मेनू

×

खोजें

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एम्स भोपाल को ईवी बस प्रदान कर पर्यावरण-अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहरायी

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एम्स भोपाल को ईवी बस प्रदान कर पर्यावरण-अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहरायी

भोपाल: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के हिस्से के रूप में, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल को एक इलेक्ट्रिक वाहन बस प्रदान की। यह पहल संवहनीय पर्यावरण और सार्थक सामुदायिक विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।

 

आज भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित एक समारोह के दौरान बस को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा, भोपाल अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री शैलेश कुमार पारख तथा उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री मयंक कुमार उपस्थित रहे। एम्स भोपाल की तरफ से निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. नरेंद्र कोतवाल और उप निदेशक श्री संदेश कुमार जैन के साथ-साथ एम्स तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस समारोह में मौजूद रहे।

 

यह कदम बैंक ऑफ़ बड़ौदा की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके जरिए बैंक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों को पर्यावरण के अनुकूल और असरदार समाधानों से जोड़ रहा है। एम्स में इलेक्ट्रिक बस का संचालन ग्रीन मोबिलटी और पर्यावरण के प्रति जागरूक परिवहन को बढ़ावा देने की ओर एक सार्थक कदम है।

 

कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ़ बड़ौदा और एम्स भोपाल के नेतृत्व के बीच उत्साहजनक संवाद हुआ। एम्स प्रशासन ने बैंक की सुविचारित सीएसआर पहलों की सराहना करते हुए संस्थान के भीतर पर्यावरण-अनुकूल तौर-तरीकों को आगे बढ़ाने में इसकी अहमियत को रेखांकित किया।

 

इस पहल के माध्यम से, बैंक ऑफ़ बड़ौदा समाज सेवा से जुड़े संगठनों के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ करते हुए संवहनीय व्यवसाय वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज की देख-रेख के प्रति अपने संकल्प को दोहरा रहा है।  

ADVERTISEMENT