मेनू

×

खोजें

एअर इंडिया ने कोडशेयर एग्रीमेन्ट के लिए एयरबाल्टिक के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाया

एअर इंडिया ने कोडशेयर एग्रीमेन्ट के लिए एयरबाल्टिक के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाया

यह साझेदारी मुख्य यूरोपीय गेटवेज़ के रास्ते भारत और लातविया के बीच कनेक्टिविटी को सहज बनाएगी

गुरुग्राम : एअर इंडिया ने आज लातविया की मुख्य कैरियर एयरबाल्टिक के साथ एक नई, एकतरफ़ा कोडशेयर साझेदारी की घोषणा की है, जिससे एअर इंडिया के उपभोक्ताओं के लिए बाल्टिक क्षेत्र की यात्रा और भी आसान हो जाएगी। जून 2025 में दोनों एयरलाइन्स के बीच हुई इंटरलाइन साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए यह घोषणा की गई है।

कोडशेयर के तहत एअर इंडिया ने लातविया की राजधानी रीगा और एअर इंडिया के यूरोपीय गेटवेज़- एम्स्टर्डम, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, कोपेनहेगन, मिलान माल्पेंसा, वियना, ज्यूरिख और लंदन गैटविक- के बीच एयरबाल्टिक द्वारा संचालित उड़ानों पर अपनाएआईडेज़िग्नेटर कोड शामिल करना शुरू किया है। इससे एअर इंडिया के उपभोक्ता इनमें से किसी भी यूरोपीय पॉइंट्स के रास्ते एअर इंडिया की एक ही टिकट पर भारत और रीगा के बीच यात्रा कर सकते हैं, जिसमें रीगा के लिएएआईडेज़िग्नेटर कोड से युक्त फ्लाइट कनेक्शन भी शामिल हैं।

एयरबाल्टिक के साथ एअर इंडिया की इंटरलाइन साझेदारी से यात्री यूरोप में एअर इंडिया के कुछ चुनिंदा गेटवेज़ के रास्ते एस्टोनिया में टालिन और लिथुआनिया में विनियस तक भी उड़ान भर सकते हैं, जिससे बाल्टिक क्षेत्र कवर होता है।

इस अवसर पर निपुण अग्रवाल, चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, एअर इंडिया ने कहा, ‘‘एयरबाल्टिक के साथ यह विस्तारित साझेदारी दुनिया भर में हमारे उपभोक्ताओं को सहज ग्लोबल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की एअर इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। लातविया और व्यापक बाल्टिक क्षेत्र, यात्रा की दृष्टि से विकसित होते मार्केट है, लेकिन पहले हमारे उपभोक्ताओं के लिए इन क्षेत्रों की यात्रा इतनी आसान नहीं थी, जो अब एयरबाल्टिक के साथ साझेदारी के चलते बेहद सुलभ हो गई है।’’

एअर इंडिया दिल्ली से एम्स्टर्डम (हफ्ते में 7 बार), पेरिस (हफ्ते में 14 बार), फ्रैंकफर्ट (हफ्ते में 12 बार), कोपेनहेगन (हफ्ते में 4 बार), मिलान (हफ्ते में 6 बार), वियना (हफ्ते में 4 बार), ज्यूरिख (हफ्ते में 4 बार) के लिए; मुंबई से फ्रैंकफर्ट (हफ्ते में 5 बार); अमृतसर और अहमदाबाद से लंदन गैटविक (दोनों रूट पर हफ्ते में 3 बार) नॉन-स्टॉप उड़ानों का संचालन करती है।

2022 में प्राइवेट होने के बाद से, एअर इंडिया ने अपने ग्लोबल अलायंस नेटवर्क को काफी बढ़ाया है। आज, यह एयरलाइन दुनिया भर की प्रमुख एयरलाइंस के साथ 24 कोडशेयर पार्टनरशिप और लगभग 100 इंटरलाइन एग्रीमेंट बनाए हुए है, जिससे एअर इंडिया के उपभोक्ताओं को दुनिया भर में 800 से ज़्यादा गंतव्यों तक आसान पहुँच मिलती है।

कोडशेयर उड़ानों की बुकिंग दोनों एयरलाइंस के बुकिंग चैनलों और दुनिया भर के ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से की जा सकती है।

      

ADVERTISEMENT