मेनू

×

खोजें

आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स ने हेल्थकेयर इनोवेशन को मज़बूती देने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन, राजस्थान के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स ने हेल्थकेयर इनोवेशन को मज़बूती देने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन, राजस्थान के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

जयपुर : आईआईएचएमआर फाउंडेशन की हेल्थ सेक्टर से जुड़ी स्टार्टअप इनक्यूबेशन पहल आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), राजस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य में पब्लिक हेल्थ सेवाओं को मज़बूत करने के लिए हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को साझा रूप से सपोर्ट देना और उन्हें बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर नेशनल हेल्थ मिशन, राजस्थान के मिशन डायरेक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में स्टार्टअप्स इनोवेटिव और स्केलेबल समाधान उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स के साथ यह साझेदारी ऐसे प्रभावी इनोवेशन की पहचान, सपोर्ट और इम्प्लीमेंटेशन में मदद करेगी, जो NHM के लक्ष्यों के अनुरूप हों और राजस्थान में पब्लिक हेल्थ सेवाओं को और सुदृढ़ करें।

आईआईएचएमआर फाउंडेशन की डायरेक्टर सुश्री यामिनी अग्रवाल ने कहा कि यह MoU इनोवेशन को पब्लिक हेल्थ सिस्टम से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। NHM राजस्थान के साथ मिलकर काम करते हुए हमारा उद्देश्य स्टार्टअप्स को ऐसे समाधान विकसित करने में सक्षम बनाना है, जो ज़मीनी स्तर की हेल्थकेयर चुनौतियों का समाधान करें और हेल्थकेयर डिलीवरी की पहुंच, गुणवत्ता और दक्षता में सुधार लाएं।

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोड़ानी ने कहा कि हेल्थकेयर इनोवेशन अब विकल्प नहीं, बल्कि यूनिवर्सल कवरेज, बेहतर स्वास्थ्य परिणाम और रोगी-केंद्रित देखभाल के लक्ष्यों को हासिल करने की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान इस समय अपनी हेल्थकेयर यात्रा के एक अहम पड़ाव पर है, जहाँ इनोवेशन को इंफ्रास्ट्रक्चर और नीतिगत सुधारों के साथ जोड़ना ज़रूरी है। यह सहयोग स्केलेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी के साथ राज्य की विशिष्ट स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान तैयार करने में मदद करेगा।

MoU साइनिंग कार्यक्रम में NHM राजस्थान के स्टेट नोडल ऑफिसर श्री विष्णु कांत जलेंद्र सहित आईआईएचएमआर फाउंडेशन की टीम के सदस्य श्री अभिषेक गुप्ता, डॉ. कुशल पारेख और श्री शिवम वर्मा भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT