मेनू

×

खोजें

एअर इंडिया मार्च 2026 से रोम के लिए फिर से शुरू करेगी नॉन-स्टॉप उड़ानें

एअर इंडिया मार्च 2026 से रोम के लिए फिर से शुरू करेगी नॉन-स्टॉप उड़ानें
  • दिल्ली-रोम उड़ानें 25 मार्च 2026 से दोबारा शुरू होंगी, सप्ताह में 4 बार होगा संचालन

  • यात्रियों को इटली से दिल्ली होते हुए भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्वी एशिया के गंतव्यों के लिए मिलेगी सहज कनेक्टिविटी

 

गुरूग्राम : एअर इंडिया ने आज दिल्ली और रोम (एफसीओ) के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की है, इस शुरूआत के साथ एअर इंडिया तकरीबन छह सालों बाद इटली की राजधानी में वापसी कर रही है। इस घोषणा से एअर इंडिया के बढ़ते यूरोपीय नेटवर्क का आगे और विस्तार होगा। कोविड-19 महामारी के बाद से रोम के लिए एअर इंडिया की सेवाएं निलम्बित कर दी गई थीं। 

25 मार्च 2026 से एअर इंडिया दिल्ली और रोम (लियोनार्डो दा विंची इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फिमिसिनो) के बीच सप्ताह में चार बार संचालन करेगी। यह घोषणा उन यात्रियों के लिए एकदम सही समय पर की गई है, जो स्प्रिंग सीज़न या गर्मी की छुटिट्यों में यूरोप यात्रा की योजना बना रहे हैं। इन सेवाओं की बहाली से इटली के यात्रियों को न केवल भारतीय राजधानी तक सीधी पहुँच के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे, बल्कि वे दिल्ली में एअर इंडिया बढ़ते ग्लोबल गेटवे के ज़रिए दक्षिण पूर्व एशिया के लिए सहज कनेक्टिविटी का लाभ भी उठा सकेंगे।

रोम के लिए/ से इस सेवा का संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान में होगा, जिसकी बिज़नेस क्लास में 18 फ्लैट बैड और इकोनोमी क्लास में 238 सीटें हैं। विमान में यात्रा करने वाले मेहमान आराम एवं सुविधा के साथ भारतीय आतिथ्य का अनुभव पा सकेंगे।

इस अवसर पर निपुण अग्रवाल, चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, एअर इंडिया ने कहा, ‘‘भारत को दुनिया के अधिक से अधिक क्षेत्रों के साथ जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत और इटली में संस्कृति, कारोबार एवं व्यापार की दृष्टि से कई समानताएं हैं, ऐसे में रोम को एअर इंडिया के बढ़ते नेटवर्क में शामिल करना स्वाभाविक था। इस नॉन-स्टॉप सर्विस से दोनों राजधानियों के बीच सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, साथ ही इटली से आने वाली यात्रियों को हमारे दिल्ली हब के रास्ते भारतीय महाद्वीप एवं दक्षिणपूर्वी एशिया के विभिन्न गंतव्यां के साथ सहज कनेक्शन के विकल्प भी मिलेंगे।’

इवान बासाटो, इवान बासाटो, एरोपोर्टी डि रोमा ने कहाः “दिल्ली के लिए सीधी उड़ानों के साथ एअर इंडिया की सेवाओं की फिर से शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम है जो 2026 में लॉन्ग-हॉल मार्केट में लगातार विकास की उम्मीदों को मज़बूत करता है। यह नई सर्विस प्रमुख ट्रैफिक सेगमेंट में बढ़ती मांग को पूरा करेगी, जिससे इटली और भारत के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध और मज़बूत होंगे और दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान के अवसर बढ़ेंगे।”

इटली, यूरोप में भारत के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स में से एक है और दोनों देशों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण है कि इटली की बड़ी भारतीय कम्युनिटी तथा भारतीयों में इटली की कला, इतिहास, व्यंजनों का अनुभव पाने की बढ़ती रूचि।

एअर इंडिया की रोम जाने वाली उड़ानों का समय ऐसा रखा गया है कि दिल्ली के रास्ते बैंकॉक, कोलंबो, हो ची मिन्ह सिटी, काठमांडू, कुआलालंपुर, मनीला, फुकेट और सिंगापुर जैसे गंतव्यों के लिए सुविधाजनक कनेक्शन मिल सकें।

सभी समय स्थानीय हैं। +1का तात्पर्य अगले दिन आगमन से है।

रोम के शामिल होने के साथ, एअर इंडिया अब मेन लैंड यूरोप में आठ स्थानों और यूनाइटेड किंगडम में तीन स्थानों पर सर्विस देती है।

दिल्ली और रोम के बीच एअर इंडिया की उड़ानों के लिए बुकिंग धीरे-धीरे सभी चैनलों पर शुरू की जा रही है, जिसमें एअर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कॉन्टैक्ट सेंटर और दुनिया भर के ट्रैवल एजेंट शामिल हैं।

 

ADVERTISEMENT