मेनू

×

खोजें

एअर इंडिया ने मुंबई-फ्रैंकफर्ट रूट पर तैनात किया नया बी787-9 विमान, फरवरी से भरेगा उड़ान

एअर इंडिया ने  मुंबई-फ्रैंकफर्ट रूट पर तैनात किया नया बी787-9 विमान, फरवरी से भरेगा उड़ान

·         जर्मनी जाने वाली एअर इंडिया की सभी उड़ानों में 100 फीसदी नए या अपग्रेडेड प्रोडक्ट्स लगाए जाएंगे

गुरूग्राम : एअर इंडिया ने आज अपने लोकप्रिय मुंबई-फ्रैंकफर्ट रूट पर बड़े सुधार की घोषणा की है। एयरलाईन 1 फरवरी 2026 से इस रूट पर नया डिलीवर किया गया, नए केबिन इंटीरियर से युक्त पहला लाईन-फिट (एअर इंडिया के लिए बनाया गया) बी787-9 विमान तैनात कर रही है। 

एअर इंडिया सप्ताह में पांच बार मुंबई और फ्रैंकफर्ट के बीच संचालन करती है तथा भारत एवं जर्मनी के मुख्य फाइनैंशियल हब्स के बीच भरोसेमंद कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इसके साथ जर्मनी जाने वाली एअर इंडिया की सभी उड़ानों का संचालन अब नए या अपग्रेडेड विमानों के ज़रिए किया जाएगा, जिसमें दिल्ली एवं फ्रैंकफर्ट के बीच उड़ान भरने वाले विमान भी शामिल हैं।

एअर इंडिया द्वारा वर्तमान में किए जा रहे फ्लीट रूपान्तरण के तहत ये सुधार किए गए हैं, जिसके तहत 2026 के दौरान अतिरिक्त वाईडबॉडी डिलीवरीज़ एवं रेट्रोफिट किए जाएंगे, तथा लम्बी दूरी के अधिक से अधिक विमानों को आधुनिक इंटीरियर से सुसज्जित किया जाएगा।

फ्रैंकफर्ट से आगे लुफ्थांसा कोडशेयर के साथ

यात्रियों को और अधिक बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए एअर इंडिया ने लुफ्थांसा के साथ अपनी कोडशेयर पार्टनरशिप को जारी रखा है, जिससे एअर इंडिया के मेहमान फ्रैंकफर्ड से आगे- यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका एवं दक्षिणी अमेरिका के 29 गंतव्यों तक सहज कनेक्शन पा सकते हैं।

जर्मनी और दक्षिणी एशिया, दक्षिणपूर्वी एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच सुविधाजनक कनेक्शन

यूरोप के लिए एअर इंडिया की अनुकूलित विमान समयसूची से फ्रैंकफर्ट और यूरोप के अन्य हिस्सों से आने वाले यात्रियों को दिल्ली या मुंबई के रास्ते भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कई लोकप्रिय गंतव्यों के लिए सुविधाजनक वन-स्टॉप कनेक्शन मिलते हैं, और इसी तरह विपरीत रूट पर भी ये सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह बेहतर कनेक्टिविटी बैंकॉक, बाली, कोलंबो, हो ची मिन्ह सिटी, कुआलालंपुर, मनीला, फुकेट और सिंगापुर जैसे शहरों तक यात्रा को आसान बनाती है, जिससे घूमने या काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले मेहमानों के लिए एशिया के जीवंत शहरों और उससे आगे के गंतव्यों को एक्सप्लोर करना आसान हो जाता है।

 मुंबई (BOM) और फ्रैंकफर्ट (FRA) के बीच उड़ानों का शेड्यूल

 

उड़ान #

शहर

प्रस्थान

आगमन

AI2027

मुंबई-फ्रैंकफर्ट

1235 बजे

1730 बजे

AI2028

फ्रैंकफर्ट -मुंबई

2020 बजे

0900 बजे +1

 

 

मुंबई और फ्रैंकफर्ट के बीच एअर इंडिया के विमानों की बुकिंग एअर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कॉन्टैक्ट सेंटर और दुनिया भर के ट्रैवल एजेंट्स सहित सभी चैनलों पर उपलब्ध है।

ADVERTISEMENT