मेनू

×

खोजें

एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए 'बेवरेज कलेक्शन' का अनावरण किया; वैश्विक वाइन और स्पिरिट्स के साथ अनुभव होगा और भी शानदार

एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए 'बेवरेज कलेक्शन' का अनावरण किया; वैश्विक वाइन और स्पिरिट्स के साथ अनुभव होगा और भी शानदार

● बिजनेस और प्रीमियम इकोनॉमी के लिए अंतरराष्ट्रीय रूट के अनुसार विशेष वाइन संग्रह।

● प्रीमियम इकोनॉमी में पहली बार 'प्रोसेको' (Prosecco) की शुरुआत।

● भारतीय विमानन क्षेत्र में पहली बार: फर्स्ट और बिजनेस क्लास के मेनू में 'टकीला' शामिल।

गुड़गांव : भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन, एयर इंडिया ने आज अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए अपने पूरी तरह से नए 'बेवरेज कलेक्शन' का अनावरण किया। 35,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इस संग्रह में दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध वाइन और स्पिरिट्स को शामिल किया गया है। इस नई पेशकश की मुख्य विशेषता 'क्षेत्रीय वाइन कार्यक्रम' (Regional Wine Programme) है, जिसे गंतव्य के स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही, केबिन क्रू को यात्रियों को बेहतर सुझाव देने के लिए 'सोमेलियर' (Sommelier) स्टाइल का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

भारतीय विमानन में पहली बार, एयर इंडिया अब विमान में टकीला (1800 Reserva Añejo) परोसेगी। इसके अलावा, भारत की प्रसिद्ध 'रामपुर डबल कास्क सिंगल माल्ट' को भी शामिल किया गया है, जो वैश्विक मंच पर भारतीय शिल्प कौशल को प्रदर्शित करती है।

श्रेणी-वार मुख्य आकर्षण:

  • फर्स्ट क्लास: इसमें स्कॉटलैंड की 21 साल पुरानी एबरफेल्डी सिंगल माल्ट, हेनेसी वीएसओपी कॉन्यैक और चार्ल्स हेड्सिक शैंपेन जैसे अल्ट्रा-प्रीमियम विकल्प शामिल हैं।

  • बिजनेस क्लास: यात्रियों को जापान की रोकू जिन, चार्ल्स हेड्सिक ब्रुट शैंपेन और इटली की बिरा मोरेटी बीयर जैसे वैश्विक ब्रांडों का आनंद मिलेगा।

  • प्रीमियम इकोनॉमी: पहली बार, इस श्रेणी के यात्रियों का स्वागत उड़ान भरने के तुरंत बाद 'विला सांडी इल फ्रेस्को प्रोसेको' के साथ किया जाएगा।

  • इकोनॉमी क्लास: इसमें क्लासिक बोर्डो वाइन, बॉम्बे सैफायर जिन, एब्सोल्यूट वोदका और भारत की पसंदीदा 'किंगफिशर अल्ट्रा' जैसे विकल्प उपलब्ध होंगे।

फूड एंड वाइन पेयरिंग: एयर इंडिया ने भोजन के स्वाद को दोगुना करने के लिए एक विशेष 'फूड-वाइन पेयरिंग' मेनू भी पेश किया है। उदाहरण के लिए, कैलिफ़ोर्निया की नापा वैली चार्डोने को 'चिकन रौलाडे' के साथ और जर्मन रिसलिंग को 'सियोल फ्लेम्ड प्रॉन' के साथ पेयर किया गया है। भारतीय व्यंजनों जैसे 'नवाबी पनीर' और 'मुर्ग मुसल्लम' के लिए भी चुनिंदा रेड वाइन के विकल्प रखे गए हैं।

एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर, राजेश डोगरा ने कहा, "यह नया संग्रह वैश्विक यात्रियों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नए अंतरराष्ट्रीय मेनू के साथ मिलकर यह पेय मेनू हमारे मेहमानों को एक शानदार डाइनिंग अनुभव प्रदान करेगा।"

ADVERTISEMENT