मेनू

×

खोजें

श्री जयंत चौधरी ने युगांडा के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

श्री जयंत चौधरी ने युगांडा के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

कम्पाला : भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री, श्री जयंत चौधरी ने हाल ही में युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम जनरल योवेरी कागुता मुसेवेनी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए युगांडा का दौरा किया।

इस यात्रा के दौरान, श्री चौधरी ने राष्ट्रपति मुसेवेनी के सातवें कार्यकाल को संभालने के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता की ओर से एकजुटता और सद्भावना का संदेश दिया। राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने में राजनीतिक निरंतरता और स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्री चौधरी ने युगांडा की निरंतर प्रगति की सराहना की और युगांडा तथा अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री चौधरी ने जिंजा स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU-I) युगांडा परिसर का भी दौरा किया, जो भारत का पहला विदेशी सार्वजनिक शैक्षणिक परिसर है, जिसने अक्टूबर 2025 में छात्रों के अपने उद्घाटन बैच का नामांकन किया था। इस पहल की सराहना करते हुए, श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परिसर बहुविषयक फोरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान और विकास तथा क्षमता निर्माण के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने उल्लेख किया कि यह संस्थान भारत और अफ्रीका के बीच सहयोग, मित्रता और साझा आकांक्षाओं की भावना का प्रतीक है।

कम्पाला में, श्री चौधरी ने भारतीय प्रवासियों (डायस्पोरा) के सदस्यों के साथ भी बातचीत की, जो भारत और युगांडा के बीच गहरे लोगों-से-लोगों के संबंधों (people-to-people ties) को दर्शाता है। इस यात्रा ने युगांडा के साथ सहयोग को और गहरा करने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को फिर से पुख्ता किया।

ADVERTISEMENT