उत्तरी अमेरिका में स्टार एलायंस के सबसे व्यस्त ट्रांसफर हब में से एक पर निर्बाध मल्टी-एयरलाइन कनेक्शन को मिली मजबूती।
गुरुग्राम : अपने वैश्विक नेटवर्क में सहज मल्टी-एयरलाइन यात्राएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, स्टार एलायंस ने आज लॉस एंजिल्स (LAX) में एक नया स्टार कनेक्शन सेंटर (SCC) खोला है। यह दुनिया भर में एलायंस का नौवां केंद्र है।
लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (LAX) एलायंस के सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक ट्रांसफर हब में से एक है, जहाँ हर साल 3,50,000 से अधिक यात्री स्टार एलायंस की सदस्य एयरलाइनों के बीच अपनी उड़ानें बदलते (कनेक्ट) हैं।
स्टार कनेक्शन सेंटर (SCC) को उन यात्रियों की सहायता के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनके पास दो सदस्य एयरलाइन उड़ानों के बीच समय कम है।
स्टार एलायंस में कस्टमर एक्सपीरियंस की वाइस प्रेसिडेंट, अंबर फ्रेंको ने कहा: “जब कनेक्शन का समय कम हो, तो हर पल मायने रखता है। हमारा लक्ष्य मल्टी-एयरलाइन यात्राओं को निर्बाध बनाना है। स्टार कनेक्शन सेंटर में हमारी सदस्य एयरलाइंस एक होकर काम करती हैं ताकि यात्रियों को एलायंस के स्तर पर पूरी सहायता मिले। LAX में हमारा नवीनतम केंद्र हमारे सदस्यों और ग्राहकों दोनों के लिए फायदेमंद होगा।”
स्टार एलायंस के यात्रियों के लिए यह अनुभव सरल और सुगम होता है।
स्टार एलायंस पिछले एक दशक से अधिक समय से दुनिया भर के प्रमुख हब में यात्रियों और सामान (बैगेज) के ट्रांसफर में सहायता के लिए कनेक्शन सेंटर संचालित कर रहा है।
वर्तमान में, 16 स्टार एलायंस सदस्य एयरलाइंस लॉस एंजिल्स में अपनी सेवाएं देती हैं: एयर कनाडा, एयर चाइना, एयर न्यूजीलैंड, एएनए (ANA), एशियाना एयरलाइंस, ऑस्ट्रियन, एवियांका, कोपा एयरलाइंस, ईवीए एयर (EVA Air), एलओटी पॉलिश एयरलाइंस, लुफ्थांसा, सिंगापुर एयरलाइंस, स्विस (SWISS), टीएपी एयर पुर्तगाल, टर्किश एयरलाइंस और यूनाइटेड।