मेनू

×

खोजें

विजय की ₹400 करोड़ की फिल्म ‘जना नायकन’ के ट्रेलर में दिखा Google Gemini का लोगो, इंटरनेट पर मचा हंगामा

विजय की ₹400 करोड़ की फिल्म ‘जना नायकन’ के ट्रेलर में दिखा Google Gemini का लोगो, इंटरनेट पर मचा हंगामा

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की आने वाली फिल्म ‘जना नायकन’ के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। ट्रेलर रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों बाद दर्शकों ने इसमें Google Gemini AI का लोगो देखा, जिसके बाद इंटरनेट पर इस पर जमकर चर्चा और आलोचना शुरू हो गई।

यह लोगो ट्रेलर के एक एक्शन सीन में कुछ सेकंड के लिए दिखाई दिया, जो आमतौर पर Google के AI टूल Gemini से जुड़ा वॉटरमार्क होता है। माना जा रहा है कि यह लोगो पोस्ट-प्रोडक्शन या एडिटिंग के दौरान गलती से ट्रेलर में रह गया

फैंस की कड़ी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कई फैंस ने फिल्म की टीम को आड़े हाथों लिया। लोगों ने सवाल उठाया कि ₹400 करोड़ के बड़े बजट वाली फिल्म में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है। कुछ यूज़र्स ने इसे “बुनियादी गलती” और “सिनेमा का अपमान” तक बता दिया।

कई दर्शकों ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म में AI-जनरेटेड विज़ुअल्स का इस्तेमाल किया गया है, हालांकि मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बाद में हटाया गया लोगो

विवाद बढ़ने के बाद ट्रेलर से Google Gemini का लोगो हटा दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। इस घटना ने फिल्मों में AI के इस्तेमाल और क्वालिटी कंट्रोल को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

फिल्म को लेकर उम्मीदें बरकरार

‘जना नायकन’ का निर्देशन एच. विनोद कर रहे हैं और फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रियामणि जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म विजय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है और इसे उनके करियर की अहम फिल्मों में गिना जा रहा है।

हालांकि ट्रेलर से जुड़ा यह विवाद फिल्म की रिलीज़ से पहले एक अनचाही चर्चा बनकर सामने आया है।

ADVERTISEMENT