साथ मिलता है।
लंदन:
लंदन की कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग ने आज फोन (4b) से पर्दा उठा
दिया। यह (b) सीरीज का पहला स्मार्टफोन है और नथिंग के प्रोडक्ट इकोसिस्टम में
एंट्री करने वालों के लिए एक नया विकल्प है। फोन (4a) सीरीज़ की
कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए फोन (4b)
में नथिंग का सिग्नेचर डिज़ाइन, दमदार
रोज़मर्रा की परफॉर्मेंस, समझदार सॉफ्टवेयर और लंबे समय तक भरोसे का शानदार मेल
मिलता है।
इसमें नथिंग का ग्लिफ इंटरफेस (Glyph Interface), अपनी
कैटेगरी में सबसे दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर परफॉर्मेंस, नथिंग के किसी भी
स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल OIS मेन कैमरा, 120Hz सुपर एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले
और नथिंग OS दिया गया है, जिसे एंड्रॉयड का सबसे अलग और सबसे ज़्यादा पसंद
किए जाने वाले एक्सपीरियंस में गिना जाता है। इसके साथ एसेंशियल AI टूल्स भी मिलते
हैं।
आंखों को लुभाने वाला डिज़ाइन
फोन (4b) में फोन (4a)
सीरीज़ के दो खास डिज़ाइन एलिमेंट्स को
एक साथ जोड़ा गया है। इसमें फोन (4a)
के साथ पेश किया गया नया ग्लिफ बार (Glyph Bar) और
फोन (4a) प्रो (Pro) का काफी सराहा गया यूनिबॉडी डिज़ाइन (Unibody Design) शामिल
है। इसका नतीजा नथिंग के डिज़ाइन की अब तक की सबसे बेहतरीन झलक के तौर पर सामने
आया है—बोल्ड, फौरन पहचान में आने वाला और पूरी तरह नथिंग की अपनी पहचान वाला। 20
से ज़्यादा इंटरनल डिज़ाइन इटरेशन (Internal
Design Iterations) में से चुने गए
इस फाइनल डिज़ाइन में सादगी, आराम और मजबूती के बीच बेहतरीन संतुलन कायम किया गया
है। साथ ही इसे अपनी अलग शख्सियत भी दी गई है।
फोन के हर हिस्से को इस तरह इंजीनियर किया गया है कि उसकी
खूबसूरती और इस्तेमाल, दोनों बेहतर बनें। नथिंग की डिज़ाइन फिलॉसफी (Design Philosophy) के
मुताबिक फोन (4b) में अलग-अलग मटेरियल, टेक्सचर (Textures) और
कलर टोन का ऐसा मेल किया गया है, जिससे डिवाइस को गहराई, अलग पहचान और बेहतरीन
फिनिश मिलती है। इसका क्रिस्टल-क्लियर सॉफ्ट पॉलिमर कैमरा मॉड्यूल (Crystal-clear Soft Polymer Camera Module) स्मूद 3D कर्व्ड एजेज़ (3D
Curved Edges) के साथ आता है, जो बिना किसी रुकावट के
इको-पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी (Eco-polycarbonate
Unibody) में घुल-मिल जाता है। इस पर मजबूत
थ्री-लेयर कोटिंग (Three-layer
Coating) की गई है, जिससे फोन हाथ में आरामदायक
लगता है और उस पर उंगलियों के निशान भी कम पड़ते हैं। फोन (4b) को 600 न्यूटन
तक के बेंडिंग फोर्स (Bending Force)
को झेलने के लिए तैयार किया गया है और
इसे धूल व पानी से सुरक्षा के लिए IP64
रेटिंग (IP64 Rating) मिली
है। यानी यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल में मजबूत भी है और अपनी खूबसूरती से कोई
समझौता भी नहीं करता। यह काले, सफेद और नीले रंगों में उपलब्ध होगा। हर कलर
वेरिएंट (Colourway) को नथिंग की सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट आर्किटेक्चर (Transparent Architecture) को उभारने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।
लिमिटेड RCB
एडिशन
आईपीएल फ़्रेचाईजी RCB
के मेन टाइटल स्पॉन्सर होने और क्लब के
ऐतिहासिक दूसरे IPL खिताब का जश्न मनाने के लिए नथिंग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के
साथ मिलकर फोन (4b) RCB एडिशन पेश किया है। यह एक्सक्लूसिव लाल रंग, खास RCB ब्रांडिंग और
कलेक्टर्स एडिशन पैकेजिंग (Collector's
Edition Packaging) के साथ आएगा।
यह RCB के साथ किसी आधिकारिक स्मार्टफोन साझेदारी का पहला मॉडल है। फोन
(4b) आरसीबी एडिशन आज बेंगलुरु में नथिंग के फ्लैगशिप स्टोर पर एक
एक्सक्लूसिव ड्रॉप (Exclusive
Drop) के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्लिफ बार, अब और भी बेहतर
