मेनू

×

खोजें

एअर इंडिया हलवारा (लुधियाना) के लिए उड़ानों की शुरूआत करने वाली पहली एयरलाइन बनी; 15 मई से होगा संचालन

एअर इंडिया हलवारा (लुधियाना) के लिए उड़ानों की शुरूआत करने वाली पहली एयरलाइन बनी; 15 मई से होगा संचालन

गुरुग्राम : एअर इंडिया ने आज हलवारा (लुधियाना) को भारत में अपने सबसे नए गंतव्य के रूप में घोषित किया है, जिससे पंजाब के औद्योगिक केंद्र से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली और दुनिया भर के अन्य गंतव्यों तक पहुंच और भी आसान हो जाएगी।

15 मई 2026 से, एअर इंडिया अपने 320 फैमिली विमानों के ज़रिए दिल्ली और हलवारा के बीच रोज़ाना दो उड़ानें संचालित करेगी। इसके साथ ही, एअर इंडिया हलवारा के लिए उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है।

उड़ानों का शेड्यूल इस तरह से निर्धारित गया है कि यात्री दिल्ली के रास्ते एअर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों से यूनाइटेड किंगडम और शेष यूरोप के कई शहरों तक सेम-डे कनेक्टिविटी पा सकेंगे। इस तरह हलवारा/लुधियाना और आस-पास के इलाकों के यात्री एक ही टिकट पर एअर इंडिया से दिल्ली जा सकते हैं और उसी टर्मिनल से लंदन, बर्मिंघम, रोम, मिलान और पेरिस जैसे शहरों के लिए एअर इंडिया की अगली उड़ान ले सकते हैं और बैगेज सीधे उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। 

इस अवसर पर निपुण अग्रवाल, चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, एअर इंडिया ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम लुधियाना और आस-पास के इलाकां के लोगों को दिल्ली के रास्ते कई महाद्वीपों की यात्रा की सुविधा प्रदान करने जा रहे हैं। हमारे नेटवर्क में लुधियाना को शामिल कर, हम पंजाब में हमारे उपभोक्ताओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को अधिक सरल और सहज बनाना चाहते हैं।’’  

हलवारा के लिए एअर इंडिया की उड़ानों की बुकिंग सभी चैनलों -एअर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाईट (www.airindia.com), मोबाइल ऐप और  ट्रैवल  एजेंट्स के माध्यम से की जा सकती हैं।      

ADVERTISEMENT