मेनू

×

खोजें

नाबार्ड एमपीआरओ, भोपाल में मैंगो फेस्टिवल 9.0 का शुभारंभ

नाबार्ड एमपीआरओ, भोपाल में मैंगो फेस्टिवल 9.0 का शुभारंभ

मैंगो फेस्टिवल 9.0 का शुभारंभ आज दिनांक 4 जून 2026 को नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय, बिट्टन मार्केट, भोपाल में किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री विश्वास सारंग जी सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, मध्य प्रदेश, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुश्री सी. सरस्वती, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, श्री मनोज पुष्प, RCS, श्री धीरज गोयल, जीएम SLBC सहित वरिष्ठ बैंकर, एफपीओ, किसान एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

मैंगो फेस्टिवल नाबार्ड की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य वाडी परियोजना के अंतर्गत जुड़े आदिवासी किसानों को बाजार उपलब्ध कराना तथा उनके उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। बाजार से जुड़ाव, किसानों की आय में वृद्धि, एफपीओ को बढ़ावा, तथा कृषि आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहन इसके अन्य उद्देश्यों मे शामिल है । आशा है की इसमे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा, आय में वृद्धि होगी, वित्तीय समावेशन बढ़ेगा एवं कृषि मूल्य श्रृंखला मजबूत होगी।

उपलब्ध आम की प्रमुख किस्में: आम्रपाली, दशहरी, लंगड़ा, केसर, चौसा, नीलम, मल्लिका, तोतापुरी, राजापुरी, सुंदरजा एवं नूरजहाँ।

माननीय मुख्य अतिथि श्री विश्वास सारंग ने कहा कि आम उत्पादन एवं सहकारिता को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। सुश्री सी. सरस्वती, सीजीएम, नाबार्ड ने कहा कि यह महोत्सव किसानों के लिए बेहतर बाजार और उचित मूल्य सुनिश्चित करने का प्रभावी मंच है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नाबार्ड, बिट्टन मार्केट, भोपाल में लगाए गए स्टॉल से आम खरीदकर किसानों का समर्थन करें। यह महोत्सव 8 जून 2026 तक आयोजित रहेगा।

ADVERTISEMENT