मेनू

×

खोजें

भोपाल में 3 लाख से अधिक व्यवसायों ने जस्टडायल के डिजिटल डिस्कवरी टूल्स के साथ तेज़ी से किया विकास

भोपाल में 3 लाख से अधिक व्यवसायों ने जस्टडायल के डिजिटल डिस्कवरी टूल्स के साथ तेज़ी से किया विकास

भोपाल : हेल्थकेयर, होम सर्विसेज़ एवं ट्रैवल में लगातार विकसित होते उद्यमों के साथ भोपाल में छोटे एवं मध्यम व्यवसाय डिजिटल डिस्कवरी प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर मार्केट में अपनी मौजूदगी को सशक्त बना रहे हैं।

भोपाल में 3 लाख से अधिक व्यवसाय जस्टडायल पर रजिस्टर्ड हैं, यह प्लेटफॉर्म स्थानीय उद्यमों को आज के प्रतिस्पर्धी एवं डिजिटल मार्केटप्लेस में आगे बढ़ने में मदद कर रहा है। उन्हें बेहतर विज़िबिलिटी, भरोसेमंद लीड्स और ज़रूरी सहयोग प्रदान कर व्यवसाय में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद कर रहा है।

 

जस्टडायल ने भोपाल के कई व्यवसायों को विश्वसनीयता बनाने और विस्तार करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऐसे ही एक व्यवसायी डॉ राजेश सेक्सोलोजी क्लिनिक के संस्थापक डॉ राजेश मंघनानी, बताते हैं- हम पिछले 5-6 सालां से जस्टडायल के साथ जुड़े हुए हैं। हमने बहुत छोटे लेवल से शुरूआत की, जब हमें लगा कि मरीज़ों को सही डॉक्टर के साथ जोड़ने के लिए इस तरह के प्लेटफॉर्म बेहद ज़रूरी हैं। आज हमारे सभी पांचां संस्थानों को जस्टडायल पर 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है और हम पिछले कई सालों से टॉप 5 में बने हुए हैं। यह एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, जिसने हमारी विश्वसनीयता बढ़ाई। जस्टडायल के साथ विकसित होते हुए हम अज पांच हेल्थकेयर सेंटरों तक पहुंच गए हैं। इस यात्रा में उनका सपोर्ट बेहतरीन रहा है।’’

 

उनके जैसी कहानियां दर्शाती हैं कि किस तरह डिजिटल मौजूदगी और प्लेटफॉर्म के ज़रिए मिली विश्वसनीयता लॉन्ग टर्म विकास को सुनिश्चित करती है। खासतौर पर ऐसे सेक्टरों में जहां उपभोक्ताओं के फैसले में भरोसा और प्रतिष्ठा बहुत अधिक मायने रखते हैं।

 

ऐसा ही प्रभाव सर्विस से जुड़ी कैटेगरीज़ में भी साफ तौर पर दिखाई देता है। भोपाल रीस्टोरेशन्स के संस्थापक समीर खान के अनुसार ‘जस्टडायल की सपोर्ट टीम हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहती है। सबसे बड़ा फायदा है निवेश पर रिटर्न, मैं जितना खर्च करता हूं, उससे कहीं ज़्यादा कमाता हूं। उपभोक्ताओं तक पहुंच और उनका संतोष- ये दो महत्वपूर्ण पहलू हैं, जो मैंने इसी प्लेटफॉर्म के ज़रिए हासिल किए और इसी वजह से मेरा व्यवसाय आज इस मुक़ाम पर है।’’

 

ट्रैवल और मोबिलिटी सेगमेन्ट में भी इस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े व्यवसायों को शानदार परिणाम मिल रहे हैं। एमआई टूर्स एंड ट्रैवल्स के संस्थापक अनुज भिमटे कहते हैं ‘‘मैंने पांच साल पहले एक बेसिक पैकेज के साथ जस्टडायल के साथ अपनी यात्रा शुरू की। पिछले सालों के दौरान मुझे हमेशा बेहतरीन लीड्स मिली, जिससे मेरा व्यवसाय उम्मीद से कहीं ज़्यादा बढ़ा। आज मैंने इस पैकेज को टैक्सी सर्विस के लिए बढ़ाकर रु 1.5 लाख तक कर दिया है। मैं जस्टडायल टीम से मिले सहयोग के लिए उनका आभारी हूं, जिनकी वजह से मुझे बिज़नेस में यह कामयाबी मिली है।’’

 

ये सभी अनुभव दर्शाते हैं कि किस तरह भोपाल के उद्यमी डिजिटल डिस्कवरी टूल्स का लाभ उठा कर उपभोक्ताओं का भरोसा जीत रहे हैं और आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय आगे बढ़ा रहे हैं। आज ज़्यादा से ज़्यादा व्यवसाय विकास के लिए ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स को अपना रहे हैं, इस बीच जस्टडायल उन्हें उपभोक्ताओं के साथ जोड़ने, उनकी पहुंच बढ़ान और विज़िबिलिटी के साथ बिज़नेस में सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।   

ADVERTISEMENT