सिंगापुर और आठ भारतीय शहरों के बीच 126 साप्ताहिक उड़ानों के माध्यम से ग्राहकों को बुकिंग और यात्रा विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुँच मिलेगी
2027 की दूसरी तिमाही से एयर इंडिया महाराजा क्लब और सिंगापुर एयरलाइंस क्रिसफ्लायर सदस्यों के लिए संवर्धित पारस्परिक लाभ
एयर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) ने आज अपने वाणिज्यिक सहयोग ढांचा समझौते (कमर्शियल कोऑपरेशन फ्रेमवर्क एग्रीमेंट) के तहत पहलों के पहले चरण के शुभारंभ की घोषणा की, जिस पर जनवरी 2026 में हस्ताक्षर किए गए थे।
15 अक्टूबर 2026 से, दोनों एयरलाइंस अपने संबंधित बुकिंग चैनलों के माध्यम से ग्राहकों को यात्रा कार्यक्रम और उड़ान विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करके अपने वाणिज्यिक सहयोग को गहरा करेंगी। इसमें सिंगापुर और आठ भारतीय शहरों: अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता और मुंबई के बीच 126 साप्ताहिक उड़ानें शामिल हैं।
वर्तमान में, SIA के माध्यम से बुक की गई पात्र एयर इंडिया संचालित कोडशेयर उड़ान में एक SIA संचालित उड़ान शामिल होना अनिवार्य है, और इसके विपरीत भी। इस आवश्यकता को 15 अक्टूबर 2026 से हटा दिया जाएगा, जिससे ग्राहक किसी भी एयरलाइन द्वारा संचालित भारत और सिंगापुर के बीच पात्र उड़ानों को दूसरी वाहक (कैरिअर) की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन और नियुक्त ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से स्टैंडअलोन आधार पर बुक कर सकेंगे।
इसलिए, ग्राहकों के पास अतिरिक्त उड़ान विकल्पों और अधिक सहज बुकिंग अनुभव तक पहुँच होगी, जिससे उन्हें अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अधिक लचीलापन और सुविधा मिलेगी।
अप्रैल 2026 में, एयर इंडिया और SIA ने पात्र बुकिंग श्रेणियों का विस्तार करके और सभी केबिन श्रेणियों में अर्जित दरों में संशोधन करके अपने सदस्यों के लिए पारस्परिक माइलेज संचय लाभ में सुधार किया। महाराजा क्लब और क्रिसफ्लायर सदस्य अब किसी भी एयरलाइन द्वारा संचालित पात्र उड़ानों की विस्तृत श्रृंखला पर मील (माइल्स) अर्जित कर सकते हैं।
2027 की दूसरी तिमाही से, महाराजा क्लब और क्रिसफ्लायर सदस्य अपने मौजूदा स्टार एलायंस विशेषाधिकारों के अलावा, पात्र मार्गों पर संवर्धित पारस्परिक लाभों का आनंद लेंगे।
महाराजा क्लब प्लेटिनम और क्रिसफ्लायर पीपीएस क्लब के सदस्य संबंधित एयरलाइंस के अन्य शीर्ष-स्तरीय सदस्यों के साथ-साथ प्राथमिकता चेक-इन और बोर्डिंग विशेषाधिकारों का आनंद लेंगे। महाराजा क्लब सिल्वर और क्रिसफ्लायर एलीट सिल्वर सदस्यों को पात्र मार्गों पर अतिरिक्त सामान भत्ता (बैगेज एलाउंस) और प्राथमिकता बोर्डिंग लाभ भी प्राप्त होंगे, जिससे दोनों वाहकों पर अधिक मान्यता और अधिक सुसंगत अनुभव मिलेगा।
एयर इंडिया और SIA अन्य ग्राहक-केंद्रित पहलों पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें लेओवर और प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए बेहतर शेड्यूल कनेक्टिविटी, कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए संवर्धित पेशकश और यात्रा अनुभव को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त उपाय शामिल हैं।
श्री निपुण अग्रवाल, मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, एयर इंडिया ने कहा: "रणनीतिक साझेदारियां एयर इंडिया के एक अग्रणी, विश्व स्तरीय वैश्विक एयरलाइन में विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सिंगापुर एयरलाइंस के साथ हमारे सहयोग का अगला चरण हमारे द्वारा किए जाने वाले हर काम के केंद्र में ग्राहकों को रखने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारी दोनों एयरलाइंस की ताकतों का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य भारत और सिंगापुर के बीच हमारे साझा ग्राहकों के यात्रा अनुभव में अधिक निरंतरता लाना है, जबकि अधिक विकल्प, सुविधा और मूल्य प्रदान करना है। चूंकि हमारे देशों के बीच यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है, यह साझेदारी हमें उस अवसर को और भी बेहतर ढंग से भुनाने की स्थिति में लाती है।"
श्री ली लिक हसिन, मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा: "एयर इंडिया के साथ हमारी रणनीतिक वाणिज्यिक साझेदारी का पहला चरण हमारे ग्राहकों के लिए अधिक लाभ और अधिक सहज अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सिंगापुर और भारत के बीच यात्रा की मांग मजबूत बनी हुई है, और यह साझेदारी ग्राहकों को अधिक विकल्प और सुविधा प्रदान करेगी, साथ ही हमारे फ़्रीक्वेंट फ्लायर सदस्यों के लिए संवर्धित पारस्परिक लाभ भी देगी। ग्राहक ऐसी और पहलों की उम्मीद कर सकते हैं जो उन्हें अधिक विकल्प देंगी और दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।"
आज, एयर इंडिया और SIA के पास 27 देशों और क्षेत्रों के 77 गंतव्यों को कवर करने वाला एक व्यापक कोडशेयर समझौता है। दिल्ली, मुंबई और सिंगापुर में अपने संबंधित केंद्रों (हब) के माध्यम से, दोनों एयरलाइंस ग्राहकों को एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और उससे आगे के गंतव्यों के एक व्यापक नेटवर्क तक पहुँच प्रदान करती हैं।