- इसमें
एअर इंडिया के नए शामिल
किए गए बोइंग 787-9 की
बिज़नेस क्लास और प्रीमियम इकोनॉमी
सीटें होंगी, जिसका संचालन मुंबई और फ्रैंकफर्ट के
बीच किया जा रहा
है
- बूथ
पर आने वाले आगंतुकों
को एअर इंडिया एक्सप्रेस
के ’गॉरमेयर’ हॉट मील्स और
इंटरैक्टिव नेटवर्क मैप का अनुभव
भी मिलेगा
गुरूग्राम : एअर इंडिया
ग्रुप आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (ओटीएम) 2026 में एअर इंडिया
के नए शामिल किए
गए बोइंग 787-9 विमान में सीट प्रोडक्ट
और एअर इंडिया एक्सप्रेस
के इन-फ्लाइट डाइनिंग
ब्रांड, गॉरमेयर का प्रदर्शन करने
जा रहा है। ओटीएम
का आयोजन 5 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक
मुंबई के जियो वर्ल्ड
कन्वेंशन में किया जाएगा।
यह प्रदर्शनी एअर इंडिया के
नए अनुभव के विशेष अवयवों
का प्रदर्शन करेगी, जहां नए बोइंग
787-9 विमान में बेहतर बिज़नेस
क्लास और प्रीमियम इकोनॉमी
सीटों का डिस्प्ले दर्शकों
को लुभाएगा। एअर इंडिया-एयरबस
ए350 वाइडबॉडी विमान और नैरोबॉडी विमान
में भी नया अनुभव
लेकर आई है, जिनका
संचालन अंतर्राज्यीय एवं छोटी दूरी
के अंतर्राष्ट्रीय रूट्स पर किया जाता
है। प्रदर्शनी में आने वाले
आगंतुक, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) एक्सपीरियंस ज़ोन में एअर
इंडिया के एयरबस 350 की
झलक भी देख सकेंगे।
ओटीएम
2026 में एअर इंडिया एक्सप्रेस
भी पहली बार हिस्सा
लेने जा रही है,
एयरलाईन इंटरैक्टिव स्क्रीन्स के माध्यम से
अपने तेज़ी से विस्तृत
होने नेटवर्क का प्रदर्शन करेगी,
जो दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया एवं खाड़ी क्षेत्रों
में 17 अंतर्राष्ट्रीय और 45 अंतर्राज्यीय गंतव्यां को कवर करता
है। इस मंच पर
मौजूदगी एयरलाईन की तेज़ी से
बढ़ती कनेक्टिविटी को दर्शाती है,
जिसमें केबिन के बेहतर अनुभव
के लिए पेश किया
गया नया बोइंग 737-8 लाईन-फिट विमान और
गॉरमेयर हॉट मील पेशकश
शामिल हैं, जो आगंतुकों
को इंटरैक्टिव एवं रोचक अनुभव
प्रदान करेंगे।
‘‘ओटीएम
2026 एअर इंडिया और एअर इंडिया
एक्सप्रेस के लिए महत्वपूर्ण
मंच है, जो दुनिया
भर से आए 50,000 से
अधिक आगंतुकों के साथ जुड़ने
का मौका देता है।
एअर इंडिया बदलाव की ओर अग्रसर
है तथा हमारे ट्रेड
पार्टनर्स के साथ मिलकर
हम विकास, इनोवेशन एवं सहज कनेक्टिविटी
को बढ़ावा देते हुए भारत
एवं दुनिया भर में यात्रा
के भविष्य को आकार दे
रहे हैं।’’ मनीष पुरी, हैड
ऑफ ग्लोबल सेल्स, एअर इंडिया ग्रुप
ने कहा।
ओटीएम
2026 में पेश किया गया
बोइंग 787-9 का नया केबिन
जल्द ही हमारे पूरे
बोइंग 787 फ्लीट का स्टैण्डर्ड बन
जाएगा। इसी के मद्देनज़र
एअर इंडिया के 26 लेगेसी बोइंग 878-9 विमानों को इसी नए
केबिन इंटीरियर एवं एंटरटेनमेन्ट सिस्टम
के साथ रेट्रोफिट किया
जा रहा है। यह
प्रोग्राम जारी है, कई
विमान नए नोज़-टू-टेल रीफिट के
साथ 2026 में वापसी करेंगे,
जिनमें एअर इंडिया ब्रांडिंग
की नई लाइवरी भी
शामिल की जाएगी। इस
साल के अंत तक
हमारी तकरीबन 60 फीसदी वाईडबॉडी फ्लीट को आधुनिक इंटीरियर
के साथ सुसज्जित कर
दिया जाएगा।
एअर
इंडिया एक्सप्रेस के फ्लीट में
100 से अधिक विमान शामिल
हैं। एयरलाइन को दिसंबर 2025 में
पूरी तरह से कस्टमाइज़्ड
लाइन-फिट एयरक्राफ्ट का
पहला विमान प्राप्त हुआ, जो एअर
इंडिया एक्सप्रेस के फ्लीट के
आधुनिकीकरण की यात्रा में
एक बड़ा कदम है।
अब एअर इंडिया एक्सप्रेस
के फ्लीट का दो-तिहाई
हिस्सा आधुनिक बी737-8 और ए320/321नियो
विमानों से बना है,
जो बेहतर ईंधन दक्षता के
साथ यात्रियों के लिए शानदार
आराम को सुनिश्चि करते
हैं।