मेनू

×

खोजें

ईडीआईआई ने रिसर्च-आधारित केस स्टडीज को बढ़ावा देने के लिए 2nd केस कनेक्ट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026 का आयोजन किया

ईडीआईआई ने रिसर्च-आधारित केस स्टडीज को बढ़ावा देने के लिए 2nd केस कनेक्ट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026 का आयोजन किया

अहमदाबाद: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद अपने यहां रिसर्च-आधारित पहलों को बढ़ावा देने के लिए स्थापित सेंटर फॉर रिसर्च इन एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (क्रीड) के तत्वावधान में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक ‘2nd केस कनेक्ट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026’ का आयोजन कर रहा है।

केस कनेक्ट से पहले, स्कॉलर्स और रिसर्चर्स की रिसर्च क्षमताओं को मजबूत करने के लिए 29 अप्रैल से 1 मई, 2026 के दौरान एक केस राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया था।

इस केस कनेक्ट के लिए 70 केस लीड्स प्राप्त हुईं, जिनमें से 46 को शॉर्टलिस्ट किया गया। पहले केस कनेक्ट में 25 प्रतिभागियों ने अपने केस प्रस्तुत किए थे। इस केस कनेक्ट में 16 लेखक अपने केस प्रस्तुत कर रहे हैं।

केस कनेक्ट का उद्देश्य एंटरप्रेन्योरशिप और मैनेजमेंट की टीचिंग और लर्निंग में आवश्यक साधनों के रूप में उच्च गुणवत्ता वाली केस स्टडीज उपलब्ध कराना है। इस पहल के माध्यम से ईडीआईआई एक केस यूनिट स्थापित करना चाहता है, जो उच्च गुणवत्ता वाली भारत-केंद्रित केस स्टडीज को संकलित और प्रसारित करेगी, जिससे फैकल्टी की शिक्षण संबंधी क्षमताओं को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को समृद्ध करने में मदद मिलेगी।

प्रतिभागियों और स्कॉलर्स को प्रोत्साहित करते हुए ईडीआईआई के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला ने कहा, “एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन को क्लासरूम टीचिंग और काउंसलिंग से आगे ले जाने की जरूरत है और इसे वास्तविक दुनिया के अनुभवों पर आधारित रिसर्च-आधारित केस स्टडीज का सहयोग मिलना चाहिए। केस कनेक्ट ऐसे केस विकसित करने और उन्हें साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है और मैं प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करता हूं कि वे केस-आधारित एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन को मजबूत करने के लिए इस प्रक्रिया को अपने-अपने संस्थानों और क्षेत्रों में आगे बढ़ाएं।”

ईडीआईआई के डिस्टिंग्विश्ड एडजंक्ट प्रोफेसर और प्रतियोगिता के चेयरपर्सन डॉ. सत्यजीत मजूमदार ने कहा, “केस स्टडीज केवल जानकारी का संग्रह नहीं हैं; वे सीखने की प्रक्रिया में वास्तविक जीवन के अनुभवों और व्यावहारिक चुनौतियों को शामिल करके क्लासरूम लर्निंग को समृद्ध बनाती हैं। केस कनेक्ट अनुभव-आधारित लर्निंग को मजबूत करने और रिसर्च-आधारित, वास्तविक दुनिया के केस के माध्यम से एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

प्रस्तुत किए गए केस की समीक्षा ईडीआईआई के डिस्टिंग्विश्ड एडजंक्ट प्रोफेसर डॉ. सत्यजीत मजूमदार; टीआईएसएस मुंबई के प्रोफेसर डॉ. गोरधन कुमार सैनी और आईआईएम इंदौर के डॉ. अमिताभ देव कोडवानी द्वारा की जा रही है। इस कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, उद्यमी श्री केतन परमार का लाइव सेशन और एक्सपर्ट सेशंस भी शामिल हैं, जिनके माध्यम से रिसर्चर्स को केस राइटिंग और रिसर्च से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान ईडीआईआई केस सेंटर की विशेष वेबसाइट भी लॉन्च की गई।

ADVERTISEMENT