अब बार-बार स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं। फोन (4b) में नथिंग का
सिग्नेचर ग्लिफ बार (Glyph Bar) अब पहले से ज्यादा साफ-सुथरे और निखरे हुए डिज़ाइन के साथ वापस
आया है, जो नथिंग का खास एक्सपीरियंस बरकरार रखता है। इसमें 45 अलग-अलग कंट्रोल
होने वाली मिनी-एलईडी लगी हैं, जिनकी ब्राइटनेस 3,500 निट्स (Nits) तक जाती है। यह
नोटिफिकेशन, चार्जिंग की प्रोग्रेस, रिकॉर्डिंग इंडिकेटर और आपकी पसंद के मुताबिक
अलर्ट को बेहद साफ तरीके से दिखाता है। एक नजर में जरूरी जानकारी सामने लाकर ग्लिफ
बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का ज्यादा आसान और कम भटकाने वाला तरीका देता है।
स्नैपड्रैगन की ताकत से लैस
फोन (4b) के दिल में क्वालकॉम (Qualcomm)
का नया 4nm मोबाइल
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 दिया गया है। इसकी परफॉर्मेंस फोन (4a) के करीब है और
इसका AnTuTu स्कोर 10 लाख से ज्यादा है। एडवांस्ड 4nm प्रोसेस पर बना
यह प्रोसेसर पुराने 6nm प्लेटफॉर्म के मुकाबले
लगातार बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा पावर एफिशिएंसी और बेहतर AI क्षमताएं देता
है। क्वालकॉम के छठी पीढ़ी के AI
इंजन के साथ मिलकर यह फोटोग्राफी, वॉयस
रिकग्निशन और पूरे एसेंशियल AI
टूल्स में डिवाइस पर ही AI को तेज बनाता
है। इससे रोजमर्रा के काम ज्यादा फुर्तीले और बेहतर तरीके से होते हैं और मुख्य AI फीचर्स के लिए
क्लाउड पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती।
नथिंग की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
फोन (4b) में नथिंग के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
दी गई है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो फोन (4a)
Pro के मुकाबले 11 फीसदी बड़ी है। इसे खास
तौर पर भारतीय ग्राहकों के इस्तेमाल के तरीके और यहां के मौसम को ध्यान में रखकर
ट्यून किया गया है।
फोन (4b) एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक मिक्स्ड यूसेज देता है, जो फोन
(4a) के मुकाबले एक घंटा ज्यादा है। इसमें 22 घंटे तक YouTube प्लेबैक
और 26 घंटे तक इंस्टाग्राम ब्राउज़िंग (Instagram
Browsing) की जा सकती है। इसकी 6,000mAh बैटरी में
नथिंग की इम्पैक्ट-रेजिस्टेंट सेफ सेल टेक्नोलॉजी (Impact-resistant Safe Cell Technology) दी गई है, जो 1,200 चार्ज साइकल यानी करीब तीन साल के रोजाना
इस्तेमाल के बाद भी अपनी 90 फीसदी क्षमता बनाए रखती है। यह 33W वायर्ड फास्ट
चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन 30 मिनट से कम समय में 50 फीसदी और करीब एक
घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
फ्लैगशिप स्तर का थर्मल मैनेजमेंट
फोन (4b) में 4,400mm²
का खास वेपर चैंबर (Vapour Chamber) दिया
गया है, जिसे इसके अंदरूनी लेआउट (Internal
Layout) के मुताबिक सटीक तरीके से तैयार किया
गया है। इसकी थर्मल परफॉर्मेंस (Thermal
Performance) फोन (4a) के बराबर है।
ज्यादा दबाव वाले इस्तेमाल के दौरान यह फोन को 2 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा रखने में
मदद करता है, जिससे थर्मल थ्रॉटलिंग (Thermal
Throttling) कम होती है और गेमिंग व 4K वीडियो
रिकॉर्डिंग के दौरान लगातार बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 के साथ मिलकर
फोन (4b) BGMI और CODM में 90 FPS
तक, जबकि सबवे सर्फर्स (Subway Surfers) और
लीग ऑफ लेजेंड्स: वाइल्ड रिफ्ट (League
of Legends: Wild Rift) जैसे गेम्स में
120 FPS तक का सपोर्ट देता है।
हर स्तर पर शानदार फोटोग्राफी
फोन (4a) सीरीज़ के चर्चित कैमरा एक्सपीरियंस को आगे बढ़ाते हुए फोन (4b) में 50
मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन डिटेल और नैचुरल कलर देता है।
ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS + EIS), 360° एम्बिएंट
