अब मेहमानों को मिलेगा यात्रा का बेहतर अनुभव और उड़ानों के ज़्यादा विकल्प
जेद्दाह, गुरूग्रामः सऊदी अरब की नेशनल फ्लैग कैरियर सऊदिया और भारत की प्रमुख ग्लोबल एयरलाइन एअर इंडिया ने एक कोडशेयर एग्रीमेंट साइन किया है, जो फरवरी में लागू होगा। यह एग्रीमेंट सऊदिया और एअर इंडिया के यात्रियों के लिए कई तरह के फायदे लेकर आया है, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी, यात्रा का अनुभव बेहतर होगा, नेटवर्क एक्सेस मजबूत होगा और यात्रियों को उड़ानों के ज़्यादा विकल्प मिलेंगे। साथ ही टूरिज़्म, बिज़नेस ट्रैवल और अन्य यात्री सेगमेंट्स में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इस नई साझेदारी के
माध्यम से यात्रियां के
लिए बुकिंग एवं टिकटिंग की
प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
वे एक ही आइटनेरी
का इस्तेमाल कर सुगम कनेक्शन
तथा अंतिम गंतव्य तक बैगेज चैक-थ्रू का लाभ
उठा सकेंगे।
इस कोडशेयर से सऊदी एयरलाइंस
के यात्रियों को मुंबई और
दिल्ली के रास्ते भारत
के बड़े शहरों, जैसे
अहमदाबाद, बैंगलुरु, कोलकाता, कोच्ची, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ और जयपुर
सहित 15 से अधिक अन्य
गंतव्यों की पहुंच मिलेगी।
एअर
इंडिया के साथ जेद्दाह
या रियाद जाने वाले यात्री-
सऊदिया द्वारा संचालित उड़ानों से दम्मम, आभा,
गासिम, गिज़ान, मदीना और ताइफ़ के
लिए आसानी से आगे की
कनेक्टिंग फ्लाइट्स ले सकते हैं।
जेद्दाह-रियाद रूट पर कोडशेयर
उड़ानें शुरू होने से
अब यात्रियों को एक शहर
में आगमन और दूसरे
शहर से प्रस्थान हेतु
ज़्यादा प्रत्यास्थता मिलेगी। इस साल के
अंत में कुछ और
अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए कनेक्शन
जोड़े जाएंगे।
इस अवसर पर महामहिम
इंजीनियर इब्राहिम अल-ओमर, डायरेक्टर
जनरल, सऊदी अरब ने
कहाः “एअर इंडिया के
साथ कोडशेयर एग्रीमेंट एक महत्वपूर्ण कदम
है। दोनों एयरलाइंस अपने लम्बे इतिहास
के साथ घरेलू बाजारों
एवं अपने देशों के
बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
हैं। साथ ही अपने
मेहमानों को अधिक से
अधिक गंतव्यों के साथ जोड़ते
हुए उन्हें यात्रा का बेहतरीन अनुभव
प्रदान करती हैं।
उन्होंने
अपनी बात को जारी
रखते हुए कहाः “सऊदिया
पिछले 60 सालों से भारत में
मौजूद है, इस लम्बी
अवधि के दौरान हमने
गौरव के साथ मेहमानों
को अपनी सेवाएं प्रदान
की हैं तथा दोनों
देशों के बीच मज़बूत
रिश्ते बनाने में योगदान दिया
है। सऊदी अरब घूमने
के लिए एक बेहतरीन
गंतव्य है। इसके अलावा
आसान ई-वीज़ा, स्टॉपओवर
वीज़ा, एवं योग्य भारतीय
पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-ऑन-अराइवल के
चलते, किंगडम की यात्रा अब
पहले से कहीं अधिक
आसान हो गई है।“
कैंपबेल
विल्सन, चीफ एक्ज़क्टिव ऑफिसर
और मैनेजिंग डायरेक्टर, एअर इंडिया ने
कहाः “सऊदी अरब मध्य
पूर्व में हमारे सबसे
महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक
है, और इस क्षेत्र
के लिए तेज़ी से
इंटरनेशनल गेटवे के रूप में
उभर रहा है। हमें
खुशी है कि हम
सऊदी अरब में मौजूद
बड़े भारतीय समुदाय को ज़्यादा एक्सेस
देने, तथा भारतीयों को
किंगडम के तेज़ी से
विकसित हो रहे पर्यटन
विकल्पों के साथ कनेक्ट
करने के लिए सऊदिया
के साथ इस साझेदारी
का मौका मिला है।
2022 में
निजीकरण के बाद से,
एअर इंडिया ने अपने ग्लोबल
अलायंस नेटवर्क को काफी बढ़ाया
है। आज, यह एयरलाइन
दुनिया भर की अग्रणी
एयरलाइंस के साथ 24 कोडशेयर
पार्टनरशिप्स और लगभग 100 इंटरलाइन
एग्रीमेंट बनाए हुए है,
जिससे एअर इंडिया के
उपभोक्ताओं को दुनिया भर
में 800 से ज़्यादा गंतव्यों
तक आसान पहुँच मिलती
है।