मेनू

×

खोजें

टाटा एआईए का नया 'मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड'; बदलते बाजार अवसरों में हिस्सा लेने में उपभोक्ताओं को मिलेगी मदद

टाटा एआईए का नया 'मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड'; बदलते बाजार अवसरों में हिस्सा लेने में उपभोक्ताओं को मिलेगी मदद

नया यूलिप फंड जिसमें है मोमेंटम और वैल्यू निवेश रणनीतियों का संयोजन, ग्राहकों को मिलेगी जीवन बीमा सुरक्षा के साथ डायवर्सिफाइड इक्विटी में शामिल होने की सुविधा

 

मुंबईइक्विटी मार्केट हमेशा बदलते रहते हैं। बाजार के विभिन्न चक्रों के दौरान अलग-अलग सेक्टर्स, कंपनियां और निवेश थीम्स नए अवसर बनाती हैं। निवेशकों के लिए, बाजार के इन बदलते हालातों में राह तलाशने के लिए एक ऐसे दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जो किसी एक निवेश शैली से परे जाकर अवसरों को परख सके।

 

निवेशकों की इस बदलती आवश्यकता को समझते हुए, भारत की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने आज 'टाटा एआईए मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड' लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक यूनिट-लिंक्ड निवेश विकल्प है, जिसे दो स्थापित निवेश दृष्टिकोणों—मोमेंटम इन्वेस्टिंग और वैल्यू इन्वेस्टिंग—के संयोजन के माध्यम से विविध इक्विटी एक्सपोज़र प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह फंड उपभोक्ताओं को लाइफ इंश्योरेंस सुरक्षा के अतिरिक्त लाभ के साथ-साथ बाजार के अवसरों में हिस्सा लेने की सुविधा देता है।

 

मार्केट ट्रेंड्स और वैल्यूएशन के अवसरों का तालमेल

निवेश बाजार अक्सर अलग-अलग चरणों से होकर गुजरता है, जहां समय के साथ विभिन्न सेक्टर्स और कंपनियों का नेतृत्व बदलता रहता है। जहां कुछ कंपनियां बाजार में अधिक मजबूत प्रदर्शन करती हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ कंपनियां अपने आकर्षक वैल्यूएशन के आधार पर बेहतर अवसर पेश कर सकती हैं।

 

'टाटा एआईए मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड' इन दो पूरक निवेश दृष्टिकोणों को एक साथ लाता है:

 

मोमेंटम इन्वेस्टिंग: यह उन कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करता है जो बाजार में बेहतर प्रदर्शन के रुझान दिखा रही हैं।

वैल्यू इन्वेस्टिंग: यह उन कंपनियों की पहचान करता है जो अपनी बुनियादी वित्तीय स्थिति की तुलना में आकर्षक वैल्यूएशन की पेशकश कर सकती हैं।

 

इन दृष्टिकोणों को मिलाकर, यह फंड एक पारदर्शी निवेश ढांचे के माध्यम से उपभोक्ताओं को इक्विटी मार्केट में भाग लेने का अलग-अलग विकल्पों से भरा और योजनाबद्ध तरीका प्रदान करने का लक्ष्य रखता है।

 

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, हर्षद पाटील ने कहा: "इक्विटी मार्केट लगातार बदलते रहते हैं, जहां बाजार के विभिन्न चक्रों के दौरान अलग-अलग सेक्टर्स और निवेश शैलियों को प्रमुखता मिलती है। ऐसे माहौल में, एक 'मल्टीफैक्टर दृष्टिकोण' —जो मोमेंटम और वैल्यू दोनों पर विचार करता है—निवेशकों को इक्विटी के अवसरों का मूल्यांकन करते समय एक व्यापक नज़रिया प्रदान कर सकता है।

 

टाटा एआईए मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड एक योजनाबद्ध और पारदर्शी ढांचे के माध्यम से इन दोनों निवेश विशेषताओं को जोड़ता है। यह उपभोक्ताओं को एक ऐसे दृष्टिकोण के साथ इक्विटी मार्केट में भाग लेने की सुविधा देता है, जो बाजार के रुझानों और वैल्यूएशन अनुशासन दोनों को ध्यान में रखता है। यह लॉन्च उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप नए निवेश विकल्प पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