लाइट सेंसर और 119° अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ यह अलग-अलग रोशनी में ज्यादा शार्प
तस्वीरें, स्मूद वीडियो और ज्यादा सटीक एक्सपोजर व व्हाइट बैलेंस (White Balance) उपलब्ध
कराता है।
नथिंग के ट्रूलेंस इंजन 4 (TrueLens Engine 4) से
लैस फोन (4b) में अल्ट्रा XDR
इमेजिंग दी गई है, जो 13 RAW फ्रेम को
मिलाकर ज्यादा चमकदार हाइलाइट्स, ज्यादा गहरी शैडो डिटेल और पारंपरिक एचडीआर के
मुकाबले ज्यादा सटीक रंग तैयार करती है। आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में मिलने
वाली यह तकनीक फोन (4b) में एडवांस्ड कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी (Computational Photography) और ज्यादा नैचुरल, असली जैसे दिखने वाले फोटो उपलब्ध कराती है।
4K वीडियो,
OIS और ड्यूल कैप्चर
फोन (4b) 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसमें OIS, EIS और
AI एंटी-शेक की संयुक्त ताकत इस्तेमाल की गई है, जिससे बिना किसी
अतिरिक्त उपकरण के स्मूद और स्थिर वीडियो रिकॉर्ड होते हैं। इसके साथ यह पहली बार
इस सेगमेंट में ड्यूल वीडियो कैप्चर (Dual
Video Capture) भी लाता है, जिससे यूजर एक साथ फ्रंट और
रियर कैमरे से रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही सेल्फी विंडो को स्क्रीन पर अपनी
सुविधा के अनुसार कहीं भी रखा जा सकता है, जिससे क्रिएटिव कंट्रोल और बेहतर हो
जाता है।
फिल्टर्स, प्रीसेट्स और क्रिएटिव टूल्स
फोन (4b) में फोटोग्राफी को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए कई क्रिएटिव
टूल्स दिए गए हैं। इनमें फोटो और वीडियो, दोनों के लिए खास डिस्को और DV फिल्टर्स,
तुरंत स्टाइल बदलने के लिए सिग्नेचर प्रीसेट्स (Signature Presets) और
नए क्रिएटिव लुक्स खोजने के लिए प्लेग्राउंड (Playground) शामिल
हैं।
बेहद शानदार सुपर AMOLED
डिस्प्ले
फोन (4b) में 6.77 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले (Super AMOLED Display) दिया
गया है, जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट (Adaptive
Refresh Rate), 1,200 निट्स आउटडोर
ब्राइटनेस (Outdoor Brightness), 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस (Peak
Brightness) और HDR10+ सपोर्ट
मिलता है। सुपर एमोलेड तकनीक हर पिक्सेल (Per-pixel)
की अलग लाइट कंट्रोल क्षमता के जरिए
गहरा काला रंग और बेहद जीवंत व सटीक रंगों का अनुभव देती है।
2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से HDR एक्सपीरियंस
पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रभावशाली बन जाता है। हाइलाइट्स उसी तरह दिखाई देते
हैं, जैसे उन्हें दिखना चाहिए। इनमें ज्यादा बारीकी और स्पष्टता रहती है, जबकि कम
ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले में वे अक्सर दबे हुए या कटे-फटे नजर आते हैं। वहीं 1,000Hz इंस्टेंट टच
सैंपलिंग रेट (Instant Touch Sampling Rate) बेहद तेज और फौरन रिस्पॉन्स देने वाला अनुभव देता है, जिससे
कंट्रोल ज्यादा सटीक होता है और खासकर गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस और भी स्मूद हो
जाती है।
दमदार और पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देने वाला ऑडियो
फोन (4b) के हर हिस्से को यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के मकसद से तैयार
किया गया है और इसमें ऑडियो भी शामिल है। इसमें ट्रू ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स (True Dual Stereo Speakers) दिए गए हैं, जो साफ, संतुलित और गहराई से भरपूर आवाज़ देते हैं।
फोन (4a) के मुकाबले इसमें स्टीरियो इफेक्ट (Stereo Effect) 20 फीसदी
बेहतर है। वहीं नथिंग का खास 160-लेवल वॉल्यूम कंट्रोल (160-level Volume Control) पारंपरिक
वॉल्यूम सिस्टम के मुकाबले कहीं ज्यादा सटीक कंट्रोल देता है, जिससे हर बार
वॉल्यूम एडजस्ट करना आसान और बिल्कुल नेचुरल लगता है।
नथिंग OS
4.1
Android 16 पर
आधारित नथिंग OS 4.1, फोन (4b) में नथिंग का पूरा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस लेकर आता है। इसमें
पहले से बेहतर एनिमेशन, ज्यादा स्मूद इंटरैक्शन, 160-लेवल वॉल्यूम कंट्रोल और
पर्सनलाइज्ड एम्बिएंट ऑडियो (Personalized
Ambient Audio) के लिए नया साउंडस्केप विजेट (Soundscape Widget) दिया
गया है। इससे रोजमर्रा का इस्तेमाल पहले से ज्यादा तेज, आसान और सहज बनता है। लंबे
समय तक बेहतर अनुभव देने के लिए फोन (4b)
के साथ 3 साल तक अपडेट्स (Android Updates) और
6 साल तक सिक्योरिटी पैच (Security
Patches) मिलेंगे, जो इस सेगमेंट में सबसे लंबा
सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। इसमें पिक्सेल-लेवल माइक्रो-शिफ्टिंग टेक्नोलॉजीभी दी गई है,
जो एमोलेड बर्न-इन (AMOLED
Burn-in) की आशंका को कम करती है और स्मार्ट
सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन (Software
Optimisation) के जरिए डिस्प्ले की उम्र बढ़ाने में
मदद करती है।
बिना किसी समझौते के पूरा एसेंशियल AI अनुभव
फोन (4b) में बिना किसी समझौते के पूरा एसेंशियल AI एक्सपीरियंस (Essential AI Experience) मिलता है। इसमें UI,
क्लिपबोर्ड (Clipboard) और
विजेट्स (Widgets) के साथ नेटिव ChatGPT
इंटीग्रेशन (Native ChatGPT Integration) दिया गया है। इसके अलावा Google
Gemini, Circle to Search और
Hey Google का भी सपोर्ट मिलता है। एसेंशियल की (Essential Key) की
मदद से यूजर तुरंत एसेंशियल स्पेस , एसेंशियल सर्च (Essential
Search), एसेंशियल वॉयस (Essential Voice), एसेंशियल
ऐप्स (Essential Apps) और प्लेग्राउंड (Playground)
तक पहुंच सकते हैं। इससे जानकारी को
कैप्चर करना, व्यवस्थित करना, खोजना और नया कंटेंट तैयार करना पहले से कहीं ज्यादा
आसान हो जाता है। यही AI अनुभव नथिंग के फ्लैगशिप डिवाइसेज़ में भी मिलता है।
लंबे समय तक साथ निभाने वाला, जिम्मेदारी के साथ तैयार
फोन (4b) को हजार-स्तरीय क्लीनरूम प्रोडक्शन लाइन्स पर बेहद सटीक तरीके से
तैयार किया जाता है। इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 95,000 से ज्यादा टेस्ट
किए जाते हैं और 68 क्वालिटी कंट्रोल प्रोटोकॉल्स अपनाए जाते हैं, ताकि यह
रोजमर्रा के इस्तेमाल में चार साल तक बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सके। पर्यावरण को
ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस स्मार्टफोन का कार्बन फुटप्रिंट सिर्फ 54.7
किलोग्राम CO₂e है। इसके
निर्माण में कई जगह रिसाइकिल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और इसकी पैकेजिंग
99 फीसदी से ज्यादा प्लास्टिक-फ्री है। इसमें सिर्फ PET पेपर कम्पोजिट
लेबल को छोड़कर बाकी पैकेजिंग में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
कीमत और उपलब्धता
फोन (4b) काले, सफेद और नीले रंगों में दो वेरिएंट्स (Variants) अर्थात
8GB + 128GB और 8GB + 256GB में उपलब्ध होगा।
7.5 फीसदी इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद फोन
(4b) के 8GB + 128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 29,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट
की प्रभावी कीमत 33,699 रुपये होगी। वहीं इन दोनों वेरिएंट्स का अधिकतम खुदरा
मूल्य (MRP) क्रमशः 34,999 रुपये और 38,999 रुपये रखा गया है।
फोन (4b) की बिक्री 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। यह फ्लिपकार्ट के अलावा
प्रमुख रिटेल पार्टनर्स जैसे कि क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स पर भी
उपलब्ध होगा।
फोन (4b) RCB Edition
आज भारत में सिर्फ बेंगलुरु स्थित नथिंग
के फ्लैगशिप स्टोर पर आयोजित लिमिटेड ड्रॉप इवेंट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की पूरी जानकारी नथिंग की वेबसाइट nothing.tech पर
उपलब्ध है। नथिंग से जुड़ी सभी नई जानकारियों के लिए Instagram, YouTube और
X पर नथिंग को फॉलो किया जा सकता है।