 

यह फंड मोमेंटम और वैल्यू विशेषताओं के आधार पर 'बीएसई 500' की कंपनियों में से शेयरों का चयन करता है, जिन्हें आईआरडीएआई की नियामक आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किया गया है। साथ ही, इसके प्रदर्शन की तुलना के लिए 'बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स (कस्टमाइज्ड)' को बेंचमार्क बनाया गया है।

 

यह फंड उपभोक्ताओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है

 

लंबे समय के लिए संपत्ति बनाने के लिए बाजार के बदलते माहौल में लगातार निवेश करते रहना आवश्यक है। हालांकि, केवल एक ही निवेश दृष्टिकोण पर निर्भर रहने से बाजार के विभिन्न चक्रों के दौरान सामने आने वाले अलग-अलग अवसरों का हमेशा पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।

 

'टाटा एआईए मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड' उपभोक्ताओं को इन माध्यमों से बाजार के उभरते अवसरों में भाग लेने में मदद करता है:

 

  • अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापक निवेश: यह फंड व्यापक 'बीएसई 500' की कंपनियों में से चुने गए शेयरों में निवेश का विकल्प देता है। इससे निवेशकों को एक ही जगह पर विभिन्न उद्योगों, सेक्टर्स और बाजार के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से शामिल होने का अवसर मिलता है।
  • एक अनुशासित निवेश ढांचा: यह फंड निवेश के अवसरों की पहचान करने के लिए एक पारदर्शी और नियमों पर आधारित कार्यप्रणाली का पालन करता है, जो मोमेंटम और वैल्यू दोनों विशेषताओं को जोड़ती है।
  • लंबे समय के लिए संपत्ति जुटाने पर ध्यान: यह फंड उपभोक्ताओं को उनके दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप एक व्यवस्थित दृष्टिकोण के माध्यम से इक्विटी मार्केट में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है।
  • परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जीवन बीमा सुरक्षा।

 

टाटा एआईए के चुनिंदा यूलिप प्लान्स के ज़रिए उपलब्ध, यह फंड उपभोक्ताओं को इक्विटी मार्केट में निवेश करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही, ग्राहकों को जीवन बीमा द्वारा मिलने वाली सुरक्षा और दीर्घकालिक वित्तीय नियोजन के निरंतर लाभ भी मिलते रहते हैं।

 

नई फंड ऑफर (एनएफओ) की जानकारी

  • एनएफओ की अवधि: 23 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक
  • शुरुआती एनएवी: ₹10 प्रति यूनिट

 

'टाटा एआईए मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड' की मुख्य विशेषताएं

 

 

बेंचमार्क:

बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स (ककस्टमाइज्ड)।

 

पूंजी का आवंटन:

  • 80% से 100% हिस्सा: इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में।
  • 0% से 20% हिस्सा: नकद, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और म्यूचुअल फंड्स में।

 

निवेशकों की बदलती जरूरतों को पूरा करेगा

चूंकि निवेशक अब ऐसी रणनीतियों की तलाश कर रहे हैं जो एक साथ कई नजरियों को जोड़ती हों, इसलिए दुनिया भर में 'मल्टीफैक्टर इन्वेस्टिंग' का महत्व बढ़ रहा है। मोमेंटम और वैल्यू दोनों विशेषताओं को एक साथ लाकर, 'टाटा एआईए मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड' उपभोक्ताओं को अनुशासन और विविधता बनाए रखते हुए इक्विटी निवेश बढ़ाने का एक अलग और बेहतर जरिया प्रदान करता है।

 

यह फंड टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चुनिंदा यूलिप प्लान्स में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता इसकी उपलब्धता और फंड की विस्तृत जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.tataaia.com पर देख सकते हैं।

 

जोखिम संबंधी सूचना

यह फंड एक उच्च जोखिम प्रोफाइल श्रेणी में आता है, इसलिए निवेशकों को निवेश करने से पहले अपने जोखिम उठाने की क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर लेना चाहिए।

 

पुराना प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं देता है। बाजार से जुड़े निवेशों में बाजार के जोखिम शामिल होते हैं।

ADVERTISEMENT